छोटे बाल और ट्रिम दाढ़ी में वायरल Salman Khan न्यू ट्रांसफॉर्मेशन लुक, करीना-आमिर भी रह गए हैरान
'लगान' की 25वीं सालगिरह के कार्यक्रम में सलमान खान अपने नए लुक और फिटनेस ट्रांसफॉर्मेशन को लेकर चर्चा का केंद्र बन गए. फैंस उनके इस अवतार को अपकमिंग फिल्म SVC63 से जोड़ रहे हैं, जबकि करीना कपूर का रिएक्शन भी वायरल हो रहा है.
Lagaan 25 Years Event: हाल ही में मुंबई में एक ऐसी ही शाम सजी, जहां मौका तो था आमिर खान की कल्ट क्लासिक फिल्म 'लगान' (Lagaan) की 25वीं सालगिरह का, लेकिन पूरी महफिल लूट ले गए बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान (Salman Khan). जैसे ही सलमान खान ने इस खास कार्यक्रम में एंट्री ली, वहां मौजूद हर शख्स की नजरें उन पर टिक गईं. आमिर खान के साथ सलमान की बॉन्डिंग हमेशा से चर्चा में रही है, लेकिन इस बार ध्यान सिर्फ इन दो सुपरस्टार्स के मिलन पर नहीं, बल्कि सलमान खान के एक बेहद चौंकाने वाले ट्रांसफॉर्मेशन पर था. सलमान का यह नया अवतार इस समय सोशल मीडिया से लेकर कॉपॉरेट गॉसिप्स तक, हर जगह टॉक ऑफ द टाउन बना हुआ है.
छोटे बाल और ट्रिम दाढ़ी
इस मेगा इवेंट में सलमान खान बिल्कुल बदले हुए रूप में नजर आए. उन्होंने अपने बालों को बेहद छोटा (क्रू कट) करा रखा था और चेहरे पर करीने से ट्रिम की हुई हल्की सफेद-काली (सॉल्ट एंड पेपर) दाढ़ी थी. इस नए लुक ने उनके दमदार सोफिस्टिकेटेड व्यक्तित्व को एक नया आयाम दिया है. वहां मौजूद लोगों की मानें तो सलमान इस लुक में न सिर्फ बेहद हैंडसम लग रहे थे, बल्कि उनकी फिटनेस भी सातवें आसमान पर दिखाई दे रही थी. एक्टर की टोंड बॉडी और शर्ट के ऊपर से भी साफ झलकते उनके कट्स को देखकर यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि सुपरस्टार अपनी किसी बड़ी फिल्म के लिए खुद को पूरी तरह री-इन्वेंट कर चुके हैं.
क्या यह 'SVC63' की तैयारी है?
जैसे ही इस इवेंट की तस्वीरें और वीडियो इंटरनेट पर आए, फैंस के बीच खलबली मच गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर मीम्स और तारीफों की बाढ़ आ गई. हर कोई यह जानने को बेताब दिखा कि आखिर भाईजान के इस अचानक बदले रूप के पीछे की कहानी क्या है. एक यूजर ने लिखा, 'सलमान खान और आमिर खान एक ही फ्रेम में… और रुकिए, क्या ये वाकई सलमान हैं? यह बदलाव अविश्वसनीय है. अगर यह फिल्म #SVC63 का अवतार है, तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने वाला है. मेगास्टार ने साबित कर दिया कि वे अपनी एक अलग ही कैटेगिरी में क्यों खड़े है?.' एक अन्य फैन ने वीडियो क्लिप शेयर करते हुए मजेदार कमेंट किया, 'आमिर खान भी सलमान के दमदार सिक्स पैक देखकर खुद को रोक नहीं पाए. यहां तक कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट भी भाईजान की फिटनेस देखकर दंग रह गए.'
करीना कपूर खान भी रह गईं हैरान
इस इवेंट का एक वीडियो इंटरनेट पर सबसे ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान खान, आमिर खान और करीना कपूर खान एक साथ पोज देते नजर आ रहे हैं. इस क्लिप में साफ देखा जा सकता है कि जैसे ही करीना की नजर सलमान के नए शॉर्ट हेयर लुक और लीन बॉडी पर पड़ती है, उनके चेहरे पर हैरानी के एक्सप्रेशंस आ जाते है. करीना का यह नेचुरल रिएक्शन इस बात का सबूत है कि सलमान का यह मेकओवर वाकई में कितना अप्रत्याशित और शानदार है. इंडस्ट्री इनसाइडर की मानें तो, सलमान खान अक्सर अपनी फिल्मों के किरदारों के लिए अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट करते हैं, लेकिन इस बार का यह 'रफ एंड टफ' कॉर्पोरेट-एक्शन लुक उनके पिछले कई सालों के लुक्स से बिल्कुल अलग और फ्रेश है.
क्या है सलमान खान का अगला मेगा प्रोजेक्ट?
सलमान खान के इस नए अवतार को उनकी अपकमिंग फिल्म 'SVC63' से जोड़कर देखा जा रहा है. सलमान खान ने इस साल मार्च में नेशनल अवार्ड विनर दिग्गज फिल्म निर्माता वामशी पेडिपल्ली के साथ अपनी अगली फिल्म की आधिकारिक घोषणा की थी. वामशी अपनी बेहतरीन कहानी और बड़े पैमाने पर सिनेमा बनाने के लिए जाने जाते हैं. इस अनटाइटल्ड फिल्म की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) इसकी स्टारकास्ट है. फिल्म में साउथ की लेडी सुपरस्टार नयनतारा लीड एक्ट्रेस के रूप में नजर आएंगी. यह पहली बार होगा जब नयनतारा और सलमान खान स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे.




