Iran नहीं, US में हुआ 'रिजीम चेंज'! Trump ने Bondi-Noem समेत टॉप अधिकारियों को हटाया, अब अगला नंबर किसका?
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू हो गए हैं. कई बड़े अधिकारियों को पद से हटाया जा रहा है. मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप प्रशासन में और बड़े बदलाव की संभावना है.
ईरान युद्ध के बीच ट्रंप प्रशासन में बड़ा बदलाव
ईरान के खिलाफ युद्ध के बीच Donald Trump के प्रशासन में बड़े स्तर पर बदलाव शुरू हो गए हैं. जिस 'रेजीम चेंज' की चर्चा ईरान के लिए हो रही थी, वह अब खुद वॉशिंगटन में दिखाई देने लगा है. 28 फरवरी को ईरान के साथ जंग शुरू होने के बाद से ट्रंप प्रशासन में कई बड़े अधिकारियों को हटाया जा चुका है और कई अन्य नेताओं की कुर्सी पर भी खतरा मंडरा रहा है.
नवंबर 2026 के मिडटर्म चुनाव नजदीक आने और युद्ध के लंबा खिंचने के बीच व्हाइट हाउस में यह बदलाव तेज हो गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के अंदर यह 'पावर शिफ्ट' केवल राजनीतिक स्तर पर नहीं, बल्कि सेना के टॉप लीडरशिप तक पहुंच गया है.
पहले Kristi Noem, फिर Pam Bondi को पद से क्यों हटाया गया?
सबसे पहले ट्रंप ने होमलैंड सिक्योरिटी सेक्रेटरी Kristi Noem को पद से हटा दिया. Kristi Noem को उनकी सख्त इमिग्रेशन नीति और ICE कार्रवाई के कारण 'Ice Barbie' कहा जाता था, लेकिन कई विवादों ने उनकी कुर्सी कमजोर कर दी, जिसके बाद उन्हें 5 मार्च को पद से हटा दिया गया. इन विवादों में ICE कार्रवाई में अमेरिकी नागरिकों की मौत, टेक्सास बाढ़ और Hurricane Helene पर खराब प्रतिक्रिया और 220 मिलियन डॉलर का विवादित विज्ञापन कॉन्ट्रैक्ट शामिल हैं.
इसके बाद दूसरा बड़ा झटका तब लगा, जब ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल Pam Bondi को भी बर्खास्त कर दिया. Pam Bondi को ट्रंप के सबसे भरोसेमंद सहयोगियों में माना जाता था, लेकिन ट्रंप विरोधियों पर केस आगे न बढ़ा पाना, James Comey और Letitia James के खिलाफ कार्रवाई विफल और Epstein Files विवाद से ट्रंप उन पर नाराज हो गए. आखिरकार 2 अप्रैल को उन्हें भी हटा दिया गया.
Pete Hegseth ने सेना में भी शुरू की बड़ी सफाई
इसी दौरान रक्षा मंत्री Pete Hegseth ने भी सेना के शीर्ष अधिकारियों को हटाना शुरू कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, हटाए गए बड़े अधिकारियों में शामिल हैं;
- CQ Brown
- Lisa Franchetti
- James Slife
- Jeffrey Kruse
3 अप्रैल 2026 को और बड़े फैसले लिए गए:
- Randy George को हटाया गया
- David Hodne को हटाया गया
- William Green Jr को हटाया गया
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फैसलों का मकसद सेना में 'ट्रंप की रणनीति' के अनुसार नेतृत्व तैयार करना है.
क्या ईरान दे रहा अमेरिका को चुनौती?
हालांकि अमेरिका ने ईरान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचाया है, लेकिन ईरान की मिसाइल क्षमता पूरी तरह खत्म नहीं हुई. ईरानी प्रॉक्सी अभी भी सक्रिय हैं. Strait of Hormuz में तनाव अभी भी जारी है. इन वजहों से ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है.
अब किसकी कुर्सी पर मंडराया खतरा?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अगली बारी इन नेताओं की हो सकती है:
- Kash Patel
- Tulsi Gabbard
- JD Vance
- Karoline Leavitt
- Howard Lutnick
रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान Karoline Leavitt से सीधे कहा- "आप अच्छा काम नहीं कर रही हैं." यह बयान भी प्रशासन में बढ़ते तनाव को दिखाता है.
मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप प्रशासन पर बढ़ा दबाव
नवंबर 2026 के मिडटर्म चुनाव से पहले ट्रंप प्रशासन पर दबाव बढ़ता जा रहा है. ईरान युद्ध लंबा खिंच रहा है, लोकप्रियता घट रही है और विपक्षी डेमोक्रेट्स आक्रामक हो रहे हैं. इन सबके बीच व्हाइट हाउस में 'रेजीम चेंज' जैसी स्थिति बनती दिख रही है.




