7 लाख सब्सक्राइबर, बिग बॉस में एंट्री, आखिर कितना कमाती है ढिंचैक पूजा और क्या है असली नाम?
रातोंरात वायरल होकर इंटरनेट सेंसेशन बनीं ढिंचैक पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं. 7 लाख से ज्यादा YouTube सब्सक्राइबर वाली वायरल सेंसेशन की नेटवर्थ 1-2 करोड़ रुपये है.
क्या है ढिंचैक पूजा का असली नाम और कितना कमाती है
“सेल्फी मैंने ले ली आज…” गाना सुनते ही लोगों के दिमाग में सबसे पहले जिस चेहरे का नाम आता है, वो है ढिंचैक पूजा. साल 2016-17 में अपने अतरंगी गानों और अलग अंदाज की वजह से इंटरनेट सेंसेशन बनी पूजा एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वजह उनका नया गाना नहीं, बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही शादी वाली रील है, जिसे देखकर फैंस लगातार उन्हें बधाइयां दे रहे हैं.
हालांकि कई लोग अब भी यही सोचते हैं कि आखिर ढिंचैक पूजा आजकल करती क्या हैं, उनकी कमाई कैसे होती है. ढिंचैक पूजा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि वह बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकी हैं. वह साल भर में 1-2 करोड़ रुपये कमाती हैं.
ढिंचैक पूजा का असली नाम क्या है?
ढिंचैक पूजा का असली नाम पूजा जैन है और वो दिल्ली की रहने वाली हैं. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने अलग तरह के गानों से पहचान बनाई थी. उनके गाने भले ही कई बार ट्रोल हुए, लेकिन यही ट्रोलिंग उनकी सबसे बड़ी पॉपुलैरिटी बन गई. “सेल्फी मैंने ले ली आज”, “दिलों का स्कूटर” और “स्वैग वाली टोपी” जैसे गानों ने उन्हें रातोंरात इंटरनेट स्टार बना दिया था.
आखिर ढिंचैक पूजा पैसे कैसे कमाती हैं?
ढिंचैक पूजा की कमाई का सबसे बड़ा जरिया सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स हैं. वो अपने गाने यूट्यूब, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर शेयर करती हैं. इन प्लेटफॉर्म्स पर मिलने वाले व्यूज और मोनेटाइजेशन से उन्हें अच्छी कमाई होती है. उनके यूट्यूब चैनल पर 7 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. इसके अलावा उनके गाने Spotify, Apple Music, JioSaavn और Wynk जैसे बड़े म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर भी मौजूद हैं. .
बिग बॉस से मिली बड़ी पहचान
ढिंचैक पूजा टीवी के सबसे चर्चित शो Bigg Boss में भी नजर आ चुकी हैं. शो में आने के बाद उनकी पॉपुलैरिटी और बढ़ गई थी. इसके अलावा वो कई टीवी शोज और इवेंट्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. सोशल मीडिया पर उनकी अच्छी-खासी फैन फॉलोइंग है, जिसकी वजह से उन्हें ब्रांड प्रमोशन और क्लब इवेंट्स के ऑफर भी मिलते हैं.
कितनी है नेटवर्थ?
रिपोर्ट्स के मुताबिक ढिंचैक पूजा साल का करीब 1 से 2 करोड़ रुपये कमाती हैं. सोशल मीडिया, म्यूजिक स्ट्रीमिंग, इवेंट्स और टीवी शोज उनकी कमाई के बड़े सोर्स माने जाते हैं.




