Begin typing your search...

DRDO का Vikram VT 21: 30mm टरेट और मिसाइल सिस्टम से दुश्मनों पर भारी पड़ने वाला नया वॉर प्लेटफॉर्म

DRDO का Vikram VT 21 एक अगली पीढ़ी का एडवांस्ड कॉम्बैट व्हीकल है, जो 30mm क्रूलेस टरेट और एंटी-टैंक मिसाइल सिस्टम से लैस होकर युद्धक्षेत्र में दुश्मनों पर भारी पड़ने की क्षमता रखता है.

Vikram VT 21
X
( Image Source:  x-@airnewsalerts )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत6 Mins Read

Updated on: 28 April 2026 1:29 PM IST

भारत की रक्षा क्षमताओं को आधुनिक बनाने की दिशा में डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन लगातार नए और एडवांस सिस्टम डेवलप कर रहा है. इसी कड़ी में हाल ही में पेश किया गया Vikram VT 21 प्रोजेक्ट भारतीय सेना के लिए एक गेम-चेंजर माना जा रहा है.यह एक Advanced Armoured Platform (AAP) है, जिसे भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है, ताकि पुरानी हो चुकी BMP-2 ICV फ्लीट को बदला जा सके.

यह प्लेटफॉर्म सिर्फ एक साधारण बख्तरबंद व्हिकल नहीं है, बल्कि इसमें आधुनिक युद्ध की जरूरतों के अनुसार सुरक्षा, गति, मारक क्षमता और डिजिटल तकनीक का एक साथ समावेश किया गया है.

Vikram VT 21 क्या है?

Vikram VT 21 एक अगली पीढ़ी का इन्फैंट्री कॉम्बैट प्लेटफॉर्म है, जिसे DRDO के व्हिकल्स रिसर्च एंड डेवलपमेंट इस्टैब्लिशमेंट (VRDE) ने विकसित किया है. इसमें दो मुख्य वेरिएंट शामिल हैं:

1. पहियों वाला वर्जन

  • टायरों पर चलता है
  • तेज गति और बेहतर सड़क उपयोग
  • शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों के लिए उपयुक्त
  • मेंटेनेंस आसान और लागत कम

2. ट्रैक वाला वर्जन

  • टैंक की तरह लगातार चलने वाले ट्रैक
  • ऊबड़-खाबड़ और कठिन इलाकों में बेहतर प्रदर्शन
  • सीमावर्ती क्षेत्रों और युद्ध क्षेत्रों के लिए अधिक उपयुक्त
  • स्थिरता और पकड़ ज्यादा मजबूत

क्या हैं फीचर्स?

  • Vikram VT 21 को ऐसे डिजाइन किया गया है कि यह:
  • गोलियों
  • धमाकों
  • और शेल के टुकड़ों से सुरक्षा दे सके
  • इसमें मॉड्यूलर बैलिस्टिक सुरक्षा का इस्तेमाल किया गया है, जिसे जरूरत के हिसाब से बढ़ाया या बदला जा सकता है.

2. 30 mm Crewless Turret (मानव रहित हथियार सिस्टम)

  • इस प्लेटफॉर्म की सबसे आधुनिक विशेषता है इसका:
  • रिमोट कंट्रोल्ड टरेट (जिसमें सैनिक नहीं बैठता)
  • 30 mm की हाई-पावर गन
  • 7.62 mm PKT मशीन गन और एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (ATGMs) जैसे Nag मिसाइल फायर करने की क्षमता
  • इससे सैनिकों की सुरक्षा बढ़ती है क्योंकि वे सीधे फायरिंग पोजीशन में नहीं होते.

3. हाई मोबिलिटी और पावर

  • हाई कैपेसिटी इंजन
  • ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन सिस्टम
  • बेहतर पावर टू वेट रेशियो
  • इसका मतलब है कि वाहन तेज चलता है. कठिन रास्तों पर भी आसानी से चढ़ जाता है
  • खाइयों, पहाड़ों और ऊबड़-खाबड़ जमीन को पार कर सकता है

4. जल-थल क्षमता

  • Vikram VT 21 एक अम्फीबियस व्हिकल है, यानी नदियों और जल क्षेत्रों को पार कर सकता है.
  • इसमें हाइड्रो जेट्स और वाटर प्रोपल्शन सिस्टम लगे हैं.
  • बिना पुल के भी आगे बढ़ सकता है.

