Begin typing your search...

तरबूज नहीं, इस वजह से हुई थी मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत; फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया सच

मुंबई में एक परिवार की चार मौतों के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. फॉरेंसिक जांच में तरबूज और मृतकों के शरीर में चूहे मारने वाला जहर जिंक फॉस्फाइड मिला है. अब पुलिस यह जांच कर रही है कि यह हादसा था या सुनियोजित हत्या.

can-watermelon-cause-food-poisoning-mumbai-family-4 people death
X

क्या तरबूज बन सकता है जानलेवा? मुंबई में 4 लोगों की मौत

Mumbai Family Death Mystery Solved Forensic Report Reveals Shocking Truth: मुंबई में एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. शुरुआती जांच में इसे तरबूज खाने से हुई फूड पॉइजनिंग माना जा रहा था, लेकिन अब फॉरेंसिक जांच ने पूरे मामले को नया मोड़ दे दिया है. जांच में पता चला है कि परिवार की मौत जहरीले चूहे मारने वाले जहर से हुई थी.

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय Abdullah Dokadia, उनकी पत्नी नसरीन और बेटियां जैनब व आयशा के रूप में हुई है. परिवार ने अपने घर पर रिश्तेदारों के लिए डिनर रखा था, जिसमें मटन पुलाव परोसा गया था. रिश्तेदारों के जाने के बाद रात करीब 1 बजे परिवार ने तरबूज खाया. सुबह करीब 5 बजे परिवार के सभी लोगों को तेज उल्टी और दस्त शुरू हो गए. हालत इतनी बिगड़ी कि कुछ ही घंटों में चारों की मौत हो गई.



फॉरेंसिक रिपोर्ट में क्या सामने आया?

अब फॉरेंसिक रिपोर्ट में सामने आया है कि सभी के शरीर में जिंक फॉस्फाइड नामक जहरीला केमिकल मिला है. यह रसायन आमतौर पर चूहा मारने वाली दवा में इस्तेमाल होता है. जांच एजेंसियों को यही केमिकल उस तरबूज के सैंपल में भी मिला, जिसे परिवार ने खाया था.

कहीं यह साजिशन हत्या का मामला तो नहीं?

जांच अधिकारियों के सामने अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि यह जहरीला पदार्थ तरबूज में गलती से पहुंचा या फिर किसी ने जानबूझकर उसमें जहर मिलाया. पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि कहीं यह साजिशन हत्या का मामला तो नहीं.


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में क्या पता चला था?

इससे पहले पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी कई चौंकाने वाले संकेत मिले थे. डॉक्टरों ने पाया कि मृतकों के कुछ आंतरिक अंग जैसे दिमाग, दिल और आंतें हरे रंग की हो गई थीं, जो जहरीले पदार्थ के असर की ओर इशारा करता है. इतना ही नहीं, जांच में अब्दुल्ला डोकाडिया के शरीर में मॉर्फीन के अंश भी मिले थे.

क्या होता है मॉर्फीन?

मॉर्फीन एक शक्तिशाली दर्द निवारक दवा है, जिसका इस्तेमाल नियंत्रित मेडिकल परिस्थितियों में किया जाता है. इससे जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि यह मेडिकल ट्रीटमेंट का हिस्सा था, गलती से शरीर में पहुंचा या फिर इसके पीछे कोई और वजह है.


पुलिस ने क्या एक्शन लिया?

पुलिस ने फिलहाल आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है. डिनर में शामिल रिश्तेदारों से पूछताछ की जा रही है. खास बात यह है कि मटन पुलाव खाने वाले बाकी लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं, जिससे जांच का फोकस अब पूरी तरह तरबूज और उसमें मिले जहरीले पदार्थ पर आ गया है.

अगला लेख