The 50: शो में हुई Manisha Rani की वापसी, अर्चना ने फिर मारा फ्लिप, क्या Natalia हो जाएंगी आउट?
रियलिटी शो The 50 में एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिला है. शो में मनीषा रानी की वापसी ने गेम का माहौल पूरी तरह बदल दिया है, वहीं अर्चना ने एक बार फिर ऐसा फ्लिप मारा है जिससे बाकी कंटेस्टेंट्स भी चौंक गए हैं.
रियलिटी शो The 50 इन दिनों जबरदस्त ट्विस्ट और ड्रामे से भरपूर होता जा रहा है. हर नए टास्क के साथ गेम का इक्ववेशन बदल रहा है और कंटेस्टेंट्स के बीच रणनीतियां भी तेजी से पलटती नजर आ रही हैं. हालिया एपिसोड में भी कुछ ऐसे फैसले और टास्क देखने को मिले, जिनसे पूरे घर का माहौल बदल गया और दर्शकों के लिए सस्पेंस और बढ़ गया.
हाल के टास्क के बाद जहां शिवेत और दिव्या की घर में वापसी ने गेम को नया मोड़ दिया, वहीं मनीषा रानी भी शो से बाहर होने के ठीक अगले दिन दोबारा गेम में लौट आईं. इस बीच अर्चना गौतम के एक और फ्लिप ने खेल को और पेचीदा बना दिया है और उनके इस गेम से नतालिया शो से आउट हो सकती हैं.
क्यों आधी हुई शो की प्राइज मनी?
हालिया एपिसोड में श्रुतिका अर्जुन को एक खास टास्क दिया गया था. इस टास्क की शर्त यह थी कि अगर वह इसे जीत जातीं तो प्राइज मनी सुरक्षित रहती, लेकिन हारने की कंडीशन में इनामी रकम आधी हो जाएगी. टास्क के दौरान वह जीत हासिल नहीं कर पाईं और इसी के साथ शो की कुल प्राइज मनी आधी हो गई.
पज़ल टास्क में कौन जीता?
इसके बाद शो में एक और टास्क रखा गया, जिसमें तीन कंटेस्टेंट्स को हिस्सा लेना था. इस टास्क में एक खिलाड़ी को घूमने वाले बुल पर बैठना था. जब-जब यह कंटेस्टेंट बुल से नीचे गिरता, तब बाकि दो पजल सॉल्व कर रहे लोगों को टास्क वहीं रोकना था. यह टास्क काफी मुश्किल था, लेकिन आखिरकार प्रिंस नरूला, आरूष और हामिद ने शानदार परफॉर्म करते हुए यह टास्क जीता.
मनीषा रानी की हुई शो में री-एंट्री
इसी बीच शो में एक और बड़ा मोड़ तब आया जब सपना चौधरी के पैर में चोट लग गई. चोट की वजह से वह शो को आगे जारी नहीं रख सकीं. ऐसे में शो के लायन ने उन्हें एक खास ऑप्शन दिया कि वह अपनी जगह किसी ऐसे कंटेस्टेंट को वापस बुला सकती हैं जो पहले ही शो से बाहर हो चुका हो. इस मौके पर सपना चौधरी ने मनीषा रानी का नाम लिया और उनकी शो में वापसी हो गई.
क्या नतालिया होंगी शो से आउट?
मनीषा रानी की वापसी के बीच अर्चना गौतम ने एक बार फिर अपना गेम बदलते हुए फ्लिप मार दिया. उन्होंने नतालिया को वोट नहीं दिए, जिससे अब उनके शो से बाहर होने की चांसेस बढ़ गए हैं. इतना ही नहीं, अर्चना ने घर के अंदर माहौल गर्म करने की भी कोशिश की. उन्होंने रजत की एक बात प्रिंस नरूला को बताई, जिसके बाद प्रिंस काफी नाराज हो गए,




