Begin typing your search...

वायरल 'वड़ा पाव गर्ल' Chandrika Dixit ने लगाए पति यश दीक्षित पर गंभीर आरोप, दिखाए बेवफाई के सबूत

दिल्ली की 'वड़ा पाव गर्ल' और Bigg Boss OTT फेम चंद्रिका दीक्षित ने सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो शेयर कर पति यश दीक्षित पर बेवफाई के गंभीर आरोप लगाए हैं। रोते हुए चंद्रिका ने कहा कि उन्हें अपने पति से धोखा मिला है और उन्होंने कैप्शन में लिखा- सबूत मेरे पास भी है. वीडियो वायरल होते ही लाखों व्यूज़ मिले और फैंस ने खुलकर उनका समर्थन किया.

वायरल वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने लगाए पति यश दीक्षित पर गंभीर आरोप, दिखाए बेवफाई के सबूत
X
( Image Source:  Instagram: chandrika.dixit )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Published on: 2 Feb 2026 3:00 PM

चंद्रिका दीक्षित (Chandrika Dixit) जिन्हें लोग प्यार से 'वड़ा पाव गर्ल' कहते हैं, ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक बहुत बड़ा और भावुक खुलासा किया है. ये वही चंद्रिका हैं जो दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर वायरल हुई थीं और बाद में 'बिग बॉस' ओटीटी शो में भी नजर आई थी. अब उन्होंने अपने पति यश दीक्षित पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि उनके पति ने उनके बाहर किसी और के साथ संबंध बनाए हैं, यानी बेवफाई की है.

चंद्रिका ने अपना ये दर्द इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट करके सबके सामने रखा. इस वीडियो में वो बहुत उदास और परेशान दिख रही हैं. वो रोते हुए बात करती हैं कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनकी शादीशुदा लाइफ ने ऐसा मोड़ लेगी. वो अपने पति से मिले धोखे की बात करती हैं और कहती हैं कि उन्हें बहुत दुख हो रहा है. वीडियो के साथ उन्होंने एक मजबूत कैप्शन भी लिखा, 'सबूत मेरे पास भी है.' इससे लगता है कि उनके पास अपने आरोपों को साबित करने के लिए कुछ सबूत भी हैं, जैसे मैसेज, फोटो या कोई और चीज.

चर्चा में है 'वड़ा पाव गर्ल' की वीडियो

ये वीडियो पोस्ट होते ही तेजी से वायरल हो गया. कुछ ही घंटों में इसे इंस्टाग्राम पर 10 लाख से ज्यादा बार देखा गया और 17,000 से ज्यादा लाइक्स मिल गए. लोग हैरान रह गए क्योंकि ये एक बहुत निजी और संवेदनशील मामला है. कमेंट्स में फैंस ने चंद्रिका का बहुत सपोर्ट किया. कई लोगों ने लिखा कि वो बहुत बहादुर हैं कि इतने बड़े दर्द को सबके सामने खुलकर बता रही हैं. कुछ ने उन्हें हिम्मत देने वाली बातें कही, जैसे 'मजबूत रहो दीदी, तुम अकेली नहीं हो.'

फैंस मांग रहे है जवाब

वहीं कुछ लोगों ने यश दीक्षित से जवाब मांगा कि वो इस पर क्या कहते हैं और सच क्या है. ये खबर सिर्फ इंस्टाग्राम तक नहीं रुकी. एक्स हैंडल, यूट्यूब शॉर्ट्स और दूसरे प्लेटफॉर्म्स पर भी इसकी चर्चा जोरों पर है. कई फैन पेज, गॉसिप अकाउंट्स और न्यूज पोर्टल्स इस पर पोस्ट डाल रहे हैं. चंद्रिका की फैन फॉलोइंग पहले से ही बहुत अच्छी है क्योंकि वो पहले वड़ा पाव वाली लड़की के रूप में फेमस हुईं, फिर रियलिटी शो में गईं. अब ये नया विवाद उनके निजी जीवन में लोगों की और ज्यादा दिलचस्पी बढ़ा रहा है.

अभी तक कोई कानूनी कदम नहीं

अभी तक यश दीक्षित की तरफ से कोई जवाब नहीं आया है. उन्होंने ना तो कोई पोस्ट किया है और ना ही कोई बयान दिया है. दोनों तरफ से अभी कोई कानूनी कदम या पुलिस कंप्लेंट की भी खबर नहीं है. लोग इंतजार कर रहे हैं कि आगे क्या होता है- क्या यश कोई सफाई देंगे या चंद्रिका और कुछ सबूत दिखाएंगी?. ये मामला सोशल मीडिया पर बहुत गरम है. लोग एक तरफ चंद्रिका के दर्द को समझ रहे हैं तो दूसरी तरफ ये भी सोच रहे हैं कि आखिर सच क्या है. ऐसे पर्सनल मैटर्स जब पब्लिक हो जाते हैं तो काफी ड्रामा और इमोशंस जुड़ जाते हैं. चंद्रिका के फैंस उनके साथ खड़े हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी से इस मुश्किल वक्त से बाहर आएंगी.

Viral Videobigg boss
अगला लेख