Begin typing your search...

मंडप में Rashmika Mandanna को देखते ही रो पड़े थे Vijay, एक्ट्रेस की दोस्त ने शेयर की इमोशनल स्टोरी

साउथ इंडियन सिनेमा के सुपरस्टार रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में इंटीमेट वेडिंग की. तेलुगु और कोडवा रस्मों से संपन्न इस शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

rashmika mandanna vijay deverakonda wedding udaipur virosh 2026
X
( Image Source:  Instagram: thedeverakonda )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 27 Feb 2026 9:52 AM IST

रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) और विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) की शादी हो गई है. ये दोनों साउथ इंडियन सिनेमा के बहुत बड़े और पॉपुलर स्टार हैं. आखिरकार सालों की डेटिंग और अफवाहों के बाद, 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में उन्होंने एक-दूसरे के साथ शादी के बंधन में बंध गए. ये शादी काफी इंटीमेट थी, जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और बहुत करीबी दोस्त ही शामिल थे.

शादी उदयपुर के एक लग्जरी होटल (ITC Mementos) में हुई. दोनों ने दो अलग-अलग रस्मों से शादी पूरी की. सुबह तेलुगु रीति-रिवाज से शादी हुई (रश्मिका और विजय दोनों तेलुगु बैकग्राउंड से हैं). बाद में कोडवा (कोडावा) रस्मों से भी सेरेमनी हुई, क्योंकि रश्मिका का कोडवा (कर्नाटक का एक समुदाय) बैकग्राउंड है. ये पूरी तरह से पारंपरिक और इमोशनल तरीके से हुई. कपल ने अपनी शादी को 'The Wedding of Virosh' नाम दिया है.

कल्याणी प्रियदर्शन ने शेयर की इमोशनल स्टोरीर

रश्मिका की अच्छी दोस्त, एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन भी शादी में शामिल हुईं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं और बहुत प्यारा मैसेज लिखा. कल्याणी ने लिखा, 'आज मैंने सबसे अच्छी और काइंड लड़की को अपने बेस्ट फ्रेंड विजय से सबसे खूबसूरत जगह पर शादी करते देखा. जैसे ही रश्मिका उनकी तरफ बढ़ीं और विजय वहां पीठ करके बैठे इंतजार कर रहे थे... आप उनके हर कदम का वजन, उनकी धीमी-स्थिर सांसें और नम आंखें महसूस कर सकते थे. ये मेहनत, सम्मान और गहरी दोस्ती से बना प्यार देखना कितना खास था. मेरी प्यारी रश्मिका और विजय को ढेर सारी बधाइयां. ये आपकी जिंदगी की सबसे सुंदर शुरुआत हो.' कल्याणी की ये पोस्ट फैंस के बीच बहुत वायरल हो रही है, क्योंकि इसमें शादी का वो इमोशनल पल कैप्चर हुआ है जहां दूल्हा इंतजार कर रहा होता है.

दोनों ने क्या कहा?

शादी के बाद रश्मिका और विजय ने इंस्टाग्राम पर अपनी पहली तस्वीरें पोस्ट कीं. रश्मिका ने विजय को 'मिलिए मेरे पति से' कहकर इंट्रोड्यूस किया और लिखा कि वो कितनी खुश हैं कि अब वो उनकी पत्नी कहलाएंगी. उन्होंने कहा, 'विज्जू, तुमने मुझे सच्चा प्यार सिखाया है. अब हम साथ मिलकर सबसे अच्छी जिंदगी जीएंगे आई लव यू.' विजय ने भी एक इमोशनल नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने रश्मिका को अपना बेस्ट फ्रेंड बताया और कहा कि एक दिन उन्हें अहसास हुआ कि उनकी जिंदगी रश्मिका के बिना अधूरी है, इसलिए उन्होंने उसे अपनी पत्नी बना लिया.

सोशल मीडिया पर धूम

शादी की तस्वीरें जैसे ही बाहर आईं, सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो गईं. फैंस उन्हें 'Virosh' कहकर बधाइयां दे रहे हैं. दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को काफी समय तक प्राइवेट रखा था, लेकिन कुछ दिन पहले ही शादी की खबर अनाउंस कर दी थी. अब फैंस इनकी हनीमून और आगे की जिंदगी के बारे में बात कर रहे हैं. ये शादी साउथ इंडस्ट्री के लिए एक बड़ा और खुशी का मौका है. रश्मिका और विजय दोनों ने फिल्मों जैसे 'गीता गोविन्दम' और 'डियर कॉमरेड' में साथ काम किया था, और अब असल जिंदगी में भी साथ हैं.

सेलेब्स ने दी बधाई

वहीं बॉलीवुड स्टार्स समेत साउथ इंडस्ट्री के कई सेलेब्स ने रश्मिका-विजय को शादी की बधाई दी है. सामंथा रूथ प्रभु ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, 'रश्मिका-विजय शादी मुबारक हो.' कृति सेनन ने लिखा, '@rashmika_mandanna उफ़्फ़... इस फ्रेम में कितना प्यार और खुशी है. आप दोनों को बधाई. @rashmika_mandanna @thedeverakondaआप लोगों को ज़िंदगी भर खूबसूरत यादें और प्यार मिले, जिससे आप एक ही समय में ज़िंदा और शांत महसूस करें. मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं मेरा प्यार... आंसू भरी आंखों के साथ वह मुस्कुराहट ने मुझे भावुक कर दिया. आप उन सबसे नेक दिल लोगों में से एक हैं जिनसे मैं कभी मिला हूं और आप सारी खुशियों और उससे भी ज़्यादा के हक़दार हैं मेरे दोस्त.'

bollywood
अगला लेख