Begin typing your search...

चूना लगा दिया! Dhurandhar 2 का टीजर देख भड़के फैंस,रणवीर सिंह के लुक पर बोले- ये तो पार्ट में वन में देखा था

'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर दर्शकों का गुस्सा फूट पड़ा. रणवीर सिंह के लुक और पुराने फुटेज के इस्तेमाल को लेकर फैंस ने इसे निराशाजनक बताया.

dhurandhar 2 teaser ranveer singh fans angry
X
( Image Source:  Youtube : JioStudios )
रूपाली राय
By: रूपाली राय

Updated on: 3 Feb 2026 1:12 PM IST

Dhurandhar: The Revenge Teaser: 'धुरंधर 2' का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर एक अलग ही माहौल बन गया है, लेकिन इस बार एक्साइटमेंट की जगह निराशा और गुस्सा ज्यादा छाया हुआ दिख रहा है. 'धुरंधर: द रिवेंज' टाइटल वाला यह सीक्वल, जिसकी फैंस पहले से काफी उम्मीदें पाले बैठे थे, आखिरकार आया तो दर्शकों को लगा कि उन्हें कुछ नया देखने को नहीं मिला. रणवीर सिंह का वो ट्रांसफॉर्म्ड लुक खून से लथपथ चेहरा, काला लेदर कोट, लहराते बाल और आंखों में उबलता गुस्सा सब कुछ पहले से देखा-सुना लग रहा है. कई फैंस ने खुलकर शिकायत की कि टीजर में ज्यादातर क्लिप्स वही हैं जो पहली फिल्म 'धुरंधर' के एंड-क्रेडिट्स में या पुराने प्रमोशनल मटेरियल में पहले ही दिखाए जा चुके थे.

नया एक्शन, नई झलकियां या सीक्वल की कोई ताज़ा कहानी. कुछ भी ऐसा नहीं जो दिल को छू जाए या एक्साइटमेंट बढ़ाए. पहली फिल्म की अपार सफलता और 1000 करोड़ से ज्यादा की कमाई के बाद उम्मीद थी कि सीक्वल का टीजर कुछ धमाकेदार, क्रूर और डार्क होगा हाई-ऑक्टेन गनफाइट्स, स्पाई थ्रिलर एलिमेंट्स, इंटेंस स्कोर के साथ इमोशनल लेयर्स का परफेक्ट ब्लेंड. लेकिन रियलिटी में दर्शकों को लगा कि यह बस पुराने फुटेज का री-साइकल है. तेज गाड़ियां, हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट और बैकग्राउंड म्यूजिक तो हैं, पर कुछ भी ऐसा नहीं जो कहे, "वाह, अब असली मजा आने वाला है.'

निराश हुए फैंस

दर्शकों ने इसे चूना लगने जैसा टीजर बताया. एक यूजर ने कहा, 'यह तो पहले ही पार्ट वन में देख लिया था अगर आप इसे टीजर के तौर पर रिलीज कर रहे थे तो यह गलत है.' दूसरे ने कहा, 'हम टीज़र में कुछ नया देखना चाहते थे... लेकिन हमने इसे फिल्म में देख लिया है...' एक ने कहा, 'ओये चूना लगा दिया चूना, ये तो फिल्म के आखिरी वाला ही टीज़र दिखा दिया.' एक अन्य ने कहा, 'जो लोग धुरंधर को पुष्पा 2 से बेहतर मानते हैं, वे हाथ उठाएं...' कई लोगों ने तो इसे 'स्कैम' तक कह डाला, क्योंकि हाइप के बाद जो मिला, वो उम्मीदों पर पूरी तरह खरा नहीं उतरा. बॉलीवुड में ऐसे टीजर्स अक्सर फिल्म की किस्मत तय कर देते हैं, और इस बार शुरुआती रिएक्शन से लगता है कि 'धुरंधर 2' को फैंस का वो प्यार और जोश दोबारा हासिल करने के लिए अब ट्रेलर या प्रमोशन में बहुत कुछ करना पड़ेगा. अभी तो माहौल निराशा का है लोग पूछ रहे हैं, 'ये नया क्या लाया?'

ये भी पढ़ें :मेरी बदौलत तेरा बिजनेस है! वायरल 'वड़ापाव गर्ल' Chandrika Dixit के पति Yugam Gera का आया पहला बयान

'धुरंधर 2' का फर्स्ट लुक

कई हफ्तों से फैंस 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. मंगलवार सुबह रणवीर सिंह ने इस मचअवेटेड सीक्वल का पहला लुक पोस्टर जारी किया और फिल्म का ऑफिशियल टाइटल भी बताया. फिल्म का पूरा नाम अब 'धुरंधर: द रिवेंज' है. रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर हमजा/जसकीरत सिंह रांगी के किरदार में अपना इंटेंस लुक शेयर किया. पोस्टर में वे बारिश में भीगे हुए दिख रहे हैं, मुट्ठी कसकर कैमरे की तरफ देख रहे हैं. उनके पीछे लाल रोशनी में फिल्म का टाइटल लिखा है. पूरा माहौल काफी खतरनाक और रिवेंज से भरा लग रहा है. 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली इस फिल्म के लिए अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या फुल ट्रेलर या फिल्म खुद इन सारी शिकायतों को दूर कर पाएगी, या पहले पार्ट की सफलता का बोझ ही भारी पड़ जाएगा.

Ranveer Singhbollywood
अगला लेख