Begin typing your search...

वेस्ट बंगाल के नतीजों के बीच फटा इंटरनेट! आई मीम्स की बाढ़; ये पांच वीडियो हो रहे जमकर वायरल

पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 के नतीजों के बीच सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. बीजेपी की बढ़त और टीएमसी की स्थिति को लेकर यूजर्स मजेदार वीडियो और जोक्स शेयर कर रहे हैं, जो तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वेस्ट बंगाल के नतीजों के बीच फटा इंटरनेट! आई मीम्स की बाढ़; ये पांच वीडियो हो रहे जमकर वायरल
X
समी सिद्दीकी
By: समी सिद्दीकी3 Mins Read

Updated on: 4 May 2026 4:36 PM IST

West Bengal Election Result: वेस्ट बंगाल के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं. खबर लिखे जाने तक इलेक्शन कमीशन के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी 194 सीटों पर लीड कर रही है, और 4 सीटों पर जीत चुकी है. वहीं ऑल इंडिया त्रिणमूल कांग्रेस 88 सीटों पर आगे चल रही है और एक सीट पर हासिल की है.

आंकड़े साफ होने के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है. लोग बीजेपी और टीएमएसी पर जमकर जोक्स बना रहे हैं. आइय़े देखते हैं, वेस्ट बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों के दौरान कौनसे मीम्स सोशल मीडिया पर बवाल काट रहे हैं.

क्या मीम्स हो रहे हैं वायरल?

एक वीडियो में सोशल मीडिया influencer और मिमिक्री आर्टिस्ट रतन रंजन ने ममता बनर्जी जैसा लुक बनाया हुआ है और वह झालमुड़ी की प्लेट लेकर सड़क पर एक्ट करते नजर आ रहे हैं.

एक दूसरी वीडियो में एक शख्स को घर में जबरदस्ती घर में घुसते दिखाया गया है और फिर अंदर मौजूद लोग उसे बाहर धकेल देते हैं. वीडियो पर कैप्शन दिया गया है कि आज वेस्ट बंगाल के हिंदुओं ने बांग्लादेशियों के साथ कुछ ऐसा किया.

एक और मीम में डांस करते लोगों के चेहरों के चेंज करते हुए राजनाथ सिंह, अमित शाह, पीएम मोदी, सुवेंदु अधिकारी का चेहरा लगाया हुआ है, जो एक पार्टी में डांस करते दिख रहे हैं.

एक और मीम में पंचायत वेब सीरीरीज का सीन दिखाया हुआ है, जिसमें बीजेपी सपोर्टर अमित शाह और हिमंत ममता के सामने डांस करते दिख रहे हैं.

सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक्टर के फेस को ऑल्टर करके ममता बनर्जी का चेहरा लगाया हुआ है, जो रिजल्ट देख कर चिल्लाती दिख रही हैं कि ये मेरा सिहासन है.


विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख