Begin typing your search...

इस भूल के लिए Chunky Panday को भी FWICE ने किया था बैन, रणवीर सिंह के लिए क्या बोले एक्टर

रणवीर सिंह और ‘डॉन 3’ विवाद के बाद FWICE के फैसले पर बॉलीवुड में बहस तेज हो गई है. इसी बीच चंकी पांडे ने खुलासा किया कि 1987 में उन्हें भी इंडस्ट्री हड़ताल के दौरान एक हफ्ते के लिए बैन किया गया था.

इस भूल के लिए Chunky Panday को भी FWICE ने किया था बैन, रणवीर सिंह के लिए क्या बोले एक्टर
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय4 Mins Read

Updated on: 27 May 2026 7:00 AM IST

बॉलीवुड में एक बार फिर विवाद की आंधी चल रही है. फिल्म 'डॉन 3' (Don 3) से रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के अचानक बाहर होने के बाद निर्माता फरहान अख्तर ने फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉयीज़ (FWICE) से संपर्क किया. इसके बाद FWICE ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी कर दिया है. इस फैसले ने पूरे फिल्म जगत और सोशल मीडिया पर गरमागरम बहस छेड़ दी है. कुछ लोग इसे पक्षपात बता रहे हैं तो कुछ इसे पूरी तरह सही मान रहे हैं. यह पहली बार नहीं है जब FWICE ने किसी बड़े स्टार के खिलाफ ऐसा कड़ा कदम उठाया हो. हाल ही में एक्टर चंकी पांडे ने इस मुद्दे पर बात करते हुए अपने करियर के शुरुआती दिनों का एक पुराना किस्सा सुनाया.

ईटाइम्स से हालिया बातचीत में चंकी पांडे ने खुलकर बताया कि उनके करियर की शुरुआत में एक बार उन्हें भी FWICE द्वारा बैन कर दिया गया था. उन्होंने कहा कि उस समय फिल्म इंडस्ट्री में हड़ताल चल रही थी और किसी को भी शूटिंग करने की इजाजत नहीं थी. चंकी ने याद करते हुए बताया, 'वो साल 1987 का था. मैं फिल्म 'आग ही आग' की शूटिंग कर रहा था. पहलाज निहलानी इस फिल्म के डायरेक्टर थे. पूरी इंडस्ट्री हड़ताल पर थी, लेकिन हमारी टीम बेंगलुरु में शूटिंग कर रही थी. बाद में हम ऊटी भी गए और वहां शूटिंग जारी रखी. इस वजह से हम सबके खिलाफ सख्त कार्रवाई हुई.'

'मैं सुपरस्टार नहीं था'

उन्होंने आगे कहा कि उस समय धर्मेंद्र और शत्रुघ्न सिन्हा भी इस फिल्म का हिस्सा थे. लेकिन वे उस दौर के बहुत बड़े सुपरस्टार थे और एक साथ 30-40 फिल्मों में काम कर रहे थे. इसलिए उन पर बैन लगाना मुश्किल था. चंकी उस समय इंडस्ट्री में नए थे. उनकी कोई फिल्म रिलीज भी नहीं हुई थी. नतीजतन, उन पर करीब एक हफ्ते का बैन लगा दिया गया. चंकी ने कहा, 'कारण बहुत सीधा था. मैं पहलाज निहलानी के साथ शूटिंग कर रहा था जबकि पूरी इंडस्ट्री हड़ताल पर थी. बड़े सितारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पाने के कारण उन्होंने मुझ जैसे नए कलाकार को निशाना बनाया. बाद में मैंने माफी मांग ली और एक हफ्ते के अंदर ही बैन हटा लिया गया.'

'डॉन 3' विवाद पर चंकी का रुख

जब चंकी पांडे से 'डॉन 3' और रणवीर सिंह वाले मामले पर उनकी राय पूछी गई तो उन्होंने टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि उन्हें इस पूरे मामले की पूरी जानकारी नहीं है, इसलिए वह कुछ कहना उचित नहीं समझते.

FWICE का फैसला और रणवीर सिंह का बयान

'डॉन 3' से रणवीर सिंह के बाहर होने के बाद फरहान अख्तर ने FWICE से शिकायत की. सोमवार को FWICE ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आधिकारिक घोषणा की कि उन्होंने रणवीर सिंह के साथ काम न करने का निर्देश सभी सदस्यों को दे दिया है. रणवीर सिंह की तरफ से अभी तक कोई सीधा बयान नहीं आया है. उनके स्पोकेसपर्सन ने कहा, 'रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रैंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का गहरा सम्मान करते हैं. उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधी रखी क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल इश्यूज को गरिमा, मैच्योरिटी और आपसी सम्मान के साथ सुलझाना चाहिए. उनका पूरा ध्यान अपने काम और आने वाली फिल्मों पर है.'

bollywood
अगला लेख