Begin typing your search...

Shekhar Suman का 4 मंजिला लग्जरी पेंटहाउस देख रह जाएंगे दंग, यूरोपियन महल जैसा है सी-फेसिंग हाउस

कॉमेडियन और एक्टर शेखर सुमन का मुंबई स्थित चार मंजिला पेंटहाउस इन दिनों चर्चा में है. विक्टोरियन इंटीरियर, एंटीक कलेक्शन और सी-फेसिंग बालकनियां इस घर को बेहद खास बनाती हैं.

Shekhar Suman का 4 मंजिला लग्जरी पेंटहाउस देख रह जाएंगे दंग, यूरोपियन महल जैसा है सी-फेसिंग हाउस
X
( Image Source:  Youtube : Farah Khan )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 28 May 2026 7:00 AM IST

मशहूर एक्टर और कॉमेडियन शेखर सुमन (Shekhar Suman) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. अपने नए शो 'शेखर टुनाइट' के साथ वापसी करने के बाद अब उनकी चर्चा उनके खूबसूरत घर को लेकर भी हो रही है. मुंबई के महंगे इलाके लोखंडवाला में स्थित उनका चार मंजिला पेंटहाउस सचमुच एक सपनों जैसा घर है. यह घर इंटरनल यूरोपीय और विक्टोरियन स्टाइल को पूरी तरह से दर्शाता है. सफेद और हाथीदांत जैसे हल्के, शांत रंगों में सजा यह घर देखने वाले किसी को भी प्रभावित कर देता है.

जैसे ही आप इस घर में कदम रखते हैं, तो लगता है कि आप किसी पुरानी यूरोपीय महल में पहुंच गए हैं. पूरा घर हल्के और सुकून देने रंगों से भरा हुआ है, जो मन को शांति और सुकून देता है. शेखर सुमन ने फराह खान के साथ बातचीत में बताया, 'मेरी पत्नी को फूलों से बहुत लगाव है. हम दोनों को अंग्रेजी आर्किटेक्चर बेहद पसंद है. जब भी हम विदेश घूमने जाते थे, तो कुछ न कुछ खास और यूनिक चीजें जरूर खरीद लेते थे. धीरे-धीरे सब चीजें एक साथ जुड़ गईं और हमारे घर की अपनी एक अलग और खास पहचान बन गई.'

लिविंग रूम की आलीशान सुंदरता

लिविंग रूम में सोने और सफेद रंगों का कमाल का मेल देखने को मिलता है. यहां एक बड़ा और शानदार झूमर लटका हुआ है जो पूरे कमरे को रोशन और रॉयल बना देता है. आलीशान वाइट सोफे, ब्यूटीफुल फ्लोरल प्रिंट वाला वॉलपेपर, पुरानी यूरोपीय स्टाइल के मोमबत्ती स्टैंड और हल्के ऑफ-व्हाइट पर्दे कमरे को और भी खूबसूरत बनाते हैं. कमरे के बीच में रखी प्राचीन शतरंज की बिसात पूरे कमरे को विंटेज और क्लासिक लुक देती है. अलग-अलग कोनों में ताजे फूलों के गुलदस्ते घर की गर्मजोशी और विलासिता को बढ़ाते हैं. शेखर कहते हैं, 'हमने घर की सजावट में हल्के रंगों का इस्तेमाल किया है क्योंकि ये रंग मन को शांति देते हैं.'

Youtube : Farah Khan

मुंबई में चार मंजिला घर

मुंबई जैसे भीड़भाड़ वाले शहर में इतना बड़ा और चार मंजिला पेंटहाउस होना खुद में एक बड़ी लक्ज़री है, सबसे खास बात इसकी शानदार सीढ़ियां हैं, जो ऊपरी मंजिलों तक जाती हैं. मुंबई के ज्यादातर अपार्टमेंट्स में सीढ़ियां नहीं होतीं, लेकिन शेखर का घर इसमें अलग है. उन्होंने बताया, 'मुंबई में ज्यादातर घरों की शुरुआत और अंत एक ही जगह पर होता है, लेकिन मेरे घर में सीढ़ियां हैं. इसकी प्रेरणा पुरानी फिल्मों और पटना स्थित मेरे पैतृक घर से मिली है. सीढ़ियों पर फूलों की नक्काशी की गई है, जो पूरे पेंटहाउस के विक्टोरियन आकर्षण को और बढ़ाती है.'

