मेरी बदौलत तेरा बिजनेस है! वायरल 'वड़ापाव गर्ल' Chandrika Dixit के पति Yugam Gera का आया पहला बयान
दिल्ली की मशहूर वड़ापाव गर्ल और 'बिग बॉस' ओटीटी 3 फेम चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर धोखा देने का गंभीर आरोप लगाया है. सोशल मीडिया पर सबूत दिखाते हुए उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
चंद्रिका दीक्षित, जिन्हें लोग वड़ापाव गर्ल के नाम से बहुत प्यार और पहचानते हैं, दिल्ली की एक ऐसी महिला हैं जिन्होंने अपनी मेहनत और संघर्ष से बहुत नाम कमाया है. वह 'बिग बॉस' ओटीटी का हिस्सा रही लेकिन अब अपने टूटती शादी को लेकर लाइमलाइट में हैं. चन्द्रिका ने अपने इंस्टा हैंडल पर एक वीडियो शेयर करते हुए अपने पति पर चीटिंग के आरोप लगाए है. चंद्रिका ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वे रोते-बिलखते हुए युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगा रही थी. उन्होंने कहा कि दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, वे सब बर्दाश्त कर रही हैं. वीडियो में उन्होंने फोन की चैट्स और कुछ फोटोज दिखाईं, जहां युगम किसी दूसरी महिला के साथ बात कर रहे थे. चंद्रिका ने कैप्शन में लिखा 'सबूत मेरे पास भी है.' इस वीडियो से बहुत हलचल मच गई.
लेकिन अब चंद्रिका के आरोपों पर युगम ने जवाब दिया है. युगम ने अपने इंस्टा हैंडल एक वीडियो शेयर किया जिसमें उन्होंने कहा, 'यह सब जो तू कह रही है न कह ले सबूत मेरे पास भी है तेरे खिलाफ लेकिन मैं ऐसा कुछ करना नहीं चाहता. जो आज तू अपनी दूकान चला रही है मेरी बदौलत चला रही है.' युगम ने यह भी कहा, 'मैं मानता हूं कि मेरी गलती है पर इतनी भी बड़ी नहीं है पर तूने दिखा दिया जो तुझे दिखाना था. अगर मैं अपनी पर आ गया तो मैं भी बहुत कुछ कर सकता हूं.' इस वीडियो से बहुत हलचल मच गई. लोग दुखी हुए, कुछ ने चंद्रिका की बहादुरी की तारीफ की, तो कुछ ने कहा कि यह सब ड्रामा हो सकता है या स्क्रिप्टेड है. युगम की तरफ से अभी तक कोई सार्वजनिक जवाब नहीं आया है.
कौन हैं चंद्रिका दीक्षित
चंद्रिका दीक्षित का जन्म इंदौर (मध्य प्रदेश) में हुआ था. उन्होंने वहां से शुरुआत की, लेकिन जिंदगी के मुश्किल हालातों की वजह से उन्हें दिल्ली आना पड़ा. दिल्ली में उन्होंने सड़क पर वड़ापाव का ठेला लगाकर कमाई शुरू की. उनका वड़ापाव बहुत स्वादिष्ट था, और लोग लाइन लगाकर खरीदते थे. सोशल मीडिया पर उनके वीडियो वायरल हुए, जिससे उन्हें 'वड़ापाव गर्ल' का नाम मिला.
'बिग बॉस' ओटीटी 3 में जीता दिल
एक समय था जब चन्द्रिका यह कहते नहीं थकती थी कि उनके पति युगम उनके कितने बड़े सपोटर है. अब ऐसा क्या हो गया है कि उन्हें अपने पति के खिलाफ सोशल मीडिया पर बेवफाई के सबूत दिखाने पड़े. बाद में वे 'बिग बॉस' ओटीटी 3 में भी गईं, जहां उन्होंने अपनी कहानी सबके सामने रखी और बहुत लोगों का दिल जीता. अब बात उनके पति की. चंद्रिका दीक्षित के पति का नाम युगम गेरा है. युगम गेरा एक आर्टिस्ट हैं. वे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी क्रिएटिविटी दिखाते हैं. उनकी इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर वे खुद को आर्टिस्ट बताते हैं और उनके 10 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. युगम चंद्रिका से 2 से 3 साल छोटे हैं. चंद्रिका ने खुद 'बिग बॉस' के अंदर और कई इंटरव्यू में बताया है कि उनका पति उनसे छोटा है, लेकिन उन्होंने हमेशा उनकी बहुत इज्जत की और सपोर्ट किया.
खास है लव स्टोरी
चंद्रिका और युगम की मुलाकात दिल्ली में हुई थी. चंद्रिका जब इंदौर से दिल्ली आईं, तो उनकी जिंदगी में बहुत बदलाव आया. यहां उन्होंने युगम से प्यार किया. उनकी लव स्टोरी काफी खास है. चंद्रिका ने बताया था कि खाने से उनकी मोहब्बत शुरू हुई. युगम ने उन्हें बहुत सपोर्ट किया. उन्होंने कहा कि युगम ने उन्हें 'पाला' है, मतलब उनकी हर जरूरत पूरी की, उनका ख्याल रखा. युगम कहते हैं कि चंद्रिका उनकी पहली और आखिरी लव हैं. वे 'वन मैन वुमन' टाइप के हैं, यानी एक ही महिला के साथ सब कुछ करना चाहते हैं. दोनों ने शादी की और उनका एक बेटा है, जिसका नाम रुद्र है. रुद्र बहुत प्यारा बच्चा है और दोनों उसे बहुत प्यार करते हैं.
पति ने संभाला बिजनेस
शादी के बाद युगम ने चंद्रिका के साथ मिलकर उनका बिजनेस भी संभाला. चंद्रिका जब वड़ापाव बेचती थीं, तो युगम उनका साथ देते थे. 'बिग बॉस' ओटीटी 3 के दौरान युगम ने बाहर से चंद्रिका को बहुत सपोर्ट किया. उन्होंने पोस्ट शेयर की कि वे और रुद्र चंद्रिका को बहुत मिस करेंगे, लेकिन उन्हें यकीन है कि चंद्रिका शो जीतेंगी. युगम ने कई इंटरव्यू दिए जहां उन्होंने चंद्रिका की मेहनत, उनके संघर्ष और बिग बॉस में उनके गेम के बारे में अच्छी-अच्छी बातें कहीं थी. वे चंद्रिका को मजबूत और बहादुर बताते थे.
हर महीने कितना कमाती है
चंद्रिका ने खुद 'बिग बॉस' ओटीटी 3 शो में बताया था कि वो अपने ठेले से एक दिन में 40 हजार रुपये कमाती हैं. हां, ये बात उन्होंने घरवालों के सामने अनिल कपूर के सामने खुलकर कही थी. कुछ जगहों पर उन्होंने कहा कि कभी-कभी 45 हजार रुपये तक भी हो जाती है. अब हिसाब लगाते हैं: अगर रोजाना औसतन 40 हजार रुपये की कमाई हो, तो महीने में (30 दिन मानकर) 12 लाख रुपये बनते हैं. साल भर में ये 1.44 करोड़ रुपये के आसपास हो जाता है (बिना छुट्टी के).





