Begin typing your search...

'भाड़ में जाए कंपनी', ये Gen Z है बॉस, छुट्टी कैंसिल करोगे तो यही होगा; सोशल पर लड़की के वीडियो ने मचाया हल्ला

सोशल मीडिया पर एक Gen Z लड़की का वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो अचानक ऑफिस द्वारा छुट्टी कैंसिल होने को लेकर भड़कती हुई दिखाई दे रही है.

Gen Z girl employee Leave Cancelled video viral
X

Gen Z girl employee

( Image Source:  X/ @ASwatntra )

अक्सर लोगों को कॉर्पोरेट कल्चर और छुट्टी से जुड़ी समस्याओं को लेकर बातचीत करते हुए देखा जाता है. कामकाज और ऑफिस वर्क के बीच लोगों के लिए अपनी लाइफ बैलेंस करना काफी चुनौती भरा होता है. वहीं आजकल इन मुद्दों को लेकर Gen Z भी अपने पॉइंट्स रखता नजर आता है. लेकिन कई बार Gen Z का अपनी कंपनी और मैनेजर के प्रति गुस्सा भी देखने को मिलता है. जिसके कई कारण हो सकते हैं.

इस बीच एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसने Work-Life Balance को लेकर नई बहस छेड़ दी है. एक सिमरन नाम की Gen Z लड़की को जब अचानक से पता चलता है कि उसकी छुट्टी कैंसिल हो गई तो वो भड़क जाती है. भड़कते हुए लड़की ने वीडियो सोशल पर शेयर किया है. वीडियो पर लाखों व्यूज और हजारों कमेंट्स आ चुकी हैं.

क्यों हुई छुट्टी कैंसिल?

वीडियो में सिमरन बताती हैं कि उन्होंने अपनी यात्रा की योजना के बारे में पहले ही अपने मैनेजर को सूचित कर दिया था और उस समय किसी तरह की आपत्ति नहीं जताई गई. लेकिन जब वह एयर पोर्ट पर फ्लाइट में चढ़ने की तैयारी कर रही थीं, तभी उन्हें सूचित किया गया कि उनकी छुट्टी रद्द की जा रही है.

क्या बोली लड़की?

सिमरन का कहना है कि ऑफिस बॉस ने आखिरी समय में मेरी छुट्टी कैंसिल कर दी. मैं इसलिए नहीं कमाती कि मुझे काम पसंद है, बल्कि इसलिए कि मैं घूमना चाहती हूं और आजादी का मजा लेना चाहती हूं. भाड़ में जाए कंपनी या प्रोजेक्ट. मैं जा रही हूं. मैं अपना लैपटॉप 10 दिन बाद ही खोलूंगी. मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता."

सोशल पर क्या बोले यूजर्स?

वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि 'अगर विविधतापूर्ण भर्ती न हो तो 99% महिलाओं को कॉर्पोरेट जगत में नौकरी नहीं मिलेगी. जीवन में नौकरी करने के प्रति उनकी कोई जवाबदेही या जिम्मेदारी नहीं होगी.' दूसरे यूजर ने लिखा 'वेतन के लिए अपनी आत्मा बेचने का युग समाप्त हो गया है. यदि कोई परियोजना किसी एक व्यक्ति द्वारा पूर्व-स्वीकृत छुट्टी लेने के कारण विफल हो जाती है, तो यह प्रबंधन की विफलता है, न कि कर्मचारी की नैतिकता की कमी. Gen Z बस वही कह रही है जो दशकों से बाकी लोग सोचते आ रहे हैं.

वहीं तीसरे यूजर ने लिखा कि 'यही हर वफादार कर्मचारी का हाल है. उनकी कंपनियों को ज़रा भी परवाह नहीं. ये बॉस रिमोट कंट्रोल रोबोट की तरह व्यवहार करते हैं. लोगों को समझना होगा कि जीवन काम से ऊपर है.'

वायरल
अगला लेख