Begin typing your search...

Ranveer Singh Net Worth: जान से मारने की धमकी के बाद चर्चा में रणवीर सिंह की दौलत, एक फिल्‍म के लिए वसूलते हैं इतनी फीस

व्हाट्सऐप पर धमकी मिलने के बाद रणवीर सिंह सुर्खियों में हैं. ऐसे में उनकी फिल्मों की फीस, ब्रांड कमाई और कुल संपत्ति को लेकर लोगों की दिलचस्पी बढ़ गई है.

ranveer singh net worth death threat news
X
( Image Source:  ANI )
प्रवीण सिंह
Edited By: प्रवीण सिंह

Published on: 11 Feb 2026 9:22 AM

बॉलीवुड के एनर्जी बॉम्ब रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इसी बीच एक चौंकाने वाली खबर ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है. अभिनेता को कथित तौर पर व्हाट्सऐप के जरिए वॉयस मैसेज भेजकर जान से मारने की धमकी दी गई है. इस मैसेज में भारी रकम की मांग किए जाने का दावा किया जा रहा है.

धमकी मिलने के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद उनके घर के बाहर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को लॉरेंस बिश्‍नोई गैंग से जुड़ा बताया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और कॉल तथा वॉयस नोट की तकनीकी जांच की जा रही है.

एक फिल्म के लिए कितनी फीस लेते हैं रणवीर सिंह?

रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे महंगे सितारों में गिने जाते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह एक फिल्म के लिए करीब 30 से 50 करोड़ रुपये तक चार्ज करते हैं. उनकी अपकमिंग फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए भी उन्हें भारी फीस मिलने की चर्चा है. फिल्मों के अलावा वह विज्ञापनों और ब्रांड प्रमोशन से भी मोटी कमाई करते हैं. एक ब्रांड एंडोर्समेंट के लिए उनकी फीस 3 से 5 करोड़ रुपये तक बताई जाती है.

पिछली फिल्म से किया था हजार करोड़ से ज्यादा का कारोबार

रणवीर सिंह की पिछली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त प्रदर्शन किया था. यह फिल्म भारत और विदेशों में मिलाकर 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई करने में सफल रही थी. अब इसका सीक्वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ जल्द रिलीज होने जा रहा है, जिसे आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं. इस फिल्म में रणवीर के साथ आर. माधवन, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन जैसे कलाकार नजर आएंगे.

कितनी है रणवीर सिंह की कुल संपत्ति?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साल 2026 तक रणवीर सिंह की कुल संपत्ति लगभग 350 से 400 करोड़ रुपये के बीच आंकी जा रही है. उनकी आय का बड़ा हिस्सा फिल्मों, विज्ञापनों और स्टेज शोज से आता है. इसके अलावा मुंबई में उनके पास लग्जरी फ्लैट, महंगी कारें और अन्य निवेश भी हैं, जो उनकी नेटवर्थ को और मजबूत बनाते हैं.

फिल्मों से लेकर फैशन तक दबदबा

रणवीर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ से की थी. इसके बाद उन्होंने ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘पद्मावत’, ‘सिंबा’, ‘गली बॉय’, ‘83’ और ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ जैसी सुपरहिट फिल्मों से खुद को टॉप स्टार्स की लिस्ट में शामिल कर लिया. उनकी एक्टिंग के साथ-साथ उनका अलग अंदाज और फैशन स्टाइल भी उन्हें बाकी कलाकारों से अलग बनाता है.

bollywood
अगला लेख