Begin typing your search...

अरबपति ट्रंप, लेकिन जूते एकदम सस्ते! जानें क्या हैं इनमें खास, जो व्हाइट हाउस के अधिकारी भी इन्हें पहने बिना नहीं रह पाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अपनी अरबों की संपत्ति के लिए जाने जाते हैं, लेकिन जूतों के मामले में उनकी पसंद काफी साधारण बताई जा रही है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ट्रंप इन दिनों करीब 145 डॉलर कीमत वाले फ्लोर्शाइम ब्रांड के जूते पहनते नजर आ रहे हैं.

अरबपति ट्रंप, लेकिन जूते एकदम सस्ते! जानें क्या हैं इनमें खास, जो व्हाइट हाउस के अधिकारी भी इन्हें पहने बिना नहीं रह पाए
X
( Image Source:  AI GENERATED IMAGE- SORA )

Donald Trump Shoes: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कुल संपत्ति को देखते हुए आम तौर पर माना जाता है कि वे महंगे और बड़े डिजाइनर ब्रांड के जूते पहनते होंग. लेकिन ताजा अंदरूनी रिपोर्ट्स के अनुसार जूतों के मामले में उनकी पसंद काफी व्यावहारिक है और वह काफी सस्ते जूते पहनना पसंद करते हैं.

खबरों के मुताबिक इन दिनों ट्रंप को शिकागो की कंपनी फ्लोर्शाइम के जूते काफी पसंद आ रहे हैं. खास तौर पर वे पिछले कई महीनों से इस ब्रांड के Sorrento Cap Toe Oxford जूते कई बार पहने हुए देखे गए हैं. इन जूतों का डिजाइन भले ही आकर्षक और स्टाइलिश हो, लेकिन इनकी कीमत ज्यादा नहीं है.

कितनी कीमत के जूते पहनते हैं डोनाल्ड ट्रंप?

पुरुषों के इन ड्रेस शूज की कीमत करीब 145 डॉलर है, जो अच्छे लेदर जूतों की सामान्य कीमत मानी जाती है. ये ड्रेस शूज देखने में स्टाइलिश होने के साथ-साथ उपयोग में भी काफी आरामदायक माने जाते हैं. इनमें चिकने लेदर का ऊपरी हिस्सा है जिसे अच्छी तरह पॉलिश किया गया है. साथ ही इसमें पूरी तरह कुशन वाला फुटबेड दिया गया है, जिस पर लेदर कवर है, जिससे पूरे दिन आराम और लचीलापन मिलता है.

व्हाइंट हाउस में क्यों बढ़ रही है इन जूतों को पहनने वालों की तादाद?

ये जूते चार न्यूट्रल रंगों में आते हैं, लेकिन ट्रंप को इनमें से पूरी तरह काले रंग वाला मॉडल ज्यादा पसंद बताया जा रहा है. दिलचस्प बात यह है कि सिर्फ ट्रंप ही नहीं, बल्कि उनके आसपास के कई लोग भी इन जूतों में नजर आने लगे हैं.

व्हाइट हाउस के अंदरूनी सूत्रों के अनुसार 79 वर्षीय ट्रंप अब फ्लोर्शाइम के जूते लोगों को उपहार में भी देने लगे हैं. वे एजेंसी प्रमुखों, सांसदों, व्हाइट हाउस सलाहकारों और खास मेहमानों को भी ये जूते गिफ्ट कर रहे हैं.

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, व्हाइट हाउस की एक महिला अधिकारी ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल से बातचीत में कहा कि लगभग सभी लोग ये जूते पहन रहे हैं. एक अन्य अधिकारी ने कहा कि यह थोड़ा मजेदार है क्योंकि हर कोई इन्हें न पहनने से भी डरता है. ऐसे में अगर ट्रंप और उनके कैबिनेट के सदस्य एक जैसे चमकदार काले ड्रेस शूज पहने दिखाई दें, तो यह माना जा सकता है कि वे फ्लोर्शाइम ब्रांड के ही जूते हैं.

वर्ल्‍ड न्‍यूजडोनाल्ड ट्रंप
अगला लेख