आखिर क्यों खत्म हुई गोविंदा और करिश्मा की जोड़ी 'नंबर 1', इस एक्ट्रेस ने खोले कई राज, Karishma के लिए क्यों कहा- बहुत एटिट्यूड वाली
एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने एक इंटरव्यू में करिश्मा कपूर के लिए कहा कि वो बहुत लालची थीं. उनमें बहुत एटिट्यूड था. उन्होंने कहा कि को एक्टर के साथ तालमेल होना भी जरूरी है.
दिग्गज अभिनेत्री शगुफ्ता अली ने हाल ही में सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में चौंकाने वाले खुलासे किए. उन्होंने गोविंदा और करिश्मा कपूर की हिट पेयरिंग कैसे खत्म हुई इस मुद्दे पर भी कई राज बेपर्दा किए. एक सवाल में जब शगुफ्ता से पूछा गया कि इतनी सारी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद भी दोनों ने काम करना क्यों बंद कर दिया तो इसके जवाब में शगुफ्ता ने कहा कि इंटरेस्ट खत्म हो गया होगा, प्यार मोहब्बत खत्म हो गया होगा. हीरोइंस के मूड की भी क्या भरोसा है. बहुत ज्यादा लालची होना भी अच्छा नहीं है. करिश्मा बहुत लालची थी. वो मेहनती थी लेकिन एटिट्यूड भी ज्यादा था.
उन्होंने कहा कि यह हर जगह साफ दिखता था. सेट पर आपका रवैया और आपका बर्ताव भी मायने रखता है. अगर कोई आपका को-एक्टर है, तो तालमेल होना जरूरी है. चाहे आप साथ में कोई सीन कर रहे हों या इंटरव्यू दे रहे हों, दोनों को बोलने का बराबर मौका मिलना चाहिए. इसका असर हमारी परफॉर्मेंस पर भी पड़ता है. अगर मैं सेट पर आपको क्यू देने के लिए मौजूद हूं, तो आपको भी मेरे लिए मौजूद रहना चाहिए. या फिर न भी हों, तो भी मैं बिना क्यू के सीन कर सकती हूं. इसी तरह मैं 40 सालों से इस इंडस्ट्री में टिकी हुई हूं. शो पर शगुफ्ता ने स्टेज 3 ब्रेस्ट कैंसर से जूझने की भी बात बताई.
सालों तक करिश्मा और गोविंदा ने कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों में साथ काम किया, जिनमें 'कुली नंबर 1', 'शिकारी', 'साजन चले ससुराल', 'राजा बाबू', 'हसीना मान जाएगी' और दूसरी फिल्में शामिल हैं. शगुफ्ता और करिश्मा ने डेविड धवन की फिल्म 'हीरो नंबर 1' में साथ काम किया. इस फ़िल्म में गोविंदा, परेश रावल, सतीश शाह, कादर खान ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. 1997 में आई यह कॉमेडी फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बहुत बड़ी हिट साबित हुई थी.
शगुफ्ता अली के करियर की बात करें तो उन्होंने हीरो नंबर 1, बनारसी बाबू और लैला मजनू आदि फिल्मों के साथ-साथ संजीवनी, ससुराल गेंदा फूल और ससुराल सिमर का जैसे लोकप्रिय टेलीविजन शो में अपनी यादगार हास्य भूमिकाओं के लिए जानी जाती हैं.




