Begin typing your search...

Explainer: देश की सियासत में बड़ा ‘शेक-अप’, क्या बदल रहा है पावर बैलेंस? जानिए पांच राज्यों के चुनाव नतीजों की 10 बड़ी बातें

पांच राज्यों के विधानसभा नतीजों ने देश की राजनीति में बड़ा बदलाव ला दिया है. बंगाल में BJP की जीत, तमिलनाडु में विजय की एंट्री और केरल में सत्ता परिवर्तन सबसे बड़े फैक्टर रहे. ये नतीजे आने वाले समय में नए राजनीतिक समीकरण तय करेंगे.

assembly elections 2026 result 5 states analysis
X
पांच राज्यों के चुनाव नतीजे जारी

Assembly Elections 2026 Result Analysis: पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजे सिर्फ सरकार बदलने तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह देश की राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत दे रहे हैं. सोमवार को जैसे-जैसे रुझान साफ हो रहे थे, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि पुराने सियासी समीकरण टूट रहे हैं और नई ताकतें उभर रही हैं.

तमिलनाडु से लेकर पश्चिम बंगाल तक, और केरलम से लेकर असम तक, हर राज्य में अलग-अलग कहानी सामने आ रही है. कहीं स्टार पावर ने राजनीति को हिला दिया, तो कहीं संगठन और रणनीति ने दशकों पुरानी सत्ता को खत्म कर दिया. आइए 10 बड़े पॉइंट्स में समझते हैं कि आखिर ये चुनाव इतने अहम क्यों हैं...

1- बंगाल में BJP की ऐतिहासिक एंट्री

बंगाल में पहली बार कमल का फूल खिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में भी कहा कि अब गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक कमल का फूल खिल रहा है. बीजेपी ने 200 से ज्यादा सीटें जीतकर पहली बार प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता पर कब्जा जमाया है. इसके साथ ही 15 साल के ममता बनर्जी के शासन का अंत हो गया. टीएमसी 80 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है, यह पूर्वी भारत में बीजेपी के लिए बड़ा रणनीतिक ब्रेकथ्रू माना जा रहा है.

2- असम में ‘प्रो-इंकम्बेंसी’ का ट्रेंड

असम में मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma के नेतृत्व में बीजेपी ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाई. बीजेपी ने 82, जबकि कांग्रेस ने 19 सीटों पर जीत दर्ज की. वहीं, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट और असम गण परिषद को 10-10 सीटें मिली हैं. यह दिखाता है कि अब कामकाज और विकास भी चुनाव जिताने का बड़ा फैक्टर बन रहा है.

3- विजय का ‘पॉलिटिकल ब्लॉकबस्टर’ डेब्यू

विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने 100 से ज्यादा सीटें जीतकर DMK–AIADMK के 50 साल पुराने वर्चस्व को बड़ा झटका दिया. अब तमिलनाडु में मल्टी-पोलर पॉलिटिक्स की शुरुआत होती दिखाई दे रही है. DMK 60, जबकि AIADMK 47 सीटों पर सिमटती हुई दिखाई दे रही है, कांग्रेस को महज 5 सीटों पर जीत मिली.

4- DMK को सबसे बड़ा झटका

DMK को TVK के उभार से सबसे ज्यादा नुकसान हुआ. शहरी इलाकों में भी पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा, जो एंटी-इंकम्बेंसी और नए विकल्प की तलाश को दिखाता है.

5- केरल में फिर ‘रोटेशन पॉलिटिक्स’

कांग्रेस की अगुवाई वाले UDF ने केरल में जबरदस्त वापसी की है. इससे Pinarayi Vijayan का लगातार तीसरी बार सत्ता में आने का सपना टूट गया, वहीं, पहली बार देश में ऐसा होगा, जब किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं है. केरल में कांग्रेस को 63, माकपा को 26, IUML को 22, CPI को 8 और KEC को 7 सीटें मिली हैं. बीजेपी ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है.

6. केरल में BJP का धीरे-धीरे विस्तार

बीजेपी सत्ता से दूर है, लेकिन वह यहां अपने अब तक के सबसे बेहतर प्रदर्शन की ओर बढ़ रही है. यह दक्षिण भारत में उसकी लंबी रणनीति का हिस्सा है.

7. AIADMK अभी भी ‘गेम में’

Edappadi K Palaniswami के नेतृत्व में पार्टी ने अपनी कोर वोटबेस बचाकर दिखाया है कि वह पूरी तरह खत्म नहीं हुई है.

8. कांग्रेस को मिली ‘राहत’

केरल में जीत और असम में कुछ मजबूती के संकेतों ने कांग्रेस को थोड़ा breathing space दिया है, जिससे वह विपक्ष में अपनी भूमिका मजबूत कर सकती है.

9. रीजनल लीडर्स की ताकत कमजोर

Mamata Banerjee और MK Stalin जैसे बड़े क्षेत्रीय नेता कमजोर होते दिख रहे हैं, जिससे राष्ट्रीय राजनीति में बड़ा असर पड़ सकता है.

10. विपक्ष के सामने ‘लीडरशिप क्राइसिस’

इन नतीजों से विपक्षी गठबंधन (INDIA ब्लॉक) के सामने नई चुनौती खड़ी हो गई है- मजबूत राज्य स्तरीय नेताओं की कमी. इससे बीजेपी को राष्ट्रीय स्तर पर फायदा मिल सकता है.

क्या मतलब है इन नतीजों का?

ये चुनाव दिखाते हैं कि भारतीय राजनीति अब एक नए दौर में प्रवेश कर रही है- जहां स्टार पावर, विकास मॉडल, और संगठन तीनों मिलकर चुनावी नतीजों को तय कर रहे हैं. मतदाता अब सिर्फ परंपरा नहीं, बल्कि विकल्प, प्रदर्शन और नई सोच के आधार पर वोट कर रहा है. आने वाले लोकसभा चुनावों के लिए ये नतीजे एक बड़ा संकेत माने जा रहे हैं.

Politicsविधानसभा चुनाव 2026ममता बनर्जीहिमंत बिस्वा सरमा
अगला लेख