Begin typing your search...

'Strait of Hormuz को पार कर मुंबई पहुंचा जहाज’ वाली खबर निकली गलत, MEA ने बताया सच क्या है

12 मार्च को कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक तेल टैंकर Strait of Hormuz पार कर भारत पहुंचा है. हालांकि MEA की ब्रीफिंग में साफ किया गया कि जहाज ने वह रास्ता पार ही नहीं किया था और वह भारत भी नहीं आ रहा था.

Strait of Hormuz Tanker false claim
X

होर्मुज स्ट्रेट से जहाज आने की खबर निकली गलत

( Image Source:  Sora_ AI/pib )

गुरुवार (12 मार्च) को कई टीवी चैनलों पर यह खबर चली कि Strait of Hormuz से एक जहाज भारत आ गया. इसे मोदी सरकार की बड़ी उपलब्धि की तरह पेश किया गया. हालांकि, अब इस मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. दरअसल, जिस जहाज की बात हो रही थी, उसने Strait of Hormuz पार ही नहीं किया, क्योंकि वह पहले से ही Gulf of Oman में मौजूद था. यानी वह उस संवेदनशील समुद्री मार्ग से होकर आया ही नहीं, जिसके बारे में दावा किया जा रहा था. यानी जिस जहाज ने Strait of Hormuz पार ही नहीं किया, उसे लेकर प्रधानमंत्री Narendra Modi का गुणगान किया गया.

PIB की 13 मार्च की इंटर-मिनिस्टेरियल ब्रिफिंग (West Asia पर) में एक पत्रकार ने सवाल पूछा- क्या भारतीय तेल टैंकर के मूवमेंट से सेफ पैसेज अरेंजमेंट का संकेत मिलता है? इस पर MEA के अधिकारी ने कहा- वो टैंकर ईस्ट होर्मुज (गल्फ ऑफ ओमान) में था, स्ट्रेट पार नहीं करना था. ये सेफ पैसेज का उदाहरण नहीं है. वो भारत नहीं आ रहा, बल्कि अफ्रीकी देश की ओर जा रहा था.

क्या है पूरा मामला?

एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सऊदी अरब से एक जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर मुंबई पहुंच गया है. Shenlong Suezmax नाम का यह तेल टैंकर Ras Tanura Port से कच्चा तेल लेकर भारत आ रहा था. यह भी दावा किया गया कि जहाज पर करीब 1,35,335 मीट्रिक टन क्रूड ऑयल लदा हुआ है. यह टैंकर बुधवार को सुरक्षित रूप से Mumbai Port पहुंच गया, जहां अब तेल को उतारकर मुंबई की रिफाइनरियों तक भेजा जा रहा है.

यह भी दावा किया गया कि शिप ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म्स के अनुसार, जब यह जहाज Strait of Hormuz से गुजर रहा था, तब इसका ऑटोमैटिक आइडेंटिफिकेशन सिस्टम (AIS) कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, जिससे जहाज की लोकेशन कुछ समय के लिए ट्रैकिंग नेटवर्क से गायब हो गई. एक दिन बाद जहाज दोबारा ट्रैकिंग सिस्टम पर दिखाई दिया और वह मुंबई पहुंच गया.

India Newsईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख