Netflix पर आई Dhurandhar : The Revenge, टूट पड़े पाकिस्तानी, सर्वर हुआ क्रैश, ट्रेंडिंग में बनी नंबर 1
रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ OTT पर आते ही पाकिस्तान में ट्रेंड करने लगी, जहां एक कंटेंट क्रिएटर ने Netflix सर्वर क्रैश होने का दावा किया. फिल्म ने दुनियाभर में 1796 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर अपनी लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड बना दिया है.
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' (Dhurandhar 2) इन दिनों पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बनी हुई है. यह एक्शन से भरपूर जासूसी थ्रिलर फिल्म इतनी लोकप्रिय हो गई है कि पाकिस्तान जैसे देश में भी इसका जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है, जहां फिल्म थिएटर में रिलीज नहीं हुई थी. भारत में दर्शक अभी भी इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के निर्देशक आदित्य धर के मुताबिक, भारतीय फैंस को फिल्म का 'बिना किसी कट-एडिट' वाला पूरा एडिशन देखने के लिए अभी तीन हफ्ते और इंतजार करना पड़ेगा. वहीं विदेशों में रहने वाले दर्शक पहले से ही नेटफ्लिक्स पर फिल्म का पूरा अनकट वर्जन देख रहे हैं.
पाकिस्तान में नेटफ्लिक्स क्रैश होने का दावा
फिल्म रिलीज होते ही पाकिस्तान में एक दिलचस्प घटना घटी. एक पाकिस्तानी कंटेंट क्रिएटर माविया उमर फारूकी ने दावा किया कि फिल्म रिलीज होने के तुरंत बाद उनका नेटफ्लिक्स ऐप बार-बार बफर हो रहा था और सर्वर क्रैश हो गया. माविया ने इंस्टाग्राम पर दो वीडियो शेयर किए. पहले वीडियो में वे फिल्म चलाने की कोशिश करते दिख रहे हैं, लेकिन फिल्म रुक-रुक कर चल रही थी. उन्होंने बताया कि उनका इंटरनेट और वाई-फाई पूरी तरह ठीक था, फिर भी समस्या हो रही थी. उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'पाकिस्तान में धुरंधर रिलीज हो गई और नेटफ्लिक्स का सर्वर क्रैश हो गया.'
दूसरे वीडियो में माविया ने बताया कि फिल्म पाकिस्तान में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी लोग आधी रात का इंतजार कर रहे थे कि कब नेटफ्लिक्स पर फिल्म आएगी. सब एक साथ क्लिक कर रहे थे, जिसकी वजह से सर्वर पर बहुत ज्यादा लोड पड़ गया. माविया उमर फारूकी ने आगे कहा कि भले ही फिल्म में कुछ बातें सच्ची हों या न हों, लेकिन पाकिस्तानी लोग इसे देखना बहुत चाहते थे. खासकर इसलिए क्योंकि फिल्म ल्यारी में फिल्माई गई है और इसमें पाकिस्तान की राजनीति और आतंकवाद जैसे मुद्दों को दिखाया गया है. लोग जानना चाहते थे कि रणवीर सिंह का किरदार कैसा है और फिल्म में उनकी कहानी को कैसे पेश किया गया है.
फिल्म की कमाई और लोकप्रियता
'धुरंधर द रिवेंज' ने पाकिस्तान, खाड़ी देशों और चीन जैसे बड़े बाजारों में रिलीज न होने के बावजूद शानदार कमाई की है. फिल्म ने दुनिया भर में कुल 1796.80 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें भारत से 1370.13 करोड़ और विदेशों से 426.67 करोड़ रुपये शामिल हैं। नेटफ्लिक्स पर फिल्म को लाखों लोगों ने देखा है और यह कई देशों के चार्ट में टॉप पर चल रही है. रणवीर सिंह का पॉवरफुल परफॉर्मेंस और फिल्म की तेज रफ्तार वाली कहानी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है.
भारत में कब और कहां देख सकेंगे फिल्म?
भारतीय दर्शक अब ज्यादा दिनों तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा. फिल्म का अनकट और बिना किसी एडिडित वर्जन 4 जून को जियोहॉटस्टार पर डिजिटल रिलीज होने जा रहा है. शाम 7 बजे एक खास 30 मिनट का प्री-शो भी दिखाया जाएगा, जिसमें फिल्म के कलाकारों से अनौपचारिक बातचीत, बैकस्टेज वीडियो, मजेदार पल और फिल्म बनाने की अनसुनी कहानियां शामिल होंगी। 5 जून से फिल्म सभी सब्सक्राइबर्स के लिए पूरी तरह उपलब्ध हो जाएगी.




