Begin typing your search...

Monalisa से मिलने गए पिता को मारे धक्के, दो मिनट भी नहीं हुई बात, महांकुभ वायरल गर्ल के पिता ने Farman Khan पर लगाए ये आरोप

महाकुंभ मेले में माला बेचकर वायरल होने वाली मोनालिसा पहले अपनी फिल्म और अब अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने फरमान खान से शादी रचा ली है. अब इस मामले में उनके पिता का बयान सामने आया है. उनका कहना है कि उन्हें मोनालिसा से मिलने नहीं दिया गया.

Monalisa से मिलने गए पिता को मारे धक्के, दो मिनट भी नहीं हुई बात, महांकुभ वायरल गर्ल के पिता ने Farman Khan पर लगाए ये आरोप
X
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 13 March 2026 7:05 PM IST

महाकुंभ से वायरल हुई मोनालिसा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. दरअसल उन्होंने फरमान खान से शादी रचा ली है. हालांकि, मोनालिसा का कहना है कि इस शादी के लिए उनके घरवाले राजी नहीं थे. अब इस मामले में मोनालिसा के पिता ने अपना बयान दिया है.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें मोनालिसा के पिता का कहना है कि उन्हें धक्के मारकर भगाया गया है. इतना ही नहीं, उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर शादी करवाई गई है.

मोनालिसा के पिता ने लगाए ये आरोप

मोनालिसा के पिता ने कहा कि जब वह अपनी बेटी से मिलने के लिए गए, तो उन्हें धक्के मारकर वहां से भगा दिया गया. उनका कहना है कि उन्हें यह भी पता नहीं था कि मोनालिसा की शादी हो चुकी है. पिता ने बताया कि जब वह केरल पहुंचे, तो मोनालिसा से सिर्फ दो मिनट बात करने की इजाजत भी नहीं मिली.

क्या मोनालिसा का किया गया ब्रेनवॉश?

मोनालिसा के पिता ने बताया कि जब मोनालिसा को केरल ले जाया गया, तो उनके दिमाग में सिर्फ यह था कि वह वहां जाकर एक्टिंग करेंगी, जिनसे उनका नाम रोशन होगा, लेकिन उन्हें इस बात का जरा भी अंदाजा नहीं था कि ये लोग मोनालिसा को बहला फुसला देंगे.

कौन है फरमान खान?

मोनालिसा की दोस्ती फरमान खान से फेसबुक पर हुई थी. करीब छह महीने पहले दोनों की बातचीत शुरू हुई. दोनों को पता ही नहीं चला कब यह बातें प्यार में तब्दील हो गई और दोनों ने शादी रचा ली है. फरमान बागपत जिले के रहने वाले हैं और वह एक एक्टर हैं. फरमान हिंदी के अलावा, मलयालम और तमिल फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इतना ही नहीं, जल्द ही उनकी नई मूवी भी रिलीज होने वाली है.



वायरल
अगला लेख