Begin typing your search...

अफवाहों पर भरोसा न करें, देश में पेट्रोल-डीजल और LPG की कोई कमी नहीं है; सरकार ने लोगों को किया अलर्ट-10 बड़ी बातें

Middle East में बढ़ते तनाव के बीच Government of India ने कहा है कि देश में पेट्रोल-डीजल और गैस की सप्लाई सामान्य है. खाड़ी क्षेत्र में करीब 23 हजार भारतीय नाविक मौजूद हैं, जिनकी सुरक्षा पर सरकार नजर बनाए हुए है.

government of india on petrol diesel oil gas crisis
X

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल और एलपीजी पर दिया बड़ा अपडेट

( Image Source:  Sora_ AI )

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और खाड़ी क्षेत्र में जहाजों पर हमलों के बीच भारत सरकार ने स्थिति को लेकर बड़ा अपडेट दिया है. सरकार का कहना है कि देश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी और गैस की सप्लाई फिलहाल सामान्य है और लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सरकार ने बताया कि भारत के कई जहाज अभी भी खाड़ी क्षेत्र में मौजूद हैं और हजारों भारतीय नाविक वहां काम कर रहे हैं. सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर सुरक्षा और राहत के कदम उठाए जा रहे हैं.

इस दौरान शिपिंग मंत्रालय के अधिकारी Rajesh Kumar Sinha और पेट्रोलियम मंत्रालय की संयुक्त सचिव Sujata Sharma ने मौजूदा स्थिति, भारतीय नाविकों की सुरक्षा और ऊर्जा सप्लाई को लेकर विस्तृत जानकारी दी. आइए, जानते हैं प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें...

प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें

1. खाड़ी क्षेत्र में भारतीय नाविकों की मौत: सरकार ने बताया कि हालिया घटनाओं में तीन भारतीय नाविकों की मौत हो चुकी है और एक नाविक अभी भी लापता है. चार अन्य नाविक मामूली रूप से घायल हुए हैं. घायलों को सुरक्षित निकालकर इलाज कराया जा रहा है.

2. खाड़ी में 23 हजार भारतीय नाविक: पूरे खाड़ी क्षेत्र में लगभग 23,000 भारतीय नाविक अलग-अलग जहाजों पर काम कर रहे हैं. इनमें मर्चेंट शिप और ऑफशोर जहाज शामिल हैं. सरकार उनकी एजेंसियों के जरिए लगातार संपर्क में है.

3. होर्मुज स्ट्रेट के पास भारतीय जहाज : सरकार के अनुसार Strait of Hormuz के पश्चिम में Persian Gulf में 24 भारतीय झंडे वाले जहाज मौजूद हैं. इन जहाजों पर कुल 677 भारतीय नाविक सवार हैं.

4. ओमान की खाड़ी में भी भारतीय जहाज: Gulf of Oman में पहले चार जहाज थे, लेकिन एक तेल टैंकर ‘जग प्रकाश’ वहां से निकल चुका है. अब उस इलाके में तीन भारतीय जहाज हैं, जिन पर 76 भारतीय नाविक मौजूद हैं.

5. LPG जहाजों को बंदरगाहों पर प्राथमिकता: सरकार ने बड़े बंदरगाहों पर एलपीजी जहाजों को प्राथमिकता से जगह देने का फैसला किया है. इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि गैस की सप्लाई में किसी तरह की देरी न हो.

6. पेट्रोल-डीजल की सप्लाई सामान्य: सरकार ने कहा कि देश के सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है. भारत के पास इतनी रिफाइनिंग क्षमता है कि इन ईंधनों के लिए आयात की जरूरत नहीं पड़ती.

7. रिफाइनरियां पूरी क्षमता से काम कर रहीं: देश की सभी रिफाइनरियां अभी 100% या उससे अधिक क्षमता पर काम कर रही हैं. इनके पास कच्चे तेल का पर्याप्त स्टॉक भी मौजूद है.

8. घरेलू LPG सप्लाई में बढ़ोतरी: सरकार के अनुसार 5 मार्च की तुलना में घरेलू एलपीजी उत्पादन करीब 30% बढ़ा दिया गया है. साथ ही अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को प्राथमिकता से गैस दी जा रही है.

9. केरोसिन और कोयले की अतिरिक्त व्यवस्था: सरकार ने राज्यों को 48,000 किलोलीटर अतिरिक्त केरोसिन आवंटित किया है. साथ ही Coal India Limited को छोटे और मध्यम उपभोक्ताओं के लिए कोयला उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं.

10. अफवाहों से बचने की अपील: सरकार ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर भरोसा न करें और घबराकर ईंधन या गैस की ज्यादा बुकिंग न करें. देश में ऊर्जा की सप्लाई फिलहाल स्थिर है.

India Newsईरान इजरायल युद्ध
अगला लेख