Begin typing your search...

बिग बॉस फेम Arshi Khan के घर में लगी आग, फैंस ने जताई चिंता

'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस अर्शी खान के घर में आग लग गई है. हालांकि आग लगने का सही कारण अभी तक सामने नहीं आया है.

बिग बॉस फेम Arshi Khan के घर में लगी आग, फैंस ने जताई चिंता
X
( Image Source:  Instagram: arshikofficial )
रूपाली राय
By: रूपाली राय

Updated on: 10 Feb 2026 2:42 PM IST

'बिग बॉस' फेम एक्ट्रेस अर्शी खान (Arshi Khan) के मुंबई के सांताक्रूज स्थित आवास में भीषण आग लग गई, जिससे आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग काफी तेजी से फैली और घर के बाहर से ही लपटें साफ दिखाई दे रही थीं, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई. फायर ब्रिगेड की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.

अभी तक उपलब्ध रिपोर्टों में किसी के हताहत होने या गंभीर चोटिल होने की कोई पुष्टि नहीं हुई है, हालांकि संपत्ति को काफी नुकसान पहुंचा है. आग लगने के सटीक कारणों की जांच अभी जारी है, और अधिक आधिकारिक जानकारी का इंतजार है. अर्शी खान की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई जा रही है, लेकिन नवीनतम अपडेट्स में उन्हें सुरक्षित बताया गया है.

अर्शी खान कौन हैं?

अर्शी खान एक्ट्रेस, डांसर, इंटरनेट सेलिब्रिटी और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी हैं. वो मुख्य रूप से 'बिग बॉस' शो की वजह से बहुत फेमस हुईं. अर्शी का जन्म 29 नवंबर 1989 को अफगानिस्तान में हुआ था कुछ जगहों पर भोपाल, मध्य प्रदेश को उनका घर बताया जाता है. वो अफगानी पठान परिवार से हैं. उनके दादा अफगानिस्तान से माइग्रेट होकर भोपाल आए थे और वहां जेलर थे. लगभग जब वह 4 साल की उम्र में उनका परिवार भारत आ गया, और वो भारतीय नागरिक हैं.

सिटीजनशिप को लेकर ट्रोलिंग

उन्होंने कई बार क्लियर किया है कि वो इंडियन हैं, लेकिन रूट्स अफगानिस्तान से हैं, जिसकी वजह से उन्हें कभी-कभी ट्रोलिंग और सिटीजनशिप को लेकर टारगेट किया जाता रहा है. करियर की शुरुआत थिएटर एक्टिंग और मॉडलिंग से की. 2014 में उन्होंने मिस ग्लोरी अर्थ क्राउन जीता था और कुछ ब्यूटी कॉन्टेस्ट में भी हिस्सा लिया.

फिल्मों और काम

उन्होंने तमिल फिल्म 'मल्ली मिश्टू' (2014) में डेब्यू किया. बॉलीवुड में इंडिया की पहली मेनलाइन 4D हिस्टोरिकल एक्शन फिल्म 'द लास्ट एम्परर' में लीड रोल किया था. इसके अलावा कुछ टीवी सीरियल्स जैसे 'इश्क में मरजावां' और अन्य प्रोजेक्ट्स में भी नजर आईं. वो डांस और परफॉर्मेंस में भी एक्टिव रहती हैं.

'बिग बॉस' में एंट्री और फेम

अर्शी को असली पहचान साल 2011 में 'बिग बॉस' 11 से मिली. जहां वो कॉमनर कंटेस्टेंट थी. शो में उनका स्टाइल बहुत बोल्ड, आउटस्पोकेन, ड्रामेटिक और फायर था. वो ट्रेडमार्क साड़ियों में आती थीं, बेबाकी से बात करती थी. 2017 में वो गूगल इंडिया की सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली एंटरटेनर्स में से एक थी. बाद में 'बिग बॉस' 14 में भी वो चैलेंजर के रूप में वापस आईं. दोनों सीजन्स में उनका परफॉर्मेंस काफी यादगार रहा वो ड्रामा क्वीन के नाम से जानी जाती हैं.

सोशल मीडिया

एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर 6 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो वहां रील्स, फोटोज और वीडियोज डालती रहती हैं. वो इवेंट्स, शोज, ब्रांड एंडोर्समेंट्स और सेलिब्रिटी अपीयरेंस से कमाई करती हैं. उनकी नेट वर्थ लगभग 3-4 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है. वो काफी एक्टिव रहती हैं रील्स बनाती हैं, डांस करती हैं, और कभी-कभी कॉन्ट्रोवर्सी या इंटरव्यूज में भी सुर्खियां बटोरती हैं.

bigg bossbollywood
अगला लेख