रामायण से बाहर हुए Vikrant Massey? खुद एक्टर ने इंस्टा पोस्ट से खोली अफवाहों की पोल; ये एक्टर बनेगा मेघनाद
रामायण फिल्म में मेघनाद के किरदार को लेकर विक्रांत मैसी के नाम की अफवाहें तेज थीं, लेकिन राघव जूयल की एंट्री के बाद विवाद बढ़ गया. अब खुद विक्रांत मैसी ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए साफ किया कि वे कभी इस फिल्म का हिस्सा थे ही नहीं.
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के नाम से जुड़ी कुछ अफवाहें काफी चर्चा में रही. लोग कह रहे थे कि नितेश तिवारी की आने वाली बड़ी फिल्म रामायण में विक्रांत रावण के बेटे मेघनाद का किरदार निभाने वाले थे. यह खबर '12वीं फेल' फिल्म से मशहूर हुए विक्रांत के लिए काफी बड़ी लग रही थी. लेकिन जब यह खबर आई कि राघव जूयल को इस फिल्म में जगह मिल गई है और वे मेघनाद का रोल करेंगे, तो कई न्यूज चैनलों और वेबसाइटों ने यह लिख दिया कि राघव ने विक्रांत की जगह ले ली है यानी ऐसा लगा जैसे विक्रांत को फिल्म से हटा दिया गया हो.
इन खबरों से विक्रांत काफी नाराज हुए. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर 7 फरवरी को एक पोस्ट डाली. उसमें उन्होंने साफ-साफ लिखा कि 'ठीक है, बात को खत्म करने के लिए मैं स्पष्ट कर दूं- मैं इस फिल्म का हिस्सा कभी नहीं था न अभी हूं, न पहले कभी था. इतने बड़े-बड़े मीडिया हाउस इस तरह की गलत और लापरवाह खबरें चला रहे हैं, यह सच में हैरान करने वाली बात है. फिर भी, रामायण फिल्म देखने वाले सभी लोगों को मेरी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं. मैं खुद टिकट खरीदकर थिएटर में जाकर यह फिल्म जरूर देखूंगा.' यह पोस्ट काफी वायरल हो गई और लोगों ने इसे खूब शेयर किया. लेकिन थोड़ी देर बाद विक्रांत ने किसी अनजान वजह से उस स्टोरी को डिलीट कर दिया. अब वह पोस्ट कहीं दिखाई नहीं दे रही है.
नितेश तिवारी की रामायण फिल्म के बारे में
यह फिल्म रामायण की कहानी पर आधारित एक बहुत बड़ी और भव्य दो-भाग वाली फिल्म है. इसका निर्देशन नितेश तिवारी कर रहे हैं, जिन्होंने पहले 'दंगल' जैसी सुपरहिट फिल्म बनाई थी. फिल्म में मुख्य किरदार इस तरह हैं:
रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में
साई पल्लवी – माता सीता के रूप में
यश (केजीएफ वाले) – रावण के किरदार में
सनी देओल – हनुमान जी की भूमिका में
रवी दुबे – लक्ष्मण के रोल में
कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं
इसके अलावा काजल अग्रवाल मंदोदरी और शूर्पणखा के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में अरुण गोविल, कुणाल कपूर, आदिनाथ कोठारे, शीबा चड्ढा और इंदिरा कृष्णन जैसे कलाकार भी शामिल हैं. विजय सेतुपति के भी फिल्म में होने की कुछ अफवाहें चल रही हैं, लेकिन अभी इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब राघव जूयल को मेघनाद (इंद्रजीत) का रोल मिला है, जो खासतौर पर फिल्म के दूसरे भाग में महत्वपूर्ण होगा. यह फिल्म दो पार्ट में रिलीज होगी पहला पार्ट दीवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दीवाली 2027 में आने की उम्मीद है.
कब होगी रिलीज?
फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा के प्राइम फोकस स्टूडियोज और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स हैं. वे राम नवमी के मौके पर फिल्म के किरदारों और विजुअल वर्ल्ड का ग्रैंड अनवेलिंग करने वाले हैं. मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक, यह बड़ा इवेंट 27 मार्च को मुंबई के प्रसिद्ध गेटवे ऑफ इंडिया पर होगा. इसमें बड़े-बड़े लोग, नेता और फिल्म इंडस्ट्री के सितारे शामिल हो सकते हैं. कुल मिलाकर, यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी और सबसे महंगी प्रोजेक्ट्स में से एक बनने वाली है. विक्रांत मैसी की अफवाह वाली खबर के बावजूद, अब साफ है कि वे इस प्रोजेक्ट से जुड़े नहीं थे.