5. एडवांस्ड प्रोटेक्शन लेवल्स (STANAG 4 और 5)

यह प्लेटफॉर्म NATO के STANAG standards के अनुसार:

  • भारी गोलियों से सुरक्षा
  • बड़े धमाकों से बचाव
  • आर्टिलरी फ्रैगमेंट्स से प्रतिरोध
  • यह इसे आधुनिक युद्ध परिस्थितियों में ज्यादा सुरक्षित बनाता है.

6. मॉड्यूलर डिजाइन

इस वाहन को अलग-अलग कामों के लिए बदला जा सकता है:

  • सैनिकों को ले जाने वाली गाड़ी
  • रेकी (जासूसी) वाहन
  • कॉम्बैट सपोर्ट यूनिट
  • युद्ध क्षेत्र में सपोर्ट सिस्टम
  • इससे एक ही प्लेटफॉर्म कई भूमिकाएं निभा सकता है.

7. डिजिटल और सेंसर सिस्टम

इसमें आधुनिक तकनीक शामिल है:

  • एडवांस्ड सेंसर
  • सर्विलांस सिस्टम
  • रियल-टाइम डेटा शेयरिंग
  • कम्युनिकेशन नेटवर्क
  • यह इसे नेटवर्क-सेंट्रिक वारफेयर के लिए सक्षम बनाता है.

भारतीय सेना को इसकी जरूरत क्यों है?

BMP-2 की जगह नया सिस्टमभारतीय सेना के पास अभी BMP-2 ICVs हैं, जो:

  • 1980 के दशक से सेवा में हैं
  • अब पुरानी तकनीक पर आधारित हैं
  • आधुनिक युद्ध के लिए पर्याप्त नहीं हैं
  • इसलिए एक नए फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल की जरूरत है.

FICV क्या है?

फ्यूचर रेडी इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल जो सैनिकों को युद्ध में सुरक्षित रखे. तेज, स्मार्ट और डिजिटल रूप से सक्षम हो. इसका उद्देश्य-

  • आधुनिक युद्ध में बढ़त हासिल करना
  • तेज मूवमेंट और कम प्रतिक्रिया समय
  • सीमावर्ती इलाकों में बेहतर सुरक्षा

Vikram VT 21 को DRDO क्यों मान रहा बेहतर?

  • DRDO का मानना है कि Vikram VT 21 कई महत्वपूर्ण कारणों से फ्यूचरिस्टिक इन्फैंट्री कॉम्बैट व्हीकल (FICV) की आवश्यकताओं को पूरा करने की क्षमता रखता है. यह प्लेटफॉर्म लगभग 65% भारतीय तकनीक पर आधारित है और इसका लक्ष्य 90% तक स्वदेशीकरण हासिल करना है. इसमें Bharat Forge Limited, Tata Advanced Systems Limited और कई MSMEs की भागीदारी शामिल है, जिससे भारत में रक्षा उत्पादन को एक बड़ा प्रोत्साहन मिलता है.
  • यह वाहन तेज निर्णय क्षमता प्रदान करता है और रियल-टाइम डेटा शेयरिंग को सक्षम बनाता है, जिससे युद्ध के मैदान में सैनिकों की सुरक्षा और बढ़ जाती है. इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि एक ही प्लेटफॉर्म कई तरह के कार्य कर सकता है, जिससे लागत कम होती है, लॉजिस्टिक्स सरल होते हैं और सेना की समग्र दक्षता में सुधार होता है.
  • आधुनिक युद्ध प्रणाली में नेटवर्क-सेंट्रिक वारफेयर की अहम भूमिका होती है, जहां केवल हथियार ही नहीं बल्कि सूचना, नेटवर्क और त्वरित निर्णय क्षमता निर्णायक साबित होती है. Vikram VT 21 इस अवधारणा को मजबूत करता है क्योंकि यह सभी यूनिट्स को एक-दूसरे से जोड़ता है, रियल-टाइम डेटा उपलब्ध कराता है और कमांड सिस्टम को अधिक प्रभावी बनाता है, जिससे युद्ध संचालन अधिक समन्वित और तेज हो जाता है.
अगला लेख