Begin typing your search...

Tamil Nadu Result: वो इकलौता Exit Poll जिसमें TVK बनी थी 'विजय', Exact रिजल्ट के कितने आस-पास

तमिलनाडु चुनाव 2026 में सिर्फ एक एग्जिट पोल ने विजय की TVK की जीत का सही अनुमान लगाया था, अब सवाल है कि ये आंकड़े कितने सटीक साबित हुए. आइये जानते हैं.

Tamil Nadu Result: वो इकलौता Exit Poll जिसमें TVK बनी थी विजय, Exact रिजल्ट के कितने आस-पास
X

TVK in Tamil Nadu: अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) तमिलनाडु की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभर कर आई है. ट्रेंड्स के मुताबिक, TVK 109 सीटों पर जीत हासिल की है. वहीं AIADMK–Indian National Congress गठबंधन 50 सीटों पर और Dravida Munnetra Kazhagam (DMK+) 75 सीटों पर जीत हासिल की है.

Election Commission of India ने सोमवार (4 मई) को तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू की थी. खास बात यह है कि एक्टर ने नेता बने विजय की पार्टी की जीत किसी एग्जिट पोल ने नहीं दिखाई थी. केवल एक्सिस माई इंडिया की उन्होंने सीटों का अनुमान सही लगाया था.

अभिनेता से नेता बने Vijay की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) पहली बार बड़े पैमाने पर चुनाव मैदान में उतरी थी. ऐसे में यह किसी ने उम्मीद नहीं की थी कि पार्टी को इतनी सीटों पर जीत मिल सकती है.

एग्जिट पोल ने क्या तस्वीर पेश की?

एग्जिट पोल्स में सबसे बड़ा अंतर इसी मुद्दे पर देखने को मिला. अलग-अलग एजेंसियों ने TVK को लेकर बिल्कुल अलग तस्वीर पेश की थी. इनमें से सिर्फ Axis My India, ने विजय फैक्टर को बड़ा बताते हुए TVK को गेम चेंजर माना था. जबकि C-Voter, Matrize और P-Marq जैसे सर्वे पारंपरिक मुकाबले को ही प्रमुख मानते रहे और Dravida Munnetra Kazhagam (DMK) तथा AIADMK के बीच सीधी टक्कर का संकेत देते रहे. इस अंतर की वजह TVK का नया वोट बैंक, युवा मतदाता और “साइलेंट वोटर” रहे, जिन्हें सर्वे एजेंसियों के लिए आंकना मुश्किल साबित हुआ.

कितनी जीत दिखा रहा था एग्जिट पोल?

Axis My India जैसे सर्वे ने यह संकेत दिया था कि पार्टी को 98 से 120 सीटें मिल सकती हैं. इस अनुमान के बाद यह चर्चा तेज हो गई थी कि विजय सत्ता के समीकरण में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं. हालांकि, किसी बड़े सर्वे ने TVK को स्पष्ट बहुमत हासिल करते हुए नहीं दिखाया था. एग्जिट पोल ने पार्टी को 35 फीसद वोट दिखाया.

अब आंकड़ों से ये साफ भी हो गया है, जिसमें साफ तौर पर पार्टी को 122 सीटों से बढ़त दिखाई और अनुमान लगाया गया कि वोट शेयर लगभग 35 के आसपास है.

कितनी सीटों पर उम्मीदवार?

TVK ने इस चुनाव में लगभग 233 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे. इससे यह साफ हुआ कि पार्टी सिर्फ प्रतीकात्मक भागीदारी नहीं कर रही थी, बल्कि एक गंभीर राजनीतिक खिलाड़ी के रूप में उभरने की कोशिश कर रही थी.

दूसरे एग्जिट पोल्स ने क्या दिखाया था?

अन्य एग्जिट पोल्स के औसत के अनुसार, TVK को 10 से 25 सीटों के बीच जीत की संभावना जताई गई थी. कुछ सर्वे ने इसे 5 से 10 सीटों तक सीमित बताया, जबकि कुछ ने 20 से अधिक सीटों का अनुमान लगाया. इस तरह TVK “किंगमेकर ज़ोन” में खड़ी दिखाई दी, जहां उसकी हर सीट सरकार बनाने में अहम हो सकती थी.

कुल मिलाकर, 2026 का चुनाव विजय के लिए एक टर्निंग प्वाइंट साबित होता दिखा. एग्जिट पोल्स भले ही अलग-अलग तस्वीर पेश कर रहे थे, लेकिन यह स्पष्ट हो गया था कि वह तमिलनाडु की राजनीति में एक अहम फैक्टर बन चुके हैं.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख