Begin typing your search...

डबल स्टोरेज, MagSafe और A19 चिप के साथ आया नया iPhone 17e - कीमत बढ़ी, पर क्या वैल्यू भी बढ़ी?

Apple ने iPhone 17e को ₹64,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है, जिसमें अब 256GB बेस स्टोरेज और A19 चिप दी गई है. MagSafe, 48MP कैमरा और बेहतर बैटरी इसे पिछले मॉडल से बड़ा अपग्रेड बनाते हैं.

iphone 17e launch price specs india value analysis
X
( Image Source:  apple.com )
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह3 Mins Read

Updated on: 3 March 2026 9:09 AM IST

Apple ने अपनी iPhone 17 सीरीज़ का सबसे किफायती मॉडल iPhone 17e लॉन्च कर दिया है. इस बार कंपनी ने सिर्फ मामूली अपग्रेड नहीं, बल्कि “वैल्यू शिफ्ट” देने की कोशिश की है.

भारत में इसकी शुरुआती कीमत ₹64,900 रखी गई है - जो पिछले साल के मॉडल से ₹5,000 ज्यादा है. लेकिन ट्विस्ट यह है कि अब बेस मॉडल 128GB नहीं, बल्कि 256GB स्टोरेज से शुरू होता है. प्री-ऑर्डर 4 मार्च से और बिक्री 11 मार्च से शुरू होगी.

कीमत बढ़ी, पर क्या बदला?

इस बार Apple ने एंट्री-लेवल iPhone में तीन बड़े अपग्रेड दिए हैं:

1. MagSafe की एंट्री

पहली बार ‘e’ मॉडल में MagSafe + Qi2 वायरलेस चार्जिंग (15W) दी गई है. पिछले मॉडल में 7.5W वायरलेस चार्जिंग थी - यानी अब दोगुनी स्पीड.

USB-C से 20W या उससे ज्यादा एडॉप्टर पर 30 मिनट में 50% चार्ज का दावा.

2. नया A19 चिप - 3nm टेक्नोलॉजी

iPhone 17e में कंपनी का लेटेस्ट A19 चिप दिया गया है, जो 3nm आर्किटेक्चर पर बना है. Apple के अनुसार iPhone 11 के मुकाबले CPU परफॉर्मेंस 2x तक बढ़ गई है. इसके अलावा बेहतर पावर एफिशिएंसी मिलेगी. साथ ही नया C1X मॉडेम यानी 2x तेज डेटा स्पीड. बैटरी की बात करें तो इसमें 26 घंटे तक वीडियो प्लेबैक तक मिल सकता है.

3. 48MP Fusion कैमरा अब ‘e’ मॉडल में

पहली बार 48MP Fusion कैमरा ‘e’ वेरिएंट में आया है.

  • 48MP हाई-रेज शूट
  • 24MP डिफॉल्ट फोटो
  • 2x ऑप्टिकल-क्वालिटी टेलीफोटो
  • 4K Dolby Vision @60fps
  • Spatial Audio और Wind Noise Reduction

Portrait Mode अब इंसान, डॉग और कैट को ऑटोमैटिक पहचान लेता है - बाद में ब्लर एड कर सकते हैं.

डिजाइन में बदलाव कम, मजबूती ज्यादा

  • 6.1-इंच Super Retina XDR OLED
  • 1200 निट्स HDR ब्राइटनेस
  • Ceramic Shield 2 प्रोटेक्शन
  • IP68 रेटिंग
  • 60Hz रिफ्रेश रेट (अब भी ProMotion नहीं)
  • कलर ऑप्‍शन : ब्लैक, व्हाइट, नया सॉफ्ट पिंक

सैटेलाइट फीचर्स भी बरकरार

  • Emergency SOS
  • Roadside Assistance
  • Satellite Messaging
  • Find My via Satellite

यात्रा या नेटवर्क-फ्री एरिया में ये फीचर उपयोगी रहेंगे.

कीमत और वेरिएंट

वेरिएंट

कीमत

256GB

₹64,900

512GB

₹84,999

अगर आप 128GB स्टोरेज से परेशान थे - यह बड़ा अपग्रेड है. MagSafe और A19 इसे लंबे समय के लिए फ्यूचर-रेडी बनाते हैं. लेकिन 60Hz डिस्प्ले अब भी लिमिटेशन है. iPhone 17e इस बार सिर्फ “सस्ता iPhone” नहीं, बल्कि “स्मार्ट वैल्यू अपग्रेड” बनकर आया है. कीमत बढ़ी है, लेकिन फीचर भी उसी हिसाब से बढ़े हैं.

टेक न्यूज़
अगला लेख