Begin typing your search...

बीवी Upasana के सामने कुछ नहीं है Ram Charan की दौलत, संभालती है 77,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य

एक तरफ 'पेड्डी' में महिला किरदारों की प्रस्तुति पर विवाद, दूसरी तरफ राम चरण की पत्नी उपासना कोनिडेला महिला नेतृत्व और बिजनेस सफलता की मिसाल बनकर उभरी हैं.

बीवी Upasana के सामने कुछ नहीं है Ram Charan की दौलत, संभालती है 77,000 करोड़ रुपये का साम्राज्य
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय6 Mins Read

Updated on: 7 Jun 2026 10:55 AM IST

मनोरंजन की दुनिया और असल जिंदगी की हकीकत अक्सर एक जैसी नहीं होती. इन दिनों साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण (Ram Charan) अपनी नई फिल्म 'पेड्डी' को लेकर चर्चा में हैं. जहां एक तरफ इस फिल्म में महिलाओं के फिल्माएं सीन को लेकर सोशल मीडिया और सिनेमा जगत में तीखी बहस छिड़ी हुई है, वहीं दूसरी तरफ राम चरण की असल जिंदगी की पार्टनर यानी उनकी पत्नी उपासना कोनिडेला (Upasana Kamineni Konidela) खुद में महिला सशक्तिकरण की एक जीती-जागती मिसाल हैं. राम चरण की फिल्म 'पेड्डी' को लेकर दर्शकों और क्रिटिक्स के बीच काफी नाराजगी देखी जा रही है. फिल्म में लीड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर के साथ फिल्माए गए कुछ सीन्स पर गंभीर सवाल उठे हैं.

कई दर्शकों का मानना है कि फिल्म में कुछ सीन को इस तरह दिखाया गया है जैसे महिलाओं को एक ऑब्जेक्ट समझा जा रहा हो. बिना सहमति के किए गए व्यवहार को 'रोमांस' का नाम देकर पेश करने पर लोगों ने आपत्ति जताई है. इस बढ़ते विवाद को देखते हुए फिल्म के निर्देशक बुची बाबू सना ने एक बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने साफ किया है कि दर्शकों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इन आपत्तिजनक सीन को अब फिल्म से हटाया जा रहा है.

77,000 करोड़ की विरासत और खुद की पहचान

जहां फिल्म में महिला किरदारों को सीमित रखने पर बहस हो रही है, वहीं असल जिंदगी में राम चरण की पत्नी उपासना देश की सबसे प्रभावशाली बिजनेसविमेन में से एक हैं. प्रतिष्ठित कामिनेनी परिवार में जन्मी उपासना लगभग 77,000 करोड़ रुपये की व्यावसायिक विरासत से जुड़ी हैं. अगर उनके प्रोफेशनल अचीवमेंट्स और पोजीशन पर नजर डाले तो:

  • अपोलो हॉस्पिटल्स (CSR Chief): उपासना के दादा प्रताप सी. रेड्डी ने अपोलो हॉस्पिटल्स की नींव रखी थी. आज उपासना इसके सीएसआर (CSR) विंग का लीड करती हैं.
  • फैमिली हेल्थ प्लान इंश्योरेंस टीपीए (MD): वे इस बड़े इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म की मैनेजिंग डायरेक्टर हैं.
  • अपोलो 24/7: इस ऑनलाइन डिजिटल हेल्थकेयर प्लेटफॉर्म के बोर्ड में वे एक एक्टिव मेंबर के रूप में शामिल हैं.
  • ज़ाइडस ग्रुप (इवेक्टर/स्वतंत्र निदेशक): वे ग्लोबल लेवल पर 27,000 से अधिक कर्मचारियों वाली इस बड़ी लाइफ साइंसेज कंपनी में स्वतंत्र निदेशक भी हैं.

उनके इसी शानदार काम के लिए उन्हें फोर्ब्स की 'टाइकून्स ऑफ टुमॉरो' सूची में जगह मिली और उन्हें 'Philanthropistof the Year' के लिए दादासाहेब फाल्के अवार्ड से भी नवाजा जा चुका है.

