पति से अलग रहकर भीख मांगती है! The 50 में भयंकर बवाल भाव्या सिंह से लगाए Divya Agarwal पर गंभीर आरोप
रियलिटी शो The 50 में दिव्या अग्रवाल और भाव्या सिंह के बीच जबरदस्त झगड़ा हो गया, जिसमें ‘गोल्ड डिगर’ जैसे गंभीर आरोप लगाए गए. मामला इतना पर्सनल हो गया कि दिव्या की शादी और निजी जिंदगी भी बहस का हिस्सा बन गई.
रियलिटी शो 'The 50' अभी जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी पर चल रहा है. यह शो काफी धमाकेदार है, क्योंकि इसमें 50 कंटेस्टेंट्स 50 दिनों तक 50 लाख रुपये जीतने के लिए खेल रहे हैं. हर दिन कोई न कोई नया ड्रामा या झगड़ा देखने को मिलता है. लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस दिव्या अग्रवाल और उनकी को-कंटेस्टेंट भाव्या सिंह के बीच बहुत बड़ा विवाद हो गया. बात शुरू हुई 'बैल और बुद्धि' नाम के टास्क से.
इस टास्क के दौरान दिव्या ने कहा कि अर्चना गौतम के पास दिमाग नहीं है. यह सुनकर भाव्या को बहुत गुस्सा आ गया, क्योंकि भाव्या अर्चना की अच्छी दोस्त हैं. भाव्या ने फैसला किया कि वो दिव्या को सबक सिखाएंगी. जब दिव्या वॉशरूम में रो रही थीं और उन्होंने भाव्या से टिशू पेपर मांगा, तो भाव्या ने देने से साफ मना कर दिया. भाव्या ने कहा कि दिव्या का व्यवहार और मांगने का तरीका उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं आया.
'बैल और बुद्धि' टास्क से शुरू हुआ विवाद
दिव्या काफी इमोशनल हो गईं. उन्होंने रिद्धि डोगरा से बात की और रोते हुए कहा, 'मैंने सालों से लोगों से दोस्ती निभाई है. हर रियलिटी शो में मुझे लोग पसंद नहीं करते, मुझे अकेले ही खेलना पड़ता है. लेकिन मैंने इसे अपनी ईगो पर लिया और शो जीतकर दिखाया. खुद को साबित किया. अर्चना गौतम मेरी दोस्त है, लेकिन यहां वो दुश्मन की तरह लड़ रही है. वो मुझे रात के 1 बजे फोन करती थी और कहती थी कि स्टाफ नहीं मिल रहा, तो क्या करूं?.
'गोल्ड डिगर और फेक'
दिव्या ने आगे कहा कि वो इस शो में अब नहीं रहना चाहती. दूसरी तरफ, भाव्या ने दिव्या के बारे में बहुत कड़े और पर्सनल कमेंट्स किए. उन्होंने दिव्या को 'गोल्ड डिगर' कहा, यानी पैसे के लिए रिश्ते बनाने वाली. भाव्या ने सपना चौधरी और आर्या से बात करते हुए कहा, 'ये बहुत फेक लड़की है. कोई हैरानी नहीं कि लोग इसे गोल्ड डिगर कहते हैं. मैंने इसे पॉडकास्ट में पूछा था कि क्या रियलिटी शो करोगी? उसने कहा था - नहीं, नहीं करूंगी. मैं 'बिग बॉस' जीत चुकी हूं क्या उखाड़ लिया तुमने? बस PR कराती है, स्पॉटलाइट में थोड़ा दिखती है, लेकिन जिंदगी में कुछ किया नहीं. फेक औरत है, सबके साथ फेर कर रही है. अब चुगली करेगी सबके साथ बैठकर.'
क्या पति से अलग रहती है दिव्या?
भाव्या ने और भी गंभीर आरोप लगाया. उन्होंने दावा किया कि दिव्या अपने पति अपूर्व पडगांवकर से अलग रहती हैं. भाव्या बोलीं, 'दिवाली पर असली पटाखे तो इसके घर पर फूटे थे. मैंने वो सब देखा, लेकिन कभी किसी को नहीं बताया. ये उनका पारिवारिक मामला था, लेकिन इन लोगों ने मुझे इसमें घसीट लिया. मुंबई में लोगों से भीख मांगती है कि मेरे घर आ जाओ, मिलो मुझसे. अलग रहती है पति से, मैं इस लड़की को तबाह करके रहूंगी.'
डिलीट की थी शादी की तस्वीरें
इधर, दिव्या ने युविका चौधरी से बात करते हुए कहा कि वो अपने पति को बहुत मिस कर रही हैं. दिव्या बोलीं, 'वो बहुत शांत और प्यारा इंसान है. उसके आने के बाद मैंने अपनी लाइफ में दोस्त बनाना शुरू किया. उसने मुझे दोस्ती का असली मतलब सिखाया.' दरअसल, दिव्या अग्रवाल की शादी 20 फरवरी 2024 को अपूर्व पडगांवकर से हुई थी. शादी की कई फोटोज इंस्टाग्राम पर डाली थीं, लेकिन बाद में डिलीट कर दीं. इससे अफवाहें फैलीं कि उनके रिश्ते में समस्या है और तलाक हो गया. लेकिन दिव्या ने इन खबरों को सिरे से नकार दिया था. उन्होंने कहा कि प्रोफाइल को प्रोफेशनल बनाने के लिए शादी वाली फोटोज हटाई थी. अपूर्व ने भी कहा था कि वो अपनी शादीशुदा जिंदगी से बहुत खुश हैं. यह झगड़ा शो में काफी पर्सनल हो गया और फैंस के बीच भी बहस छिड़ गई है कि कौन सही है और कौन गलत.





