Begin typing your search...

2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे पहले ही चुनाव में तमिलनाडुमें लगाई 'सेंचुरी'? जानें विजय की इस प्रचंड जीत के पीछे किसका है दिमाग

X
Vijay Thalapathy को इस आदमी ने बनाया Tamil Nadu का CM!, पहली बार में 100 के पार | State Mirror Hindi

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में जहां सबकी नजर पश्चिम बंगाल पर टिकी हुई थी, वहीं सबसे बड़ा राजनीतिक उलटफेर तमिलनाडु में देखने को मिला. यहां ऐसा नतीजा सामने आया, जिसकी शायद ही किसी ने कल्पना की थी. MK Stalin के नेतृत्व वाली DMK को बड़ा झटका लगा और महज 2 साल पुरानी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) ने सियासत में धमाकेदार एंट्री करते हुए सबको चौंका दिया. इस पार्टी के चेहरा हैं साउथ सिनेमा के सुपरस्टार Vijay, जिन्हें अब तक लोग बड़े पर्दे पर हीरो के रूप में देखते थे, लेकिन अब वे राजनीति के नए चेहरे बनकर उभरे हैं. सबसे दिलचस्प सवाल यही है कि आखिर दो साल में ऐसा क्या हुआ कि एक नई पार्टी ने दशकों पुरानी सियासी ताकतों को पीछे छोड़ दिया? क्या विजय इस जीत को सत्ता में बदलकर मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंच पाएंगे? और अगर हां, तो उनके साथ वो कौन रणनीतिक दिमाग है, जिसने इतनी बड़ी राजनीतिक पटकथा लिखी?