Begin typing your search...

इस हफ्ते हो The 50 शो में सकता है डबल इविक्शन! OTT पर मिले 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज

ओटीटी पर छाया रियलिटी शो The 50 लगातार रिकॉर्ड बना रहा है और इसे 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. इसी बीच खबर है कि इस हफ्ते गेम में डबल इविक्शन हो सकता है.

इस हफ्ते हो The 50 शो में सकता है डबल इविक्शन! OTT पर मिले 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज
X
( Image Source:  instagram-@colorstvme )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत2 Mins Read

Updated on: 11 Feb 2026 5:56 PM IST

ओटीटी पर धूम मचा रहा रियलिटी शो The 50 शो हर एपिसोड के साथ नया रिकॉर्ड बना रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक शो को 6 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जो इसकी बढ़ती लोकप्रियता का साफ संकेत है. शाही महल के भीतर बनते-बिगड़ते रिश्ते, रणनीति और टकराव दर्शकों को स्क्रीन से बांधे हुए हैं.

दसवें एपिसोड में भी ड्रामा अपने चरम पर रहा. जहां एक तरफ कंटेस्टेंट्स के बीच समीकरण बदले, वहीं आखिर में एक खिलाड़ी को शो से बाहर का रास्ता देखना पड़ा. अगर आप यह एपिसोड मिस कर गए हैं, तो जानिए अंदर क्या-क्या हुआ और किस मोड़ पर गेम ने लिया बड़ा ट्विस्ट.

खानजादी और चाहत की लड़ाई

कल के एपिसोड में खानजादी की चाहत पांडे से लड़ाई हुई, जहां खानजादी ने कहा कि वह इस शो में हैशटैग के लिए आई है. वह चाहती है कि उसका नाम दिग्विजय और रजत से जोड़ा जाए, जिसके बाद बहस और बढ़ गई.

सिद्धार्थ भारद्वाज को लेकर बातें

कल के एपिसोड में यंग सैमी, काका और विक्रांत ने सिद्धार्थ भारद्वाज की “दो-तरफ़ा” इमेज पर बात कर रहे थे. इन तीनों का मानना है कि सिद्धार्थ किसी के लिए भी शो में लॉयल नहीं हैं.

क्या हो सकता है डबल इविक्शन?

एपिसोड के आखिर में जान्हवी को जीरो वोट मिलने के कारण घर से बाहर जाना पड़ा. इस दौरान लायन से साइन दिया कि इस हफ्ते डबल इविक्शन हो सकता है. यह एलिमिनेशन बाकी खिलाड़ियों के लिए बड़ा साइव था कि यहां छोटी सी चूक भी भारी पड़ सकती है.

‘लायन’ का टास्क

शो में टास्क रखा गया, जिसमें बोर्ड में कंटेस्टेंट्स की फोटो लगानी थी, जिसके बाद चुने गए खिलाड़ियों को म्यूजियम जैसे भूलभुलैया सेटअप में बिना आवाज किए कीमती चीजें निकालनी थीं. जरा सी गलती और घंटी बज सकती थी. बाहर बैठे लोग हर मूव पर नजर रख रहे थे, जिससे दबाव और बढ़ गया.

अगला लेख