फैमिली कंस्टीटूशन और जेंडर इक्वलिटी

एक इंटरव्यू में उपासना ने अपने परिवार के बिजनेस को संभालने के तरीके पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि उनके दादाजी ने एक 'पारिवारिक संविधान' (Family Constitution) लिखवाया था, ताकि भविष्य में कभी भी धन-दौलत को लेकर परिवार में कोई मनमुटाव या झगड़ा न हो. इसके अलावा, पितृसत्ता (Patriarchy) को लेकर उन्होंने कहा, 'मैंने शुरुआत में अपने घर में पितृसत्तात्मक माहौल देखा था, लेकिन हमारे परिवार की महिलाओं ने बहुत मजबूती से अपनी आवाज उठाई और विरासत में अपना बराबर का हक मांगा. मुझे गर्व है कि आज हमारा परिवार महिलाओं और पुरुषों दोनों को बिल्कुल समान दर्जा देता है.' इसमें उनकी मां शोभना कामिनेनी का बहुत बड़ा हाथ रहा, जो खुद स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एक बड़ा नाम हैं और उपासना की रोल मॉडल हैं.

एक्टिंग से परे: राम चरण का बिजनेस एम्पायर

राम चरण सिर्फ एक बेहतरीन एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि वे एक बेहद सफल बिजनेसमैन भी हैं. फिल्मों के लिए 70 से 100 करोड़ रुपये फीस लेने वाले राम चरण के कई अन्य बिजनेस भी हैं. उन्होंने कोनिडेला प्रोडक्शन कंपनी के जरिए उन्होंने 'खैदी नंबर 150' और 'सई रा नरसिम्हा रेड्डी' जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्माण किया. वी मेगा पिक्चर्स के साथ साल 2023 में उन्होंने इस नए प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत की, जिसने 'द इंडिया हाउस' फिल्म से अपना सफर शुरू किया. इसके अलावा राम स्पोर्ट्स में रुचि रखते है इसलिए घुड़सवारी के शौकीन राम चरण ने 'हैदराबाद पोलो एंड राइडिंग क्लब' की स्थापना की है और वे भारत के मशहूर 'डेविल्स सर्किट' (बाधा दौड़ प्लेटफॉर्म) के को-ऑनर भी हैं.

कॉलेज की दोस्ती से शादी और तीन बच्चों के माता-पिता

राम चरण और उपासना की लव स्टोरी कॉलेज के दिनों से शुरू हुई थी. शुरुआत में दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे, लेकिन राम चरण की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'मगधीरा' की शूटिंग के दौरान यह दोस्ती प्यार में बदल गई. जब उपासना पढ़ाई के लिए विदेश गईं, तब दोनों को एक-दूसरे की कमी का अहसास हुआ. आखिरकार, साल 2012 में हैदराबाद में एक ग्रैंड सेरेमनी में दोनों ने शादी कर ली. आज यह खूबसूरत जोड़ा तीन प्यारे बच्चों क्लिन कारा, शिवराम और अनवीरा के माता-पिता हैं.

एक-दूसरे के लिए आपसी सम्मान

राम चरण हमेशा उपासना को अपने घर की 'मुखिया' मानते हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'एक एक्टर की जिंदगी बहुत अस्त-व्यस्त होती है. हमें पता नहीं होता कि हम कब उठ रहे हैं, कहां शूटिंग कर रहे हैं। ऐसे में पार्टनर के साथ तालमेल बिठाना मुश्किल होता है, लेकिन उपासना घर को बहुत खूबसूरती से संभालती हैं.' वहीं, उपासना का मानना है, जब राम अपनी सफलता की ऊंचाइयों पर होते हैं, तो मुझे उनकी परछाई बनकर साथ रहना पसंद है और जब मैं अपने काम में चमकती हूं, तो वह मेरे साथ खड़े होकर बेहद सुरक्षित और प्राउड महसूस करते हैं.'

अगला लेख