कौन हैं 'कर्तव्य' फेम Yudhvir Ahlawat? जिन्होंने IMDB रेटिंग में ऐश्वर्या, शाहरुख, एनटीआर समेत विजय थलपति को भी किया पीछे
‘कर्तव्य’ में शानदार एक्टिंग के बाद युद्धवीर अहलावत सोशल मीडिया और IMDb पर तेजी से ट्रेंड कर रहे हैं. हरियाणा के छोटे गांव से निकलकर थिएटर से Netflix तक पहुंचने वाले इस एक्टर की कहानी युवाओं के लिए प्रेरणा बन गई है.
नेटफ्लिक्स पर सैफ अली खान के साथ हाल ही में आई सीरियल 'कर्तव्य' में हरपाल का किरदार निभाने के बाद युद्धवीर अहलावत (Yudhvir Ahlawat) का नाम पूरे देश में छा गया है. सोशल मीडिया और इंटरनेट पर वे अचानक सबसे ज्यादा चर्चा में आने वाले एक्टर्स में शामिल हो गए हैं. उनकी एक्टिंग की तारीफ हो रही है और लोग उनके बारे में जानने के लिए खूब सर्च कर रहे हैं. दरअसल, युद्धवीर का चेहरा इतना मासूम और जवान दिखता है कि 'कर्तव्य' देखने वाले बहुत से दर्शकों को लगा कि वे कोई चाइल्ड आर्टिस्ट हैं, लेकिन हकीकत यह है कि युद्धवीर अहलावत इस समय 33 साल के हैं. उनकी उम्र जानकर कई लोग हैरान रह गए.
वह कोई चाइल्ड आर्टिस्ट नहीं, बल्कि एक मैच्योर एक्टर के रूप में कई सालों से मेहनत की है. युद्धवीर अहलावत हरियाणा के एक छोटे से गांव शेरिया से ताल्लुक रखते हैं. उनके पिता ज्ञान सिंह अहलावत सीमा सुरक्षा बल (BSF) में सेवा दे चुके हैं. गांव की साधारण बैकग्राउंड से आने वाले इस एक्टर ने अपनी मेहनत और लगन से बड़े पर्दे तक का सफर तय किया है. उन्होंने थिएटर में लंबे समय तक काम किया, जहां उन्होंने अभिनय की बारीकियां सीखीं.
'कर्तव्य' से पहले युद्धवीर कई फिल्मों में नजर आ चुके हैं. इनमें 'सांड की आंख', 'शमशेरा' और बॉबी देओल व विक्रांत मैसी के साथ आई फिल्म 'लव हॉस्टल' जैसी फिल्में शामिल हैं. इन फिल्मों में उन्होंने छोटी-छोटी भूमिकाएं निभाईं, लेकिन 'कर्तव्य' में हरपाल का किरदार उन्हें वह पहचान दिलाने वाला साबित हुआ, जिसका इंतजार वे सालों से कर रहे थे. सीरियल में उनके शानदार एक्टिंग की खूब तारीफ हो रही है.
दर्शक कह रहे हैं कि हरपाल का किरदार दर्शकों का दिल छू लिया. यही वजह है कि आजकल ऑनलाइन सर्च लिस्ट में उनका नाम बहुत ऊपर आ गया है. आईएमडीबी की लोकप्रियता रैंकिंग में युद्धवीर ने शाहरुख खान, थलपति विजय, जूनियर एनटीआर और ऐश्वर्या राय जैसे बड़े-बड़े सितारों को भी पीछे छोड़ दिया है. यह उनके लिए एक बड़ी अचीवमेंट का पल है. युद्धवीर की सफलता की कहानी कई यांग एक्टर्स के लिए प्रेरणा बन सकती है. छोटे गांव से निकलकर, बिना किसी बड़े कनेक्शन के, सिर्फ अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने यह मुकाम हासिल किया है.
थिएटर से शुरू करके अब नेटफ्लिक्स जैसी बड़ी प्लेटफॉर्म तक पहुंचना आसान नहीं होता. 'कर्तव्य' देखने वाले दर्शक अब युद्धवीर के अगले प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हरियाणा के झज्जर जिले के शेरिया गांव में पले बढ़े युद्धवीर अहलावत 1992 में जन्मे. मध्यम वर्गीय परिवार में उनके पिता चौधरी ज्ञान सिंह अहलावत सीमा सुरक्षा बल (BSF) में थे. मां वेद कौर अहलावत ने हमेशा उनके एक्टिंग के सपने को सपोर्ट किया.
युद्धवीर बचपन से ही एक्टिंग में रुचि रखते थे. स्कूल के दिनों में वे सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, शेरिया में सक्रिय रूप से नाटकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेते थे. उन्होंने महार्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक से पोस्ट ग्रेजुएशन किया. कॉलेज के बाद उन्होंने थिएटर को गंभीरता से लिया. वे लगभग एक दशक से थिएटर में एक्टिव हैं. वे मुगल-ए-आजम: द म्यूजिकल में यंग सलीम का किरदार लंबे समय से निभा रहे हैं. इस थिएटर शो के जरिए उन्होंने पूरे भारत और विदेशों में परफॉर्म किया है. 2019 में 'सांड की आंख' फिल्म से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया. इसमें उन्होंने यंग रंबीर तोमर का रोल किया था. अन्य फिल्में 'शमशेरा', 'लव हॉस्टल' जैसी सीरीज की है.




