Begin typing your search...

दाऊद कनेक्शन से इंटरनेशनल नेटवर्क तक, कैसे गुटखा बेचने वाला सलीम डोला बना ड्रग्स किंग

X
Who is Kingpin Salim Dola Arrested in Turkey | काले कारनामों की कहानी | Dawood Ibrahim Connection
स्टेट मिरर डेस्क
By: स्टेट मिरर डेस्क

Published on: 28 April 2026 7:27 PM

भारत के बड़े सिंथेटिक ड्रग नेटवर्क के कथित सरगना सलीम डोला को तुर्की के इस्तांबुल में एक बड़े ऑपरेशन के दौरान हिरासत में लिया गया, जो इंटरपोल के रेड कॉर्नर नोटिस और भारतीय एजेंसियों की कोशिशों का नतीजा है. मुंबई के भाईखला से गुटखा बेचने वाले एक साधारण शख्स से लेकर अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क चलाने तक का उसका सफर अपराध की दुनिया में गहरी पैठ का उदाहरण बन गया. दाऊद इब्राहिम के नेटवर्क से जुड़ाव, छोटा शकील से करीबी और खतरनाक सिंथेटिक ड्रग फेंटेनाइल के कारोबार ने उसे बड़ा नाम बना दिया. कई बार गिरफ्तारी और जमानत के बाद वह यूएई भागकर वहीं से नेटवर्क चला रहा था, लेकिन आखिरकार कानून के शिकंजे से बच नहीं सका. अब भारत लाकर उससे पूरे ड्रग रैकेट के खुलासे की तैयारी है, हालांकि प्रत्यर्पण की कानूनी चुनौतियां अभी बाकी हैं.


अगला लेख