Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: नेहरू को याद करते हुए राजनाथ सिंह ने ऐसा क्या लिखा, जो लोग करने लगे तारीफ, पीएम की पोस्ट से क्यों हुई तुलना?
पंडित जवाहर लाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सरी पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ऐसी पोस्ट लिखी कि अब सोशल मीडिया पर पीएम मोदी की पोस्ट से उनकी तुलना की जा रही है और यूजर्स रक्षा मंत्री की खूब तारीफ कर रहे हैं.
Jawaharlal Nehru Birth Anniversary
आज देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की बर्थ एनिवर्सरी है, इस मौके पर देशभर के लोग पंडित नेहरू के देश आजादी में दिए योगदानों, आजाद भारत में उनके कामों के लिए याद कर रहे हैं. इसके अलावा हर राजनीतिक पार्टी के लोग भी अपने-अपने अंदाज में पूर्व पीएम को बधाई दे रहे हैं. इस मौके पर पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंडित जवाहर लाल नेहरू के लिए सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की,
हालांकि दोनों की काफी अलग देखने को मिली. पीएम मोदी की पोस्ट काफी छोटी और सीमित थी, तो राजनाथ सिंह ने थोड़ी बड़ी पोस्ट पूर्व पीएम के लिए शेयर की. अब पीएम मोदी और राजनाथ सिंह को पोस्ट को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की कमेंट्स देखने को मिल रही है.
पीएम मोदी ने पोस्ट करके क्या लिखा?
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा "पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि." पीएम मोदी ने महज 12 शब्दों की पोस्ट शेयर करके पंडित जवाहर लाल नेहरू को याद किया.
राजनाथ सिंह ने पोस्ट करके क्या लिखा?
वहीं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर पोस्ट शेयर करके लिखा कि "पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर, मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान और स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में उनके नेतृत्व ने हमारे राष्ट्र के शुरुआती वर्षों पर एक अमिट छाप छोड़ी है."
दोनों पोस्ट पर यूजर्स के क्या रिएक्शन?
वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर ने राजनाथ सिंह की पोस्ट पर लिखा कि "रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यूं सम्मान के साथ दी देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु को श्रद्धांजलि." वहीं उमाशंकर ने पीएम मोदी की पोस्ट पर लिखा पीएम मोदी ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी."
वहीं RJD सांसद मनोज झा ने लिखा कि "शब्दों के चयन में ही सब दिख जाता है कि किसने औपचारिकता का बस निर्वहन किया और किसने इतिहास की स्मृति के झरोखे से देखते हुए उदगार व्यक्त किये.....जय हिन्द" वहीं एक अन्य अकाउंट से राजनाथ सिंह की पोस्ट पर लिखा गया कि "ठाकुर जिंदा है."
एक यूजर ने राजनाथ सिंह की पोस्ट के नीचे कमेंट करके लिखा "पंडित नेहरू की जयंती पर उन्हें स्नेहपूर्वक याद करने के लिए राजनाथ जी, आपका धन्यवाद. अपने प्रधानमंत्री से भी कहें कि वे इस महान नेता को केवल एक लाइन की श्रद्धांजलि न दें, बल्कि उन्हें सच में स्नेहपूर्वक याद करें."
दूसरे यूजर ने कमेंट करके लिखा "राजनाथ सिंह जी शायद भाजपा के एकमात्र ऐसे नेता हैं जो उन विपक्षी नेताओं के योगदान को स्वीकार करते हैं, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में बहुत बड़ा योगदान दिया है." तीसरे यूजर ने लिखा "प्रधानमंत्री, नेहरू को इस तरह श्रद्धांजलि क्यों नहीं दे सकते?"




