चेक बाउंस के चलते तिहाड़ में स्टार, पर ठाठ करोड़ों वाले.. लग्जरी कारों के मालिक हैं Rajpal Yadav, इतनी है कमाई
लाखों लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाने वाले Rajpal Yadav एक मामले में चेक बाउंस होने के कारण तिहाड़ जेल में बंद हैं, लेकिन पाई-पाई को मोहताज एक्टर की कमाई कम नहीं है.
कॉमेडी से लोगों को हंसाने वाले राजपाल यादव इन दिनों एक अलग ही वजह से सुर्खियों में हैं. चेक बाउंस मामले में कानूनी झटके के बाद उन्हें तिहाड़ जेल में सरेंडर करना पड़ा, और खबर सामने आते ही फैंस हैरान रह गए. करीब ३० साल से इंडस्ट्री में रहने के बाद अब इस बीच लोग उनकी नेटवर्थ जानना चाहते हैं.
आप जानकर हैरान हो जाएंगे कि वह करोड़ों के मालिक हैं. उनके गैराज में Audi और BMW जैसी लग्जरी का हैं, जो इस बात का सबूत हैं कि बड़े पर्दे पर हंसी बिखेरने वाला ये स्टार कमाई के मामले में भी किसी से पीछे नहीं है.
एक फिल्म के लिए लेते हैं इतनी फीस
राजपाल यादव ने अपने करियर में सैकड़ों फिल्मों में काम किया है. लीड रोल कम मिले, लेकिन वह सपोर्टिंग रोल में हमेशा पसंद किए गए. बड़े बैनरों की फिल्मों में वह ऑडियंस के लिए हंसी की गारंटी माने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे आमतौर पर एक फिल्म के लिए करीब 1 से 2 करोड़ रुपये तक फीस लेते हैं. भूल भुलैया 2 में छोटे पंडित जैसे यादगार रोल के लिए उन्हें करीब 1.25 करोड़ रुपये मिलने की चर्चा रही. वहीं हालिया प्रोजेक्ट चंदू चैंपियन के लिए उनकी फीस लगभग 2 करोड़ रुपये बताई गई.
ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है इतनी कमाई
फिल्मों के अलावा, राजपाल यादव ब्रांड एंडोर्समेंट्स, इवेंट्स और शोज में नजर आते हैं. एड्स के लिए वह करोड़ों में फीस लेते हैं. वहीं, एक शो और इवेंट के लिए वह 10-15 लाख चार्ज करते हैं.
कितनी है राजपाल यादव की नेट वर्थ?
भले ही अभी पैसों के मामले में राजपाल यादव तिहाड़ जेल में बंद हो, लेकिन उनकी नेटवर्थ सुन आप हैरान हो जाएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी कुल नेट वर्थ लगभग 50 करोड़ से 85 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है.
गैराज में लग्जरी गाड़ियां
राजपाल यादव को गाड़ियों का भी काफी शौक है. इसलिए उनके गैराज में आपको मंहगी-महंगी गाड़ियां दिख जाएंगी. एक्टर के कलेक्शन में Audi और BMW जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं, जो किसी भी स्टार की शान मानी जाती हैं.
राजपाल यादव के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मुश्किल दौर के बावजूद, उनके करियर की रफ्तार थमी नहीं है. आने वाले समय में वे 'वेलकम टू द जंगल' और 'भूत बंगला' जैसी बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वे फिर से पर्दे पर अपनी हंसी का जादू बिखेरेंगे. साफ है, सुर्खियां चाहे जैसी हों, राजपाल यादव की मेहनत से कमाई गई दौलत और उनका स्टारडम अभी भी बरकरार है.





