Begin typing your search...

तो इस वजह से हुई बिरयानी के बाद तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

मुंबई के पायधुनी इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है.

Mumbai biryani watermelon 4 people died
X

Mumbai biryani watermelon 4 people died

( Image Source:  X@NewsArenaIndia )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर2 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 8:57 AM IST

मुंबई के पायधुनी इलाके में बिरयानी के बाद तरबूज खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की रहस्यमयी मौत ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. शुरुआत में इस घटना को फूड पॉइजनिंग से जोड़कर देखा जा रहा था. News18 की रिपोर्ट के मुताबिक लेकिन अब जांच में चौंकाने वाले संकेत सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर हो गया है.

प्रारंभिक पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के अनुसार, इन मौतों के पीछे किडनी फेल होने की आशंका जताई जा रही है. घटना ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को दहला दिया है, बल्कि खाने-पीने की आदतों और खाद्य सुरक्षा को लेकर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने घर पर रिश्तेदारों के साथ डिनर किया था. खाने में बिरयानी परोसी गई थी और माहौल सामान्य था। रात करीब 10:30 बजे रिश्तेदार वहां से चले गए. इसके बाद देर रात लगभग 1 बजे परिवार के सदस्यों ने तरबूज खाया. इसके कुछ ही घंटों के भीतर सभी की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, जिससे स्थिति गंभीर होती चली गई.

सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच परिवार के सभी सदस्यों को उल्टी, दस्त और अत्यधिक कमजोरी की शिकायत हुई. हालात तेजी से बिगड़ने पर उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया. स्थिति गंभीर होने के कारण बाद में उन्हें JJ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन सभी प्रयास नाकाम रहे.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या हुआ खुलासा?

शुरुआती जांच में जहां फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही थी, वहीं अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में किडनी फेल होने की बात सामने आई है. हालांकि, अभी विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे मौत के सटीक कारणों की पुष्टि हो सके.

मृतकों की पहचान

इस घटना में जान गंवाने वालों की पहचान अब्दुल्ला डोकाडिया (40), उनकी पत्नी नसरीन (35) और उनकी दो बेटियों आयशा (16) और ज़ैनब (13) के रूप में हुई है. एक साथ पूरे परिवार के खत्म हो जाने से इलाके में शोक की लहर है.

अगला लेख