Begin typing your search...

Shraddha Kapoor का वायरल डांस वीडियो, कैमरे के पीछे रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी; फैंस बोले- 'क्यूटेस्ट कपल'

श्रद्धा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक मजेदार डांस वीडियो शेयर किया, जिसमें उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी कैमरे के पीछे नजर आए. दोनों की प्यारी बातचीत और केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया.

Shraddha Kapoor का वायरल डांस वीडियो, कैमरे के पीछे रुमर्ड बॉयफ्रेंड राहुल मोदी; फैंस बोले- क्यूटेस्ट कपल
X
( Image Source:  Instagram: shraddhakapoor )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 28 May 2026 8:44 AM

श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) आजकल इंटरनेट पर काफी चर्चा में हैं. उनकी मस्ती भरी तस्वीरें, वीडियो और हंसते-खेलते कैप्शन देखकर उनके फैंस बहुत खुश होते हैं. खासकर उनके 'आस्क मी एनीथिंक' सेशन तो सोशल मीडिया पर हमेशा ट्रेंड करते हैं. बुधवार की रात को श्रद्धा ने एक बार फिर अपने फॉलोअर्स को खुशी का तोहफा दिया. उन्होंने माइकल जैक्सन के एक पॉपुलर गाने पर जोशीला डांस वीडियो शेयर किया. वीडियो देखते ही सबका ध्यान सिर्फ श्रद्धा के डांस पर नहीं, बल्कि उनके पीछे खड़े कैमरामैन पर भी चला गया. असल में वह कैमरामैन कोई और नहीं, बल्कि उनके बॉयफ्रेंड राहुल मोदी थे.

राहुल वीडियो रिकॉर्ड करते हुए प्यार से कह रहे थे, 'ना करो...!' लेकिन श्रद्धा नहीं मानीं और पूरे जोश के साथ डांस करती रही. दोनों की इस अटपटी और प्यारी बातचीत को सुनकर फैंस भी खिलखिला उठे. राहुल स्क्रिप्ट पढ़ रहे थे, तभी उनकी गर्लफ्रेंड अचानक डांस करने लगीं और उनका पूरा मूड ही बदल दिया. आरामदायक पायजामा पहने हुए श्रद्धा कैमरे के सामने बेखौफ नाच रही थी. हर बीट को उन्होंने अच्छी तरह पकड़ा और बहुत शानदार परफॉर्मेंस दी. वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते समय श्रद्धा ने राहुल को टैग भी किया और एक बहुत प्यारा कैप्शन लिखा. श्रद्धा का कैप्शन था- 'कोई ऐसा ढूंढो जो आपका ऐसा डांस निकाल पाए.'

श्रद्धा कपूर और राहुल मोदी का प्यार भरा रिश्ता

जिन लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है, उनके लिए बता दें कि श्रद्धा कपूर पिछले काफी समय से राहुल मोदी के साथ डेटिंग कर रही हैं. शुरू में दोनों ने अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था, लेकिन अब दोनों खुलकर एक-दूसरे से प्यार जताते नजर आते हैं. जून 2024 में श्रद्धा ने इंस्टाग्राम पर राहुल के साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की थी. उस फोटो में दोनों ने मैचिंग कपड़े पहने थे. श्रद्धा राहुल का हाथ पकड़े हुए मुस्कुरा रही थी. इस पोस्ट के साथ उन्होंने एक मजेदार और रोमांटिक कैप्शन लिखा था 'दिल रख ले, नींद तो वापस दे दे यार!' बैकग्राउंड में फिल्म 'इश्क' का गाना 'नींद चुराई मेरी' भी जोड़ा था, जो उनकी फीलिंग्स को और खूबसूरत ढंग से बयान कर रहा था.

कौन हैं राहुल मोदी?

राहुल मोदी बॉलीवुड में स्क्रीनप्ले राइटर, क्रिएटिव डायरेक्टर और असिस्टेंट निर्देशक के रूप में काम करते हैं. वे निर्देशक लव रंजन के साथ काफी सालों से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कई हिट रोमांटिक कॉमेडी फिल्मों की कहानी लिखी है, जैसे 'प्यार का पंचनामा 2' (2015), 'सोनू के टिटू की स्वीटी' (2018) और 'तू झूठी मैं मक्कार' (2023)। दिलचस्प बात यह है कि 'तू झूठी मैं मक्कार' में श्रद्धा कपूर ने भी रणबीर कपूर के साथ काम किया था. दोनों की जोड़ी की केमिस्ट्री बहुत अच्छी है. सोशल मीडिया पर उनकी प्यारी-प्यारी पोस्ट्स देखकर लोग उन्हें बहुत पसंद करते हैं. शादी की अफवाहें तो समय-समय पर आती रहती हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा लगता है कि इस जोड़े को शादी की कोई जल्दी नहीं है. वे अभी अपने रिश्ते का पूरा मजा ले रहे हैं और फैंस को भी अपनी खुशियों का हिस्सा बना रहे हैं.

shraddha kapoorViral Video
अगला लेख