Begin typing your search...

Deepika Padukone हर बड़े प्रोजेक्ट्स से क्यों बना रही है दूरी? अब ठुकराया हॉलीवुड का The White Lotus ड्रामा!

एमी अवॉर्ड जीत चुकी सीरीज़ 'द व्हाइट लोटस' के चौथे सीज़न में दीपिका पादुकोण की एंट्री की चर्चा थी, लेकिन उन्होंने ऑडिशन देने से मना कर दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसी वजह से यह इंटरनेशनल मौका उनके हाथ से निकल गया.

deepika padukone rejected the white lotus audition controversy hollywood news
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय5 Mins Read

Published on: 27 Feb 2026 10:06 AM

सोशल मीडिया पर पिछले कुछ समय से खूब चर्चा चल रही थी कि बॉलीवुड स्टार दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) अब हॉलीवुड की बहुत पॉपुलर और एमी अवॉर्ड जीत चुकी सीरीज़ 'द व्हाइट लोटस' में नजर आने वाली हैं. लोग काफी एक्साइटेड थे और अफवाहें फैला रहे थे कि यह उनके लिए हॉलीवुड में एक बड़ी वापसी होगी. आखिरकार उन्होंने 2017 में विन डीजल के साथ 'xXx: रिटर्न ऑफ ज़ेंडर केज' में काम किया था, उसके बाद यह उनका कोई बड़ा इंटरनेशनल प्रोजेक्ट होता. लेकिन अब सच्चाई सामने आ गई है.

वैरायटी इंडिया की एक ताज़ा रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका इस शो में नहीं होंगी. रिपोर्ट में उद्योग के एक सूत्र ने पुष्टि की है कि 'द व्हाइट लोटस' के निर्माता जिनमें माइक व्हाइट शामिल हैं वह सच में दीपिका से संपर्क करना चाहते थे और उन्हें शो में शामिल करने में दिलचस्पी थी. लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई. वजह यह रही कि शो की कास्टिंग प्रोसेस में ऑडिशन देना बहुत ज़रूरी होता है. निर्माता किसी भी एक्टर को साइन करने से पहले उनका ऑडिशन ज़रूर लेते हैं ताकि वे पक्का कर सकें कि रोल के लिए वो फिट हैं या नहीं.

क्या थी वजह?

दीपिका ने ऑडिशन देने से साफ मना कर दिया. वे इसके लिए तैयार नहीं थीं इसलिए यह मौका उनके हाथ से निकल गया. सूत्र ने कहा, 'दीपिका ऑडिशन देने में इच्छुक नहीं थीं और यही बड़ी वजह रही कि 'द व्हाइट लोटस' का यह अवसर उन्हें नहीं मिला.' यह पहली बार नहीं था जब टीम ने उनसे बात की थी. पहले तीसरे सीज़न के समय भी मेकर्स ने उन्हें अप्रोच किया था, लेकिन तब दीपिका प्रेग्नेंट थीं. इसलिए उस समय काम संभव नहीं हो पाया. अब चौथा सीज़न बन रहा है, तो दोबारा कोशिश की गई, लेकिन फिर वही बात ऑडिशन का मुद्दा आ गया और दीपिका ने इसे ठुकरा दिया.

8 घंटे की मांग

पिछले एक-डेढ़ साल में दीपिका ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स से दूरी बनाई है. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' जिसका वह हिस्सा थी. खबरों के अनुसार उन्होंने 8 घंटे की शूटिंग शिफ्ट, ज़्यादा फीस और फिल्म के प्रॉफिट में हिस्सेदारी जैसी शर्तें रखीं. लेकिन प्रोड्यूसर्स को ये शर्तें मंज़ूर नहीं हुईं और प्रोजेक्ट रुक गया या बंद हो गया. 'कल्कि 2898 ईस्वी' के पहले पार्ट में उनका रोल लोगों को बहुत पसंद आया था, लेकिन सीक्वल के लिए भी ऐसी ही मांगों के कारण वे इसमें नहीं होंगी. इन सबके बीच हाल ही में दीपिका ने हार्पर बाज़ार को दिए एक इंटरव्यू में अपने प्रोजेक्ट चुनने के तरीके के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि अब वे सिर्फ वही काम करती हैं जो उन्हें सच्चा और ईमानदार लगे.

क्यों ले रही है बार-बार ऐसा फैसला?

उन्होंने कहा, 'कुछ यूं जो भी चीज़ मुझे सच्ची नहीं लगती, मैं उसे कभी नहीं लेती. कई बार लोग बहुत सारा पैसा ऑफर करते हैं और सोचते हैं कि बस इतना ही काफी है, लेकिन मेरे लिए ऐसा नहीं है. कभी-कभी प्रोजेक्ट व्यावसायिक रूप से बहुत बड़ा नहीं होता, लेकिन अगर मुझे उसमें शामिल लोग या उसका मैसेज अच्छा लगता है, तो मैं उसके साथ खड़ी हो जाती हूं. क्या पहले मैं इतनी क्लियर थी? शायद नहीं. लेकिन अब मेरे अंदर यह स्पष्टता आ गई है. हां, कभी-कभी पीछे मुड़कर सोचती हूं कि 'अरे, मैं तब क्या सोच रही थी?' बिल्कुल सोचती हूं लेकिन यह सब सीखने का हिस्सा है. शायद 10 साल बाद आज के कुछ फैसलों पर भी सवाल उठाऊंगी. लेकिन अभी जो मैं कर रही हूं, वो मुझे सही और ईमानदार लग रहा है.'

एक्ट्रेस का वर्क फ्रंट

फिलहाल दीपिका अपने आने वाले कामों पर फोकस कर रही हैं. वे सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'किंग' में शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन और सुहाना खान के साथ नजर आएंगी. यह फिल्म दिसंबर 2026 में रिलीज़ होगी. इसके अलावा वे डायरेक्टर एटली के अगले बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं, जिसमें अल्लू अर्जुन लीड रोल में हैं.

bollywoodDeepika Padukone
अगला लेख