Begin typing your search...

कौन है Rohit Shetty पर गोली चलाने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर?

मुंबई के जुहू इलाके में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के आवास के बाहर हुई फायरिंग के बाद सनसनी फैल गई है. इस घटना के बाद शुभम लोनकर नाम सामने आया, जिसने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हमले की जिम्मेदारी लेने और बॉलीवुड को धमकी देने का दावा किया. पुलिस के मुताबिक रात करीब 12:45 बजे 4 से 5 राउंड फायरिंग की गई, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ.

कौन है Rohit Shetty पर गोली चलाने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा शुभम लोनकर?
X
( Image Source:  X: @SAMTHEBESTEST_ )
रूपाली राय
Edited By: रूपाली राय

Published on: 2 Feb 2026 1:27 PM

मुंबई में फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के जुहू स्थित आवास के बाहर हुई फायरिंग के बाद एक नाम अचानक चर्चा में आ गया है- शुभम लोनकर. सोशल मीडिया पर सामने आए एक पोस्ट में लोनकर ने इस हमले की जिम्मेदारी लेने का दावा किया और बॉलीवुड को खुली धमकी दी. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि क्या यह घटना शेट्टी की आने वाली फिल्मों और अंडरवर्ल्ड से जुड़े कंटेंट से जुड़ी है.घटना बुधवार रात करीब 12.45 बजे जुहू के शेट्टी टावर (कॉमेडी एक्टर महमूद चौक) की पहली मंजिल पर हुई.

पुलिस के मुताबिक हमलावर ने 4 से 5 राउंड फायरिंग की, जिससे दीवार और पहली मंजिल का हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ. गनीमत रही कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ. घटना के कुछ ही देर बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ, जिसमें खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सहयोगी बताने वाले शुभम लोनकर ने इस हमले की जिम्मेदारी ली. पोस्ट में रोहित शेट्टी और बॉलीवुड इंडस्ट्री को धमकी भी दी गई. पुलिस हालांकि इस दावे की अभी पुष्टि नहीं कर रही है और यह जांच की जा रही है कि लोनकर का इस हमले से सीधा संबंध है या नहीं.

कौन है शुभम लोनकर?

शुभम लोनकर को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जाता है. इससे पहले भी उसका नाम सलमान खान को धमकी देने के मामलों में सामने आ चुका है. वह सोशल मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश पोस्ट करने और अपराधों की जिम्मेदारी लेने के लिए जाना जाता है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, उसका काम सीधे वारदात करना नहीं बल्कि गैंग के लिए प्रोपेगैंडा और डर का माहौल बनाना माना जाता है. जांच एजेंसियां इस एंगल से भी पड़ताल कर रही हैं कि क्या हमला शेट्टी के प्रोफेशनल काम से जुड़ा है. हाल ही में उन्होंने पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की अंडरवर्ल्ड पर आधारित किताब के फिल्म अधिकार खरीदे हैं. पुलिस को शक है कि इसी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया हो सकता है.

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड से भी जोड़कर जांच

पुलिस पुणे एंगल को गंभीरता से देख रही है क्योंकि इसी शहर से एनसीपी विधायक बाबा सिद्दीकी की हत्या की साजिश रची गई थी. हालांकि अभी तक दोनों मामलों के बीच कोई सीधा लिंक सामने नहीं आया है. पुलिस ने सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. बचाव पक्ष ने आरोपियों के लॉरेंस बिश्नोई गैंग से संबंध से इनकार किया है, लेकिन पुलिस का कहना है कि गिरफ्तारी सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी सबूतों के आधार पर हुई है.

पुणे से आए थे आरोपी

मुंबई पुलिस ने इस मामले में पुणे से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके नाम हैं स्वप्निल सकट, सिद्धार्थ येनपुरे, आदित्य गायकवाड़ी, समर्थ पोमाजी, अमन मराठे. सभी आरोपियों की उम्र 18 से 27 साल के बीच है. इनमें एक कॉलेज छात्र है जबकि बाकी बेरोजगार बताए जा रहे हैं. पुलिस के अनुसार आरोपी बाइक से पुणे से मुंबई आए, फायरिंग की और फिर करीब 2 किलोमीटर दूर बाइक छोड़कर फरार हो गए. सीसीटीवी फुटेज के जरिए बाइक की पहचान हुई, जिसका रजिस्ट्रेशन पुणे का था.

सुरक्षा बढ़ाई गई

घटना के बाद रोहित शेट्टी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है. उनके अपार्टमेंट में पहले से तीन निजी सुरक्षा गार्ड तैनात थे. वारदात के समय एक गार्ड बाहर गया हुआ था, लेकिन गोली चलने की आवाज सुनकर सभी बाहर पहुंचे. शेट्टी ने तुरंत पुलिस को सूचना दी.

bollywood
अगला लेख