Begin typing your search...

कॉन्सर्ट में लड़कियों संग हुई बदतमीजी, Jasmine Sandlas ने बीच में रोका शो, कहा- महिलाएं सेफ नहीं तो गाना नहीं

Jasmine Sandlas का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने कॉन्सर्ट के दौरान कुछ महिलाओं के साथ छेड़खानी करने वाले लड़कों को शो से बाहर करने के लिए कहती हैं.

Jasmine Sandlas
X
( Image Source:  x-@scribe_prashant )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 11 Feb 2026 12:43 PM IST

हाल ही में दिल्ली में जैस्मीन सैंडलस के कॉन्सर्ट का माहौल उस वक्त अचानक बदल गया, जब सिंगर ने भीड़ में कुछ लोगों को महिला फैंस के साथ बदतमीजी करते देखा. म्यूजिक और डांस के बीच जैस्मीन ने तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी और स्टेज से ही सिक्योरिटी को दखल देने के लिए कहा.

यह नजारा देखकर वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए. इस दौरान सिंगर ने साफ शब्दों में कहा कि अगर उनके कॉन्सर्ट में लड़कियां सेफ महसूस नहीं करेंगी, तो वह गाना नहीं गाएंगी. सोशल मीडिया पर यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.

कॉन्सर्ट में क्या हुआ?

दरअसल परफॉर्मेंस के दौरान जैस्मीन की नजर भीड़ में मौजूद उन लोगों पर जाती है, जो एक महिला के साथ छेड़छाड़ कर रहे होते हैं. ऐसे में वह तुरंत अपना गाना रोक सिक्योरिटी से कहती हैं कि इन लोगों को कॉन्सर्ट से बाहर निकालें.

“महिलाएं सेफ नहीं, तो शो नहीं”

सिंगर सिर्फ इन लोगों को शो से बाहर निकालने की ही बात नहीं करती बल्कि वह कहती हैं कि अगर लड़कियां सेफ नहीं होंगी, तो वह परफॉर्मेंस नहीं देंगी. जैस्मीन के इस एक्शन्स को लोग खूब सराहा रहे हैं.

सोशल मीडिया रिएक्शन्स

जैस्मीन का यह वीडियो सोशल पर जमकर वायरल हो रहा है. जहां कई लोगों ने सिंगर की तारीफ करते हुए कहा 'असली ताकत वही है, जो भीड़ के सामने गलत को गलत कह सके.' कुछ ने उन्हें “क्वीन” कहा, तो किसी ने उनकी शांत लेकिन सख्त अपील की तारीफ की. यूजर्स का मानना है कि बिना शोर-शराबे के भी बड़ा मैसेज दिया जा सकता है.

आयशा खान के साथ धमाकेदार पल

इसी कॉन्सर्ट में शरारत गाने में नजर आ चुकीं आयशा खान भी स्टेज पर पहुंचीं. दोनों ने साथ में डांस किया और भीड़ झूम उठी. आयशा ने खुशी जताते हुए कहा कि वह स्टेज पर आकर अपने स्टेप्स तक भूल गईं, लेकिन जैस्मीन के साथ होना उनके लिए खास है.

bollywood
अगला लेख