Begin typing your search...

2016 में जीते तीन, 10 साल बाद हथियाई सत्ता, पश्चिम बंगाल में अब तक कैसा रहा है बीजेपी का इलेक्शन रिकॉर्ड

पश्चिम बंगाल में BJP का सफर लंबे संघर्ष और अचानक उछाल की कहानी है. 2016 विधानसभा चुनाव में पार्टी को सिर्फ 3 सीटें मिली थीं, जिससे साफ था कि राज्य में उसकी पकड़ बेहद कमजोर है. लेकिन साल 2026 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ सामने आ रही है ऐसे में अब आइए भाजपा का चुनावी रिकॉर्ड देखते हैं...

2016 में जीते तीन, 10 साल बाद हथियाई सत्ता, पश्चिम बंगाल में अब तक कैसा रहा है बीजेपी का इलेक्शन रिकॉर्ड
X
सागर द्विवेदी
By: सागर द्विवेदी3 Mins Read

Updated on: 4 May 2026 12:59 PM IST

सालों तक 'लाल किला' और फिर 'दीदी का किला' कहे जाने वाले बंगाल की राजनीति आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ी है, जहां इतिहास खुद को बदलता हुआ दिख रहा है… जहां कभी भारतीय जनता पार्टी को गिनती में भी नहीं लिया जाता था, वहीं आज वही पार्टी रुझानों में बहुमत पार कर सत्ता के दरवाज़े पर पहुंचती दिख रही है.

2016 में सिर्फ 3 सीटों तक सीमित रहने वाली BJP… आज 10 साल बाद उसी बंगाल में 200 के करीब पहुंचती हुई नजर आ रही है. दूसरी तरफ, 15 साल से सत्ता पर काबिज तृणमूल कांग्रेस और उसकी सबसे बड़ी चेहरा ममता बनर्जी के लिए ये नतीजे किसी बड़े राजनीतिक भूकंप से कम नहीं लग रहे.

रुझान साफ इशारा कर रहे हैं. बंगाल की सियासत में इस बार सिर्फ बदलाव नहीं, पूरा पावर शिफ्ट देखने को मिल सकता है. ढोल-नगाड़ों की आवाज़, जश्न की तैयारी और 'कमल' के खिलने की उम्मीद के बीच. आइए इस कहानी में भाजपा के सफर की बात करते हैं और देखते हैं कि कब कैसा रहा चुनावी रिकॉर्ड?

बंगाल के विधानसभा चुनाव में BJP का कब कैसा रहा प्रदर्शन?

पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी का सफर काफी दिलचस्प रहा है- शुरुआत बेहद कमजोर, फिर धीरे-धीरे उभार और अब मजबूत विपक्ष तक का सफर. BJP ने पश्चिम बंगाल में 1982 विधानसभा चुनाव पहली बार लड़ा. उस समय पार्टी नई थी और उसका वोट शेयर व प्रभाव बेहद सीमित था.

1982 से अब तक BJP का विधानसभा चुनाव रिकॉर्ड

साल सीटें

जीत

कब कितनी सीट?

1982

0

पहली बार चुनाव, कोई सफलता नहीं

1987

0

लगातार दूसरी बार भी खाता नहीं खुला

1991

0

संगठन कमजोर, कोई सीट नहीं

1996

0

वाम दलों का दबदबा कायम

2001

0

अब भी खाता नहीं खुला

2006

0

लगातार हार, संगठन सीमित

2011

0

ममता बनर्जी के नेतृत्व में TMC का उभार

2016

3

पहली बार BJP का खाता खुला

2021

77

विपक्षी में बड़ी पार्टी
2026.......

लोकसभा चुनाव में BJP का रिकॉर्ड

बंगाल में BJP का लोकसभा सफर: 0 से 18 और फिर 12 तक का पूरा खेल

1️⃣ 1984–1989: पूरी तरह ज़ीरो पकड़

1984 → 0 सीट

1989 → 0 सीट

बंगाल में BJP का कोई अस्तित्व नहीं था

2️⃣ 1991: पहली एंट्री

1991 → 1 सीट

पहली बार BJP ने खाता खोला

1996–1998: संघर्ष जारी

1996 → 0 सीट

1998 → 1 सीट

पकड़ बनाने की कोशिश, लेकिन असर सीमित

4️⃣ 1999: हल्की बढ़त

1999 → 2 सीट

पहली बार 2 सीटें, लेकिन अभी भी छोटा खिलाड़ी

5️⃣ 2004: फिर से झटका

2004 → 0 सीट

पूरी तरह क्लीन स्वीप, BJP बाहर

2009: मामूली वापसी

2009 → 1 सीट

फिर से एंट्री, लेकिन असर छोटा

7️⃣ 2014: बदलाव की शुरुआत

2014 → 2 सीट

बंगाल में BJP का ग्राफ धीरे-धीरे ऊपर

8️⃣ 2019: बड़ा धमाका

2019 → 18 सीट

TMC के गढ़ में सेंध, BJP का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन

9️⃣ 2024: गिरावट लेकिन पकड़ बरकरार

2024 → 12 सीट

सीटें घटीं, लेकिन BJP अब बंगाल में बड़ा खिलाड़ी

12:30 तक कैसा रहे परिणाम?

भाजपा को 189 सीट तो वहीं टीएमसी को 100 मिलती नजर आ रही है.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख