Begin typing your search...

कौन हैं Dhinchak Pooja के पति? कैसे प्यार में बदली ऑनलाइन मुलाकात, बताया क्यों नहीं दिखाया दूल्हे का फेस

सोशल मीडिया सेंसेशन ढिंचक पूजा ने आखिरकार अपनी शादी की खबर कन्फर्म कर दी है. उन्होंने बताया कि यह कोई म्यूजिक वीडियो नहीं बल्कि असली शादी है और जल्द ही पति के साथ नए प्रोजेक्ट में नजर आ सकती हैं.

कौन हैं Dhinchak Pooja के पति? कैसे प्यार में बदली ऑनलाइन मुलाकात, बताया क्यों नहीं दिखाया दूल्हे का फेस
X
( Image Source:  Instagram: dhinchakofficial )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय3 Mins Read

Published on: 29 May 2026 10:36 AM

इंटरनेट पर अपनी अनोखी स्टाइल और मजेदार गानों से धूम मचाने वाली पूजा जैन, जिन्हें सब प्यार से ढिंचक पूजा (Dhinchak Pooja) कहते हैं, हाल ही में शादी के बंधन में बंध गई हैं. पूजा को साल 2017 में अपने सुपरहिट गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' और 'दिलों का शूटर' से बहुत ज्यादा लोकप्रियता मिली थी. इसके अलावा वे बिग बॉस सीजन 11 की भी कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. 27 मई को पूजा ने अपनी शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किए.

जैसे ही पोस्ट वायरल हुई, फैंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी. कई लोगों ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं, तो कुछ फैंस को लगा कि ये कोई नया म्यूजिक वीडियो शूट या प्रोमोशन की तस्वीरें हैं. इस कन्फ्यूजन को दूर करने के लिए पूजा ने खुद स्पष्ट बात की।एचटी सिटी को दिए इंटरव्यू में पूजा ने कहा, 'मैंने सच में शादी कर ली है. इसमें कोई झूठ नहीं है. ये कोई म्यूजिक वीडियो या शूट नहीं है, बल्कि असली शादी है.'

कब हुई पहली मुलाकात

पूजा ने अपनी मुलाकात और शादी की पूरी कहानी भी बताई. उन्होंने कहा कि वे अपने पति यवन से सबसे पहले ऑनलाइन मिली थी. कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने फैसला किया कि अब शादी कर लेनी चाहिए. पूजा के माता-पिता की पूरी सहमति से दोनों ने एक बहुत छोटे और प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली. पूजा ने इसे 'नया सफर' बताया और कहा कि ये सफर बेहद खूबसूरत तरीके से शुरू हुआ है.

क्यों छुपाया पति का चेहरा?

जब फैंस ने पूछा कि शादी की तस्वीरों और वीडियो में पति का चेहरा क्यों छिपा हुआ है, तो पूजा ने इसका भी जवाब दिया. उन्होंने कहा, 'हम शुरू में निश्चित नहीं थे कि शादी की खबर पोस्ट करें या नहीं. फिर सोचा कि फैंस के साथ तो मैं सब शेयर करती हूं, तो ये खास चैप्टर भी क्यों न शेयर करूं. लेकिन हम अभी पति का चेहरा पब्लिकली दिखाने में पूरी तरह सहज नहीं हैं.' पूजा ने अपने पति की तारीफ करते हुए बताया, 'मेरे पति बहुत अच्छे इंसान हैं. वो एक सिंगर हैं और मुझे उनका गाना बहुत पसंद है. हमारा रिश्ता बहुत अच्छा चल रहा है. अब तक हमने साथ में कोई काम नहीं किया है, लेकिन आगे जरूर साथ में गाने या प्रोजेक्ट करेंगे.'

फैंस के रिएक्शन पर यह रहा जवाब

शादी की पोस्ट के बाद फैंस ने मजाक में पूजा के पुराने गाने 'सेल्फी मैंने ले ली आज' को याद करते हुए नया टाइटल सुझाया- 'शादी मैंने कर ली आज'. इस पर पूजा हंसते हुए बोलीं, 'हां, मैं ये गाना जरूर बनाऊंगी. अगर फैंस चाहते हैं तो क्यों नहीं?. इस समय पूजा और उनके पति अपनी नई जिंदगी का मजा ले रहे हैं. फैंस को उम्मीद है कि जल्द ही ढिंचक पूजा का नया गाना 'शादी मैंने कर ली आज' सुनने को मिलेगा.

अगला लेख