Begin typing your search...

झूठ निकली Elvish Yadav संग Jiya Shankar की सगाई की खबर, रोका नहीं हुआ है धोखा

Elvish Yadav और Jiya Shankar की सगाई की खबर ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं, लेकिन अब यह दावा पूरी तरह झूठा साबित हुआ है. दोनों के ‘रोका’ होने की अफवाह तेजी से फैली, जिसे लेकर फैंस भी हैरान रह गए.

Elvish Yadav
X

Elvish Yadav

( Image Source:  instagram-@elvish_yadav )
हेमा पंत
Edited By: हेमा पंत

Updated on: 6 Feb 2026 4:51 PM IST

एल्विश यादव को भला कौन नहीं जानता है. वह अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अब उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. कहा जा रहा है कि एल्विश ने सगाई कर ली है. दरअसल एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट की, जिसमें वह एक लड़की का हाथ थामे दिखे, जिसकी उंगली में डायमंड रिंग चमक रही थी.

इस स्टोरी में एल्विश ने Jiya Shankar को टैग करते हुए लिखा था 'प्यार को एक और मौका दिया और मुझे मेरा दिल मिल गया'. बस फिर क्या था, फैंस ने इसे सगाई का इशारा मान लिया. कुछ ही घंटों में ये पोस्ट वायरल हो गई और दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं.

तस्वीर की सच्चाई क्या है?

दरअसल एल्विश यादव ने जिया शंकर से सगाई नहीं की है. दोनों स्टार अपने नए शो का प्रमोशन कर रहे थे. जल्द ही एल्विश और जिया डेटिंग रियलिटी शो ‘Engaged: Roka Ya Dhoka’ के दूसरे सीजन में साथ नजर आने वाले हैं. यही वजह है कि इस तरह की पोस्ट से सस्पेंस बनाया गया था.

क्या है ‘Engaged: Roka Ya Dhoka’ का कॉन्सेप्ट?

इस शो में आपको Gen-Z कंटेस्टेंट्स नजर आएंगे, जो अपने रिश्तों को परखेंगे. ये लोग शो में सिचुएशनशिप से लेकर सीरियस रिलेशनशिप तक का सफर तय करने की कोशिश करेंगे. इस शो का पहला सीजन साल 2025 में आया था, जिसे हर्ष गुजराल और उर्फी जावेद ने होस्ट किया था.

दोबारा साथ दिखेंगे Elvish और Jiya

यह दूसरी बार होगा जब एल्विश और जिया शंकर एक-साथ नजर आएंगे. इससे पहले दोनों Bigg Boss OTT 2 में साथ दिखे थे. हालांकि, इस दौरान अभिषेक मल्हान संग जिया की करीबी बढ़ गई थी. अब दूसरी बार दोनों साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है.

अगला लेख