Begin typing your search...

Gujarat Local Body Election Results: BJP का क्लीन स्वीप, गोधरा ने किया सबसे ज्यादा हैरान; AAP ने कहां किया बड़ा उलटफेर?

Gujarat Local Body Election Results: सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल कर बीजेपी ने न केवल क्लीन स्वीप किया, बल्कि इसे ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज कराया.

Gujarat Local Body Election 2026 Results
X

Gujarat Local Body Election 2026 Results

( Image Source:  X/ @airnewsalerts )
विशाल पुंडीर
Edited By: विशाल पुंडीर3 Mins Read

Updated on: 29 April 2026 9:19 AM IST

Gujarat Local Body Election 2026 Results: गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर राज्य की राजनीति में भारतीय जनता पार्टी के मजबूत जनाधार को साबित कर दिया है. सभी 15 नगर निगमों में जीत हासिल कर बीजेपी ने न केवल क्लीन स्वीप किया, बल्कि इसे ऐतिहासिक जीत के रूप में दर्ज कराया. इन नतीजों ने विपक्षी दलों के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है.

रविवार को हुए मतदान के बाद मंगलवार को घोषित हुए परिणामों में बीजेपी का दबदबा साफ नजर आया. अहमदाबाद, सूरत और वडोदरा जैसे प्रमुख शहरों से लेकर नवसारी और गांधीधाम जैसे नए नगर निगमों तक पार्टी ने अपना वर्चस्व बनाए रखा, जिससे राज्य की राजनीति में उसकी पकड़ और मजबूत होती दिखाई दे रही है.

भाजपा ने किया क्लीन स्वीप

गुजरात के सभी 15 नगर निगमों में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की. वापी, आनंद, नडियाद और मेहसाणा जैसे नए बने नगर निगमों में भी मतदाताओं ने बीजेपी पर भरोसा जताया. हालांकि जूनागढ़ और गांधीनगर के चुनाव इस चरण में शामिल नहीं थे.

AAP का उलटफेर

जिला पंचायत चुनावों में भी बीजेपी ने बड़ी बढ़त बनाई। कुल 34 में से 33 जिला पंचायतों पर पार्टी ने कब्जा जमाया. केवल नर्मदा जिला पंचायत में उसे हार का सामना करना पड़ा, जहां आम आदमी पार्टी ने 22 में से 15 सीटें जीतकर बड़ा उलटफेर किया.

क्या बोले पीएम मोदी?

चुनाव में मिली इस बड़ी जीत के बाद प्रधानमंत्री पीएम मोदी ने जनता का आभार व्यक्त किया. उन्होंने कहा, "गुजरात और भाजपा का रिश्ता और मजबूत हुआ है." उन्होंने इस जनादेश को सुशासन और विकास की नीतियों पर जनता की मुहर बताया. पीएम मोदी ने भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और अधिक मेहनत कर राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जाएगा.

गोधरा से चौंकाने वाला नतीजा क्यों?

इन चुनावों में सबसे हैरान करने वाला परिणाम गोधरा नगरपालिका से सामने आया. यहां एक निर्दलीय उम्मीदवार अपेक्षाबेन ने मुस्लिम बहुल वार्ड से जीत दर्ज कर सबको चौंका दिया. रिपोर्ट्स के अनुसार इस वार्ड के सभी मतदाता मुस्लिम समुदाय से थे, इसके बावजूद उनकी जीत चर्चा का विषय बन गई है.

कांग्रेस को कहां मिली सफलता?

जहां एक ओर बीजेपी ने व्यापक जीत दर्ज की, वहीं कांग्रेस को सीमित सफलता ही मिल सकी. पार्टी को व्यारा और पालनपुर की कुछ तालुका पंचायतों और सिक्का नगरपालिका में ही संतोष करना पड़ा.

अगला लेख