Begin typing your search...

Don 3: फरहान अख्तर-रणवीर सिंह से वसूलेंगे नुकसान का 40 करोड़, क्या रहा एक्टर जवाब? बीच-बचाव में आया PGI

Don 3 फिल्म से रणवीर सिंह के अचानक बाहर होने पर फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट ने 40 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया है. मामला अब क्रिएटिव डिफरेंस से आगे निकल चुका है.

Don 3: फरहान अख्तर-रणवीर सिंह से वसूलेंगे नुकसान का 40 करोड़, क्या रहा एक्टर जवाब? बीच-बचाव में आया PGI
X
( Image Source:  ANI )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Updated on: 9 Feb 2026 8:50 PM IST

बॉलीवुड में इन दिनों रणवीर सिंह और 'डॉन 3' (Don 3) फिल्म को लेकर काफी बड़ा विवाद चल रहा है. यह मामला अब सिर्फ क्रिएटिव मतभेद तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें 40 करोड़ रुपये का बड़ा वित्तीय झगड़ा भी जुड़ गया है. यह खबर बॉलीवुड इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बन गई है. 'डॉन 3' फिल्म फरहान अख्तर की प्रोडक्शन कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट बना रही है.

यह डॉन फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है, जिसमें पहले अमिताभ बच्चन और फिर शाहरुख खान ने लीड रोल निभाया था. रणवीर सिंह को इस बार डॉन का किरदार मिला था और यह प्रोजेक्ट बहुत बड़ा माना जा रहा था. फरहान अख्तर को रणवीर की एक्टिंग पर पूरा भरोसा था. उन्होंने रणवीर को कई साल पहले ही यह रोल ऑफर किया था, खासकर तब जब रणवीर की कुछ फिल्में फ्लॉप हो रही थी. लेकिन अब रणवीर इस फिल्म से बाहर हो गए हैं.

विवाद की वजह क्या है?

शुरुआत में लगा कि रणवीर ने फिल्म छोड़ दी क्योंकि उन्हें स्क्रिप्ट पसंद नहीं आई. उन्होंने कई बार स्क्रिप्ट में बदलाव की मांग की, लेकिन फाइनल ड्राफ्ट से संतुष्ट नहीं हुए. रणवीर का कहना है कि वे क्रिएटिव डिफरेंस की वजह से फिल्म छोड़कर गए. वे मानते हैं कि स्क्रिप्ट में उनकी चिंताओं को ठीक से नहीं सुना गया. लेकिन एक्सेल एंटरटेनमेंट का दावा कुछ और है. उनका कहना है कि रणवीर ने पहले स्क्रिप्ट को हरी झंडी दी थी, उसके बाद ही उन्होंने प्री-प्रोडक्शन की तैयारी शुरू की. रणवीर के अचानक बाहर होने से कंपनी को भारी नुकसान हुआ है. इसमें शामिल हैं: विकास (डेवलपमेंट) पर खर्च, शेड्यूल में देरी, प्लानिंग और अन्य प्री-प्रोडक्शन खर्चे. कंपनी का अनुमान है कि यह नुकसान लगभग 40 करोड़ रुपये का है. इसलिए एक्सेल अब रणवीर से इतनी राशि मुआवजे (कंपेंसेशन) के रूप में मांग रही है.

रणवीर का जवाब

रणवीर सिंह इस दावे से पूरी तरह इनकार कर रहे हैं. उनका कहना है कि वे न कानूनी रूप से और न ही नैतिक रूप से कोई मुआवजा देने के लिए बाध्य हैं. उन्होंने फिल्म इसलिए छोड़ी क्योंकि स्क्रिप्ट से खुश नहीं थे, और वे किसी भी तरह के वित्तीय नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं हैं.

बैठक हुई, लेकिन कोई हल नहीं निकला

6 फरवरी 2026 को रणवीर सिंह और एक्सेल एंटरटेनमेंट के प्रतिनिधियों के बीच एक लंबी बैठक हुई. यह बैठक करीब 2 घंटे चली, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकला. दोनों पक्ष एक-दूसरे पर प्रोजेक्ट रुकने का इल्जाम लगा रहे हैं. कोई समझौता नहीं हुआ. अब प्रोड्यूसर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने बीच-बचाव करने का फैसला किया है. उनका मकसद है कि मामला और न बिगड़े और दोनों पक्ष मिल-बैठकर कोई रास्ता निकालें.

रणवीर अब क्या कर रहे हैं?

रणवीर सिंह अब अपने नए प्रोजेक्ट्स पर फोकस कर रहे हैं. वे जय मेहता की फिल्म 'प्रलय' में नजर आने वाले हैं. साथ ही, एक ज़ॉम्बी फिल्म में भी काम कर रहे हैं और इस फिल्म के प्रोडक्शन में भी हाथ आजमा रहे हैं. उनकी टीम ने अभी तक इस विवाद पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख