Begin typing your search...

शांत रहना कमजोरी नहीं! The White Lotus 4 को ठुकराए जाने के बाद Deepika Padukone का क्रिप्टिक पोस्ट

दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड की पॉपुलर सीरीज The White Lotus के सीजन 4 के लिए ऑडिशन देने से मना कर दिया. खबरों के बीच एक्ट्रेस ने शांत रहने पर आधारित क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर ट्रोल्स को इशारों में जवाब दिया.

deepika padukone refuses the white lotus season 4 audition cryptic post news
X
( Image Source:  Instagram: deepikapadukone )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Published on: 28 Feb 2026 9:38 AM

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) जनरेशन Z की इन दिनों फेवरेट बनी हुई है. काफी समय से दीपिका कई बड़े प्रोजेक्ट्स को ठुरकराते आ रही है लेकिन अब तक उन्होंने किसी के बारें में कुछ नहीं कहा. अब शुक्रवार को खबरें आई कि दीपिका को हॉलीवुड ड्रामा 'द व्हाइट लोटस' का हिस्सा नहीं रही है. दीपिका पादुकोण अमेरिकी पॉपुलर टीवी सीरीज "द व्हाइट लोटस" (The White Lotus) के आने वाले सीजन 4 में काम करने वाली थीं। ये सीरीज बहुत मशहूर है, एमी अवॉर्ड जीत चुकी है और इसमें बड़े-बड़े हॉलीवुड स्टार काम करते हैं। खबरें थीं कि दीपिका को इसमें एक रोल ऑफर हुआ था.

दरसअल इसके पीछे की वजह है ऑडिशन. शो के मेकर्स हर एक्टर से ऑडिशन लेना चाहते थे. ये उनकी कास्टिंग की मजबूरी थी वे किसी को भी बिना ऑडिशन के साइन नहीं करते. दीपिका ने ऑडिशन देने से मना कर दिया. वे इसमें इंटरेस्टेड नहीं थीं या शायद उन्हें ये प्रोसेस पसंद नहीं आया. एक सूत्र ने वैरायटी इंडिया को बताया, 'ऑडिशन देना जरूरी था. मेकर्स बहुत एक्साइटेड थे दीपिका को लेने के लिए, लेकिन वो ऑडिशन देने को तैयार नहीं हुईं, इसलिए ये मौका छूट गया.' पहले भी सीजन 3 के लिए उनसे बात हुई थी, लेकिन तब वो प्रेग्नेंट थीं, इसलिए वो प्रोजेक्ट भी नहीं हुआ.

दीपिका का रिएक्शन

अब दीपिका ने एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है. उस पोस्ट में लिखा, 'शांत हो जाना ही सबसे बड़ा कॉन्फिडेंस है और आगे ये बातें थीं. कोई भी गुस्सा होकर, जल्दबाजी में जवाब देकर, चिल्लाकर या शोर मचाकर रिएक्ट कर सकता है. इसमें कोई खास ताकत नहीं लगती. असली ताकत तो तब दिखती है, जब चारों तरफ अफरा-तफरी मची हो, सब घबरा रहे हों, लेकिन आप शांत रहें. जब जिंदगी आपको बार-बार झकझोरती है, लोग आपको उकसाते हैं, लेकिन आप फिर भी कंट्रोल में रहकर आवेग पर काबू रखते हैं. इसके लिए मेहनत लगती है बेवकूफी भरी बातों को इग्नोर करना, असहज महसूस करने पर भी चुप रहना, अपनी भावनाओं को हावी न होने देना. शांत रहना मतलब कमजोरी नहीं, बल्कि बहुत बड़ी ताकत है. जब आपको खुद को साबित करने या किसी को कुछ समझाने की जरूरत नहीं पड़ती, तब आप सच में मजबूत होते हैं. ऐसे में आप शोरगुल वाली दुनिया में भी क्लियर माइंड से, सही दिशा में आगे बढ़ सकते हैं.

आलोचनाओं का करना पड़ा सामना

दीपिका की यह क्रिप्टिक पोस्ट तब आई जब उन्हें 'द व्हाइट लोटस' से हटाए जाने के बाद आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. इस खबर से सोशल मीडिया पर काफी डिस्कशन शुरू हो गया. कुछ लोगों ने दीपिका के इस फैसले पर सवाल उठाए कि आखिर क्यों ऑडिशन नहीं दिया? क्या ये गलत फैसला था? कुछ ने ट्रोल किया भी लेकिन दीपिका ने इन सब पर चुप्पी साध रखी. उन्होंने कोई डायरेक्ट जवाब नहीं दिया.

दीपिका का वर्क फ्रंट

अब बात उनकी आने वाली फिल्मों की तो, दीपिका जल्द ही शाहरुख खान के साथ एक बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी. फिल्म का नाम 'किंग' है. इसे सिद्धार्थ आनंद डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने 'पठान' और 'फाइटर' बनाई है. इसमें शाहरुख खान के साथ दीपिका के अलावा सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, रानी मुखर्जी, अनिल कपूर, जैकी श्रॉफ, आरशद वारसी जैसे बड़े स्टार हैं. ये फिल्म क्रिसमस 2026 में रिलीज होगी. काफी बड़ा बजट है और इसमें धमाकेदार एक्शन सीन भी होंगे.

Deepika Padukonebollywood
अगला लेख