Begin typing your search...

Gujarat Local Body Election: क्या BJP कर रही क्लीन स्वीप? गुजरात निकाय चुनाव का अब तक का हाल

गुजरात निकाय चुनाव की मतगणना जारी है, कई जगह बीजेपी का दबदबा दिख रहा है. ओलपाड में क्लीन स्वीप समेत जानें अब तक के ताजा नतीजे और पूरा अपडेट.

Gujarat Local Body Election: क्या BJP कर रही क्लीन स्वीप? गुजरात निकाय चुनाव का अब तक का हाल
X
( Image Source:  X-@ANI )
समी सिद्दीकी
Edited By: समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 12:56 PM IST

Gujarat Local Body Election Result: गुजरात में स्थानीय निकाय चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. राज्य में रविवार को 15 नगर निगम, 84 नगरपालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए मतदान हुआ था. राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, मंगलवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई.

यह चुनाव विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद पहला बड़ा चुनाव है. आंकड़ों के अनुसार, शहरी क्षेत्रों के मुकाबले ग्रामीण इलाकों में मतदान प्रतिशत थोड़ा ज्यादा रहा, जो गांवों में लोगों की सक्रिय भागीदारी को दिखाता है.

किन नगर निगमों में हुआ चुनाव?

इस चुनाव में अहमदाबाद, सूरत, वडोदरा, राजकोट, भावनगर, जामनगर, जूनागढ़, गांधीनगर, आनंद, गांधीधाम, मेहसाणा, मोरबी, नडियाद, नवसारी, पोरबंदर-छाया, सुरेंद्रनगर और वापी नगर निगम शामिल हैं.

राज्य चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कुल 9,952 सीटों में से 722 सीटों पर बिना मुकाबले ही जीत तय हो गई. यह स्थिति 1,663 उम्मीदवारों के नाम वापस लेने के बाद बनी. इसको लेकर कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कई उम्मीदवारों ने डर, पैसे के लालच और राजनीतिक पदों के ऑफर के चलते नाम वापस लिए.

क्या है अब तक का अपडेट?

  • अब तक आए नतीजों में सूरत के ओलपाड में भारतीय जनता पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है. यहां कांग्रेस और आम आदमी पार्टी को कोई सफलता नहीं मिली. बीजेपी ने सूरत जिला पंचायत की सभी 5 सीटें जीत ली हैं, जिसमें ओलपाड और पिंजरात शामिल हैं.
  • तालुका पंचायत स्तर पर भी बीजेपी ने सभी 24 सीटों पर जीत दर्ज की, जिनमें 13 सीटें बिना मुकाबले और 11 सीटें आरामदायक अंतर से जीती गईं.
  • अहमदाबाद नगर निगम के वार्ड नंबर 35 (बेहरामपुरा) में कांग्रेस पैनल ने जीत दर्ज की है. वहीं, बावला तालुका पंचायत में सभी सीटों पर बीजेपी उम्मीदवार बिना मुकाबले जीत गए.
  • अब तक की गिनती में बीजेपी 6 सीटें जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस को 1 सीट मिली है. बीजेपी ने भयला, शिया, गागड़ और रोयकाबेठक सीटों पर जीत हासिल की, जबकि कांग्रेस ने केसर्दी सीट पर जीत दर्ज की.
  • अहमदाबाद नगर निगम चुनाव में बीजेपी का दबदबा साफ नजर आ रहा है. पार्टी ने इसानपुर (वार्ड नंबर 45) और नवरंगपुरा वार्ड में भी जीत दर्ज की है.
  • वडोदरा नगर निगम चुनाव में भी बीजेपी ने वार्ड नंबर 10 पर जीत हासिल की है, जिससे शहर में पार्टी की बढ़त और मजबूत हो गई है.
  • कुल मिलाकर, अब तक के रुझानों और नतीजों में बीजेपी का प्रदर्शन मजबूत दिख रहा है, जबकि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कई जगह पीछे नजर आ रही हैं.
अगला लेख