Begin typing your search...

क्या Rakibul Hussain रोक पाएंगे वोटों का बंटवारा? Samaguri सहित 12 सीटों पर क्यों अटकी कांग्रेस की सांसें

असम चुनाव 2026 में Rakibul Hussain की भूमिका पर बड़ा सवाल - क्या वह Congress की backbone साबित होंगे या खामोश रणनीतिकार? Lower Assam, Muslim vote bank और AIUDF फैक्टर का पूरा विश्लेषण.

Rakibul Hussain Assam Election 2026 Congress
X

कांग्रेस के कद्दावर नेता रकीबुल हसन

( Image Source:  Rakibul Hussain facebook )

असम की राजनीति में कुछ चेहरे ऐसे होते हैं जो मंच पर कम, लेकिन मैदान में सबसे ज्यादा दिखते हैं. रकीबुल हुसैन (Rakibul Hussain) उन्हीं में से एक हैं. न बड़े-बड़े बयान, न टीवी डिबेट्स की चमक. फिर भी संगठन के हर धागे से जुड़े हुए. कांग्रेस के भीतर उन्हें system का आदमी कहा जाता है, जो चुनावी मशीनरी को चुपचाप चलाता है. 2026 का चुनाव उनके लिए सिर्फ एक सीट की लड़ाई नहीं, बल्कि अपनी पूरी छवि को साबित करने की घड़ी है.

रकीबुल की राजनीति की जड़ें कहां से शुरू होती हैं?

Rakibul Hussain का राजनीतिक सफर जमीनी स्तर से शुरू हुआ. कई बार विधायक, मंत्री और संगठन के अहम पदों पर रह चुके हुसैन ने अपनी पहचान “grassroots operator” के रूप में बनाई. वह उन नेताओं में नहीं हैं जो भीड़ खींचते हैं, बल्कि उन नेताओं में हैं जो भीड़ को वोट में बदलते हैं. यही वजह है कि कांग्रेस के पुराने ढांचे में उनकी पकड़ आज भी मजबूत मानी जाती है.

नगांव और लोअर में उनकी पकड़ क्यों इतनी खास कैसे?

असम का नगांव जिला, खासकर Samaguri बेल्ट, हुसैन की सियासी प्रयोगशाला जैसा है. इसी सीट से वह चुनाव लड़ रहे हैं. यहां की आबादी मिश्रित है. मुस्लिम और हिंदू दोनों समुदायों का संतुलन है. यही संतुलन चुनाव को कठिन बनाता है, लेकिन हुसैन के लिए यही उनकी ताकत बन जाता है. लोअर असम के कई हिस्सों में उनका नेटवर्क पंचायत से लेकर ब्लॉक स्तर तक फैला हुआ है, जो इस बार भी चुनाव में निर्णायक फैक्टर बन सकता है.

क्या वह सिर्फ Muslim Vote Bank के नेता हैं?

यह सवाल हर चुनाव में उठता है और हर बार Rakibul Hussain इसे अपने तरीके से जवाब देते हैं. उनकी मजबूत पकड़ मुस्लिम वोटर्स पर जरूर है, लेकिन उनकी असली ताकत “balancing act” में है. वे खुद को सिर्फ एक समुदाय तक सीमित नहीं रखते. हिंदू वोटर्स के बीच उनकी workable image उन्हें उन गिने-चुने नेताओं में शामिल करती है, जो ध्रुवीकरण के दौर में भी cross-community वोट दिलाते हैं.

BJP के साथ उनकी लड़ाई कैसी?

भारतीय जनता पार्टी ने असम में अपनी रणनीति साफ रखी है, हिंदू वोटों का ध्रुवीकरण और विकास नैरेटिव है. इसके उलट हुसैन का खेल पूरी तरह जमीन पर है, लोगों से सीधा संपर्क, व्यक्तिगत पहुंच और कांग्रेस की विरासत. यह मुकाबला सिर्फ विचारधारा का नहीं, बल्कि “नेटवर्क बनाम नैरेटिव ” की जंग है. जहां BJP बड़े नैरेटिव बनाती है, वहीं हुसैन छोटे-छोटे समीकरण जोड़ते हैं.

AIUDF factor चुनौती है या मौका?

