Begin typing your search...

...और क्या पहनूं, मॉर्निंग रन के दौरान वह मुझे देखते हुए अश्लील हरकत करने लगा, महिला ने VIDEO जारी कर दिखाया सबूत

दराबाद में सुबह की सैर के दौरान एक महिला ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत (मेस्टोबेशन) करने का गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना 26 अप्रैल की सुबह लगभग 6:20 बजे कोकापेट-नरसिंगी साइकिल ट्रैक के पास हुई बताई जा रही है.

...और क्या पहनूं,  मॉर्निंग रन के दौरान वह मुझे देखते हुए अश्लील हरकत करने लगा, महिला ने VIDEO जारी कर दिखाया सबूत
X
( Image Source:  @gharkekalesh- X )
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Published on: 28 April 2026 6:36 PM

हैदराबाद में सुबह की सैर के दौरान एक महिला ने सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत (मेस्टोबेशन) करने का गंभीर आरोप लगाया है. यह घटना 26 अप्रैल की सुबह लगभग 6:20 बजे कोकापेट-नरसिंगी साइकिल ट्रैक के पास हुई बताई जा रही है. पीड़िता (सुरक्षा कारणों से नाम बदला गया) ने साइबराबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि इस घटना ने उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा असर डाला है और अब वह उस ट्रैक पर जाने से भी हिचकिचा रही है.

महिला के अनुसार, वह सुबह करीब 5:50 बजे रनिंग के लिए उबर ऑटो से साइकिल ट्रैक पहुंची थी. लगभग 2 किलोमीटर दौड़ने के बाद, उसने एक संदिग्ध व्यक्ति को देखा जो सार्वजनिक रूप से आपत्तिजनक हरकत कर रहा था.

क्या वह मुझे टारगेट कर रहा था? पीड़िता ने क्या कहा

पीड़िता ने कहा कि उसे नहीं लगता कि आरोपी उसे खास तौर पर निशाना बना रहा था, बल्कि वह किसी भी महिला या बच्चे के साथ ऐसा व्यवहार कर सकता था जो वहां से गुजरता. उसके मुताबिक, उस समय ट्रैक पर लगातार लोग दौड़ और साइकिलिंग कर रहे थे, जिससे यह एक व्यस्त सार्वजनिक स्थान था.

मैंने तुरंत रिकॉर्ड करने की कोशिश की- पीड़िता का बयान

पीड़िता ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें आरोपी का बैकसाइड दिखाई दे रहा है. उसने कहा कि 'यह आदमी साइकिल ट्रैक पर खुलेआम अश्लील हरकत कर रहा था. यह जगह काफी भीड़भाड़ वाली है. अगर आप हैदराबाद से हैं तो आपको पता होगा कि यह साइकिलिंग ट्रैक हमेशा बहुत ज्यादा भीड़ वाला रहता है.' उसने आगे बताया कि अगर कैमरा कुछ सेकंड पहले खुल जाता, तो वह आरोपी का चेहरा रिकॉर्ड कर सकती थी.

FIR में क्या लिखा गया?

पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने घटना का विस्तार से वर्णन किया है. उसके अनुसार उस लड़के की उम्र करीब 29 से 30 साल थी और उसका रंग सांवला था घुंघराले बाल थे उसने पीड़िता की ओर देखते हुए अश्लील हरकत की यानी हस्तमैथून किया. इसके बाद जब पीड़िता ने मोबाइल निकाला, तो शख्स ने कपड़े ठीक करने की कोशिश की. पीड़िता ने बताया कि घटना स्थल पर आसपास निर्माण कार्य भी चल रहा था और यह जगह 'HPS-852 पोल' के पास थी.

मानसिक स्वास्थ्य पर असर

पीड़िता ने अपनी शिकायत में कहा कि इस घटना ने उसके मानसिक स्वास्थ्य पर गहरा नकारात्मक असर डाला है. उसने यह भी बताया कि अब वह उस साइकिल ट्रैक पर अकेले जाने से डरने लगी है और अपनी दिनचर्या को लेकर असुरक्षित महसूस कर रही है. पीड़िता ने साइबराबाद के नरसिंगी पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और इलाके के सीसीटीवी फुटेज व अन्य सबूत खंगाले जा रहे हैं.

वायरल
अगला लेख