Youtube : Farah Khan

यात्राओं की यादें और कलेक्शन

यह घर शेखर सुमन की मेहनत और सफर की कहानी कहता है. उन्होंने कहा, 'जब मैं पहली बार मुंबई आया था, तब मेरे पास सिर्फ एक टूटी हुई साइकिल थी. आज मेहनत की कमाई से बना यह खूबसूरत घर मुझे स्टेबिलिटी और सटिस्फैक्शन देता है.' दीवारों पर दुनिया भर से लाई गई खूबसूरत पेंटिंग्स और एंटीक्वेस सजी हुई हैं. एक पेंटिंग में अंग्रेजी जोड़ा डांस करते हुए दिखता है, जिसे उन्होंने न्यूयॉर्क के एक पुरानी चीजों के एक्सपर्ट बुटीक से खरीदा था. एक आकर्षक पर्पल फूलदान सैन डिएगो की यात्रा की याद दिलाता है. घर की सबसे अनोखी चीज है हैंडमेड ग्लास 'ट्री लाइफ' वाली आर्टवर्क इसे बनाने में कारीगरों को पूरे दो साल लग गए.

Youtube : Farah Khan

नेचुरल लाइट और बालकनियां

नेचुरल लाइटइस घर का बहुत अहम हिस्सा है. दिन में घर पूरी तरह ब्राइट और हवादार रहता है. शाम होते ही मोमबत्तियों और गर्म सफेद लाइट्स से माहौल बहुत रोमांटिक और खुशनुमा हो जाता है. घर में लगभग दस बालकनियां हैं, जो हर मंजिल पर हैं. इनमें खूबसूरत पौधे लगे हैं और समुद्र का मनमोहक नजारा दिखता है. घर की सबसे ऊपरी छत से सिर्फ समुद्र ही दिखाई देता है। शेखर बताते हैं, 'हम खुशकिस्मत हैं. बालकनियों में आरामदायक कोने बनाए हैं जहां हम सनसेट देखते हुए शाम की चाय का आनंद लेते हैं.'

Youtube : Farah Khan

प्राइवेट स्टडी रूम और फैमिली कार्नर

19वीं मंजिल पर परिवार का प्राइवेट स्टडी रूम हैय. हां एलिगेंट सोफे और आरामदायक सजावट है. शेखर कहते हैं, 'हम वहां काफी समय बिताते हैं. वहां प्राइवेसी मिलती है और कोई डिस्टर्बेंस नहीं होता, इसलिए सभी जरूरी बातें और चर्चाएं वहीं होती हैं.' बेटे अध्ययन सुमन के लिए अलग कोना बनाया गया है. यह भूरे लकड़ी के फर्नीचर और सादे सफेद दीवारों वाला हिस्सा है. यहां एक स्टाइलिश बार सेटअप भी है जिसमें डेकैंटर, बार स्टूल और अच्छी बार एक्सेसरीज़ हैं. शेखर बताते हैं, 'यह अध्ययन का कोना है. वह यहां अपने दोस्तों को बुलाता है. कभी-कभी हम इस घर में 150 मेहमानों तक की पार्टी कर लेते हैं.'

Youtube : Farah Khan

एंटीक्वेस का पैशन और वाइट किचेन

शेखर को पुरानी चीजों का बहुत शौक है. घर में चैपल की नीलामी से ली गई चीजें और क्लासिक ग्रैंडफादर क्लॉक जैसी खूबसूरत पुरानी एंटीक्वेस रखी हैं. उन्होंने कहा, 'मुझे एंटीक्वेस बहुत पसंद हैं. हमने हर चीज को पारंपरिक और क्लासिक तरीके से सजाया है.' उनकी सफेद रसोई देखकर हैरानी होती है. शेखर कहते हैं, 'मैं रसोई को पूरी तरह सफेद रखना चाहता था.' डाइनिंग रूम भी सफेद और हाथीदांत रंगों में ही सजा है. यहां बड़ा झूमर है और समुद्र का खुला नजारा दिखता है. स्लाइडिंग दरवाजे कमरे को अलग करते हैं।शेखर सुमन का यह पेंटहाउस सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि उनकी मेहनत, सपनों, यात्राओं और परिवार के प्यार का सुंदर प्रतिबिंब है. मुंबई की चकाचौंध के बीच यह घर शांति, भव्यता और गर्मजोशी का अनोखा मेल है.

bollywood
अगला लेख