लोअर असम की राजनीति में एआईयूडीएफ एक अहम खिलाड़ी है, जिसके नेता Badruddin Ajmal हैं. सबसे बड़ा खतरा यहीं से आता है. वो है Muslim वोटों का बंटवारा. हुसैन के सामने असली चुनौती यही है कि वे इस वोट बैंक को कांग्रेस के पक्ष में कर पाते हैं या नहीं. अगर वह सफल होते हैं, तो कांग्रेस को सीधा फायदा होगा. लेकिन अगर वोट बंटे, तो इसका लाभ BJP को मिलना तय है.

रकीबुल कितनी सीटों पर डाल सकते है असर?

रकीबुल हुसैन के लिए यह चुनाव सिर्फ अपनी सीट जीतने का नहीं है, यह उनकी परीक्षा यह है कि क्या वे 8–12 सीटों पर असर डाल सकते हैं? क्या वे लोअर असम में कांग्रेस को फिर से मजबूत बना सकते हैं? और सबसे अहम - क्या वे “silent leader” की छवि से निकलकर बड़े राजनीतिक खिलाड़ी बन पाएंगे? अगर जवाब “हां” हुआ, तो कांग्रेस के लिए यह गेम-चेंजर होगा. अगर “नहीं”, तो यह साफ हो जाएगा कि असम की राजनीति में अब सिर्फ संगठन नहीं, बल्कि नैरेटिव ही चुनाव जिताता है.

क्या है वहां का समीकरण?

Rakibul Hussain असम में मुख्य रूप से Samaguri सीट से चुनाव लड़ते हैं, जो Nagaon जिले में आती है. यह इलाका राजनीतिक रूप से बेहद दिलचस्प माना जाता है क्योंकि यहां मुस्लिम और हिंदू आबादी का संतुलित मिश्रण है, जिससे हर चुनाव प्रतिस्पर्धी बन जाता है.

इस सीट पर कांग्रेस की परंपरागत पकड़ रही है, जिसका बड़ा कारण हुसैन का पंचायत से लेकर बूथ स्तर तक मजबूत जमीनी नेटवर्क है. मुस्लिम वोट बैंक यहां निर्णायक भूमिका निभाता है, लेकिन जीत सिर्फ उसी से तय नहीं होती. हिंदू वोटर्स का एक हिस्सा भी परिणाम को प्रभावित करता है, खासकर जब बीजेपी polarization की रणनीति अपनाती है. समीकरण का सबसे अहम पहलू एआईयूडीएफ का असर है. अगर मुस्लिम वोट बंटता है तो मुकाबला त्रिकोणीय होकर BJP को फायदा दे सकता है, लेकिन ध्रुवीकरण होने पर हुसैन मजबूत स्थिति में रहते हैं.

Samaguri सीट का वोट समीकरण एकतरफा नहीं, बल्कि बहु स्तरीय वोटिंग पैटर्न है.इस सीट का सबसे बड़ा और निर्णायक ब्लॉक मुस्लिम वोटों का है. आधे से अधिक मतदाता मुस्लिम बिरादरी के ही है. यहां हिंदुओं को वोट करीब 40 से 45% है. अन्य समुदाय के मतदाताओं को मत 5 फीसदी के करीब है. छोटे समुदाय, स्थानीय उम्मीदवार और निर्दलीय फैक्टर इस सीट पर मुकाबले को क्लोज बनाते हैं.

यहां से कब कौन जीता?

Samaguri सीट का चुनावी इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है, क्योंकि यह सीट 2011 के बाद परिसीमन (delimitation) के जरिए बनी. तब से यहां मुख्य मुकाबला कांग्रेस बनाम बीजेपी के बीच रहा है. 2011 विधानसभा चुनाव में रकीबुल हुसैन ने जीत दर्ज की थी. 2016 में बीजेपी की लहर के बावजूद हुसैन ने अपनी सीट बरकरार रखी. 2021 विधानसभा चुनाव में इस सीट पर रकीबुल ने जीत की हैट्रिक लगाई. साफ है कि इस सीट पर कांग्रेस नेता की पकड़ अच्छी है. मतलब साफ है Samaguri में अब तक Hussain factor ही सबसे बड़ा फैक्टर रहा है.

विधानसभा चुनाव 2026
अगला लेख