Begin typing your search...

वाराणसी के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक! Cannes 2026 में Huma Qureshi का देसी अंदाज, बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा

हुमा कुरैशी ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने दूसरे लुक में पर्पल बनारसी साड़ी पहनकर सबका ध्यान खींच लिया. एक्ट्रेस का यह ट्रेडिशनल और रॉयल अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

वाराणसी के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक! Cannes 2026 में Huma Qureshi का देसी अंदाज, बनारसी साड़ी में बिखेरा जलवा
X
( Image Source:  Instagram: iamhumaq )
रूपाली राय
By: रूपाली राय2 Mins Read

Published on: 16 May 2026 1:00 PM

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों फ्रांस के कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपनी खूबसूरती और स्टाइल से सबको प्रभावित कर रही हैं. वहां पहुंचने के बाद उन्होंने अपने दूसरे लुक में ट्रेडिशनल इंडियन कॉस्ट्यूम का खूबसूरत जलवा बिखेरा. हुमा ने इस बार बैंगनी (पर्पल) रंग की बनारसी साड़ी पहनी, जिसके साथ उन्होंने गोल्डन ब्लाउज का कॉम्बिनेशन किया. यह लुक देखने में बेहद अट्रैक्टिव और ट्रेडिशनल था. हुमा ने ये खास तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की. तस्वीरें शेयर करते समय उन्होंने एक खूबसूरत कैप्शन भी लिखा.

कैप्शन में उन्होंने कहा, 'बनारस के घाटों से लेकर फ्रेंच रिवेरा तक... ऐसे बुने हुए कपड़ों को पहनने में एक अलग ही खासियत होती है. ये कपड़े मानो समय के साथ जीवंत हो उठते हैं. मुझे सबसे ज्यादा पसंद है इसमें दो दुनियाओं का सुंदर संगम. एक तरफ बनारसी बुनाई की पुरानी यादें और परंपराएं, तो दूसरी तरफ मॉडर्न और जीवंत डिज़ाइनों की यूनिक स्टाइल. कान्स जैसे माहौल में, जहां चारों तरफ सिनेमा और कहानियां छाई रहती हैं, कुछ ऐसा पहनना जो खुद में एक कहानी कहता हो, वो अनुभव सचमुच अद्भुत होता है.'

हुमा कुरैशी कान्स फिल्म फेस्टिवल में कल शुक्रवार को पहुंची थी. पहले दिन उन्होंने एक ब्लैक वेस्टर्न आउटफिट पहना था, जिसमें वे बेहद पावरफुल और खूबसूरत नजर आई थीं. उनके इस पहले लुक की भी खूब तारीफ हुई थी. अब दूसरे दिन उन्होंने पूरी तरह ट्रेडिशनल अंदाज अपनाया और बनारसी साड़ी में अपनी भारतीय जड़ों को खूबसूरती से दिखाया.

बनारसी साड़ी अपनी भारी बुनाई, शानदार डिज़ाइन और रॉयल लुक के लिए जानी जाती है. हुमा ने इसे आधुनिक तरीके से स्टाइल करके दिखाया कि पारंपरिक कपड़े भी ग्लोबल स्टेज पर कितना सुंदर और कॉन्फिडेंस से भरा लुक दे सकते हैं. यह लुक न सिर्फ फैशन प्रेमियों को पसंद आया, बल्कि भारतीय संस्कृति को विदेशी मंच पर गर्व के साथ पेश करने का भी एक अच्छा उदाहरण बना. हुमा कुरैशी लगातार अपनी अलग-अलग स्टाइल से साबित कर रही हैं कि वे हर तरह के लुक को अपनी व्यक्तिगत छाप के साथ पहन सकती हैं.

bollywood
अगला लेख