Begin typing your search...

‘बैटल ऑफ गलवान’ हिट या फ्लॉप? Sumitacharya की भविष्यवाणी में जानिए किस फिल्म के चलते कर्ज में डूबेंगे Salman Khan

लगातार फ्लॉप फिल्मों के बाद सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ से बड़ी उम्मीदें हैं. हालांकि एक ज्योतिषी ने दावा किया है कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाएगी.

‘बैटल ऑफ गलवान’ हिट या फ्लॉप? Sumitacharya की भविष्यवाणी में जानिए किस फिल्म के चलते कर्ज में डूबेंगे Salman Khan
X
( Image Source:  instagram-@beingsalmankhan )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत3 Mins Read

Updated on: 28 Feb 2026 8:00 AM IST

पिछले कई सालों से सलमान खान की फिल्में फ्लॉप हो रही है. हाल ही में सिकंदर का भी बुरा हाल हुआ. ऐसे में फैंस और सलमान खान खुद के लिए बैटल ऑफ गलवान फिल्म कमबैक का एक सबसे अच्छा मौका है. यह फिल्म असली वॉर पर बनी है, जिसे लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं.

हाल ही में स्टेट मिरर हिंदी पॉडकास्ट में श्री सुमिताचार्य जी महाराज ने सलमान खान को लेकर बड़ा दावा किया. उन्होंने बताया कि यह फिल्म हिट होगी या फ्लॉप. साथ ही, यह भी कहा कि भाईजान कर्ज में डूब सकते हैं.

बैटल ऑफ गलवान हिट और फ्लॉप?

हाल ही में स्टेट मिरर हिंदी पॉडकास्ट में श्री सुमिताचार्य जी महाराज ने सलमान खान को लेकर बड़ा दावा किया. जब उनसे पूछा गया कि क्या सलमान की अपकमिंग फिल्म बैटल ऑफ गलवान कैसी होगी? इस पर श्री सुमिताचार्य ने बताया कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास परफॉर्म नहीं करेगी?

किस फिल्म से कर्ज में डूबेंगे सलमान?

श्री सुमिताचार्य ने इस पॉडकास्ट में यह भी बताया कि यह फिल्म भाईजान को कर्जे में डूबो देगी. उनका कहना है कि सलमान को किसी दूसरे काम में हाथ डालना चाहिए, जैसे प्रोडक्शन हाउस उनके लिए लकी हो सकता है.

क्या है फिल्म बैटल ऑफ गलवान?

‘बैटल ऑफ गलवान’ उस ऐतिहासिक संघर्ष पर आधारित है, जिसने बिना गोली के चीन और भारत आपस में भिड़े थे. इस फिल्म में सलमान 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल बिक्कुमल्ला संतोष बाबू का किरदार निभा रहे हैं. साथ ही, इस फिल्म को पहले 17 अप्रैल 2026 को थिएटर्स में रिलीज किया जाना था, लेकिन रिपोर्ट्स के अनुसार मूवी को पोस्टपोन कर दिया गया है.

क्या सच में होगा नुकसान?

सलमान खान का करियर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है, लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग हमेशा मजबूत रही है. देशभक्ति से जुड़ी कहानियां अक्सर दर्शकों को अट्रैक्ट करती हैं. ऐसे में ‘बैटल ऑफ गलवान’ को लेकर उम्मीदें भी कम नहीं हैं. अब देखना यह होगा कि फिल्म रिलीज के बाद बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखाती है और क्या ज्योतिषीय दावे सच साबित होते हैं या नहीं.

salman khan
अगला लेख